Q.भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में लोकसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान है?
Correct answer: अनुच्छेद 330
Explanation
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 330 के अनुसार लोकसभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान है। अनुच्छेद 321 में लोक सेवा आयोगों के कृत्यों का विस्तार करने की शक्ति प्रदान की गई है। अनुच्छेद 325 में धर्म, मूलवंश, जाति या लिंग के आधार पर किसी व्यक्ति का निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने के लिए अपात्र न होना और उसके द्वारा किसी विशेष निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाने का दावा करना तथा अनुच्छेद 335 में सेवाओं और पदों के लिए अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के दावे का विवरण है।