Q.भारतीय संविधान सभा ने किस वर्ष भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 को अंगीकार किया जिससे जम्मू- कश्मीर के लिए विशेष दर्जा और आंतरिक स्वायत्ता सुनिश्चित हुई?
Correct answer: 1949
Explanation
17 अक्टूबर, 1949 ई. को अनुच्छेद 370, भारतीय संविधान का हिस्सा बना तथा इसे एक ‘अस्थायी प्रावधान’ के रूप में जोड़ा गया था। जिसने जम्मू-कश्मीर को छूट दी थी, ताकि वह अपने संविधान का मसौदा तैयार कर सकें और राज्य में भारतीय संसद की विधायी शक्तियों को प्रतिबंधित कर सके। यह संविधान के प्रारूप में एन गोपालस्वामी अय्यंगार द्वारा प्रस्तुत किया गया था। ध्यातव्य है कि भारत सरकार ने 5 अगस्त 2019 को राज्यसभा में एक ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में पेश किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर राज्य से संविधान का अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य का विभाजन जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के दो केन्द्र शासित प्रदेशों के रूप में करने का कानून बनाया गया।