Concept note कैबिनेट मिशन योजना द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों के तहत नवंबर, 1946 ई. को संविधान सभा का गठन हुआ। संविधान सभा ने 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन में कुल 114 दिन बैठक कीं। इन बैठकों में प्रेस और जनता को भाग लेने की स्वतन्त्रता थी। 26 जनवरी, 1950 ई. को भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू किया गया।
Concept note संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर, 1949 ई. को भारतीय संविधान को अपनाया गया। इसी दिन निम्नलिखित प्रावधानों से संबंधित 15 अनुच्छेद (5, 6, 7, 8, 9, 60, 324, 366, 367, 379, 380, 388, 391, 392 और 393) लागू कर दिये गये। पूर्ण संविधान 26 जनवरी 1950 ई. को लागू हुआ। इसी दिन भारत सम्पूर्ण, प्रभुत्व-सम्पन्न, गणराज्य बना अर्थात सर्वोच्च शक्ति जनता में निहित है।
Concept note संविधान सभा की प्रमुख समितियां एवं उनके अध्यक्ष- प्रमुख समिति अध्यक्ष प्रांतीय संविधान समिति सरदार वल्लभभाई पटेल नियम समिति, संचालन समिति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद संघ संविधान समिति पंडित जवाहरलाल नेहरू
Concept note भारत में पहली बार जुलाई, 1946 ई. को संविधान सभा के चुनाव हुए। यह चुनाव 296 सदस्यों के लिए हुए जिनमें कांग्रेस को 208 मुस्लिम लीग को 73 सीटें मिली। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को दिल्ली में हुई।
Concept note मूलरूप से अन्य संघीय संविधानों की तरह भारतीय संविधान में दो स्तरीय राजव्यवस्था (केन्द्र व राज्य) का उपबंध किया गया है। एकल स्तरीय सरकार की व्यवस्था एकात्मक शासन प्रणाली की पहचान है। इंग्लैण्ड का संविधान इसका उदाहरण है।
Concept note भारतीय संविधान में अन्य देशों से लिये गये प्रावधान– ऑस्ट्रेलिया–समवर्ती सूची, व्यापार, वाणिज्य, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक, प्रस्तावना की भाषा। दक्षिण अफ्रीका–भारतीय संविधान में संशोधन की प्रक्रिया, राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव। यूनाइटेड किंगडम–एकल नागरिकता, कैबिनेट प्रणाली, संसदीय विशेषाधिकार।
Correct answer: स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धान्त - कनाडा का संविधान
Concept note भारतीय संविधान में संविधान की सर्वोच्चता, न्यायपालिका की स्वतन्त्रता, निर्वाचित राष्ट्रपति एवं उस पर महाभियोग, उपराष्ट्रपति आदि संयुक्त राज्य अमेरिका से, भारत की संसदीय शासन प्रणाली ब्रिटेन से प्रेरित है। भारतीय संविधान में गणतंत्रात्मक और प्रस्तावना में स्वतन्त्रता, समता, बंधुता के आदर्श का सिद्धान्त फ्रांस से लिया गया है।
Concept note भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य, प्रस्तावना में न्याय के (सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक) आदर्श तथा पंचवर्षीय योजना को सोवियत समाजवादी गणतंत्र (USSR) से लिया गया है। भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना की शुरुआत 1 अप्रैल, 1951 ई. से प्रारम्भ हुई थी।
Concept note ‘लोकपाल’ का विचार भारतीय संविधान में स्वीडन से लिया गया है। स्वीडन समेत अन्य देशों में लोकपाल को ओम्बुड्समैन कहा जाता है। ओम्बुड्समैन संस्था पहली बार वर्ष 1809 में स्वीडन में गठित की गई थी। डोनाल्ड सी. राबर्ट के अनुसार ओम्बुड्समैन का आशय ऐसे पदाधिकारी से है जो कि विधायिका द्वारा प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यवाही के खिलाफ परिवादों के निवारण के लिए नियुक्त किया जाता है।
Concept note स्रोत (विदेशी) ली गयी विशेषताएं (1) ब्रिटेन के संविधान संसदीय शासन प्रणाली, विधि का शासन, विधायी प्रक्रिया, एकल नागरिकता इत्यादि। अमेरिका के संविधान मौलिक अधिकार, न्यायपालिका की (2) स्वतन्त्रता, न्यायिक पुनरावलोकन, (यूएसए) राष्ट्रपति पर महाभियोग आदि। (3) कनाडा के संविधान संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्तियों का केन्द्र में निहित होना, केन्द्र द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति, उच्चतम न्यायालय का परामर्शी अधिकार। (4) फ्रांस के संविधान प्रस्तावना में स्वतन्त्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्श। (5) जर्मनी के संविधान आपातकाल के समय मूल अधिकारों का स्थगन। (6) आयरलैण्ड का राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत, संविधान राष्ट्रपति की निर्वाचन पद्धति, राज्य सभा के लिए सदस्यों का नामांकन।
Topic-wise questions and study coverage will appear here.
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.