Q.निम्नलिखित में से कौन-सी कोशिकीय संरचनाएँ, प्रोटीन संश्लेषण के लिए उत्तरदायी होती हैं?
Correct answer: राइबोसोम
Explanation
राइबोसोम सजीव कोशिका के कोशिका द्रव में स्थित बहुत ही सूक्ष्म कण है, जो प्रोटीनों के संश्लेषण तथा कोशिकीय संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राइबोसोम की खोज 1955 के दशक में रोमानिया के जीव वैज्ञानिक ‘जॉर्ज पेलेड’ ने की थी। उन्होने इस खोज के लिये इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग किया था, जिसके लिये उन्हे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राइबोसोम नाम 1958 में वैज्ञानिक रिचर्ड बी. रॉबर्ट्स ने प्रस्तावित किया था।