Q.निम्नलिखित में से कौन सा अंग, ग्लूकोज को ग्लाइकोजन (भंडारण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक जटिल कार्बोहाइड्रेट) और अमीनो अम्ल को प्रोटीन में परिवर्तित करता है?
Correct answer: यकृत
Explanation
कार्बोहाइड्रेट उपापचय के अन्तर्गत ‘यकृत’ रक्त के ग्लूकोज वाले भाग को ग्लाइकोजन में परिवर्तित कर देता है और संचित पोषक तत्वों के रूप में यकृत कोशिका में संचित कर लेता है। ग्लूकोज की आवश्यकता होने पर यकृत संचित ग्लाइकोजन को विखण्डित कर ग्लूकोज में परिवर्तित कर देता है। इस प्रकार यह रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियमित बनाये रखता है। यह अमीनो अम्ल को प्रोटीन में परिवर्तित कर देता है।