Q.प्रोटीन की कमी के कारण निम्नलिखित में से कौन सा रोग होता है?
Correct answer: क्वाशियोरकर
Explanation
क्वाशियोरकर बचपन में होने वाला कुपोषण का गंभीर रूप है। यह रोग प्राय: भोजन में प्रोटीन की कमी के करण होता है, इस रोग में शरीर में पानी इकट्ठा होने लगता है, जिससे शरीर में सूजन आ जाती है, बालों का रंग हल्का पड़ जाता है, आँखे पीली पड़ने लगती है और भारी हो जाती है, पैरों के ऊपरी भाग दुबले– पतले तथा निचले भाग में सूजन होती है। इस रोग के उपचार के लिये हर दो घण्टे के अन्तराल पर बच्चो को कुछ खिलाते रहें तथा खाने में प्रोटीन का विशेष ध्यान दे। यह आमतौर पर शिशुओं और बच्चों को प्रभावित करता है। यह रोग दुनिया भर में भूखमरी और गरीबी से त्रस्त क्षेत्रों में होता है। इसके लक्षण प्राय: शुष्क त्वचा और त्वचा पर लाल चकत्ते, कम वजन और थकान आदि है।