Concept note आजादी के बाद भारत का पहला बजट पेश करने का श्रेय आर. के. षनमुखम चेट्टी को जाता है। आजादी के बाद वह स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्तमंत्री बने। आर. के. षनमुखम चेट्टी 1947 ई. से 1949 ई. तक भारत के वित्तमंत्री रहे। सी. राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के प्रथम व अन्तिम भारतीय गवर्नर-जनरल थे। बलदेव सिंह स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षामंत्री व डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रथम विधिमंत्री (कानून मंत्री) थे।
Concept note स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बी.आर. अम्बेडकर थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्री उनका कार्यभार जवाहरलाल नेहरू – प्रधानमंत्री, राष्ट्रमण्डल तथा विदेशी मामले, वैज्ञानिक शोध अबुल कलाम आजाद – शिक्षा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद – खाद्य एवं कृषि मंत्री जॉन मथाई – रेलवे एवं परिवहन मंत्री बलदेव सिंह – रक्षा मंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल – गृहमंत्री, सूचना व प्रसारण मंत्री राजकुमारी अमृत कौर – स्वास्थ्य मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी – उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री
Concept note संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार के रूप में बी.एन.राव को नियुक्त किया गया था। एच.वी. आर आयंगर को संविधान सभा का सचिव, एल.एन. मुखर्जी को संविधान सभा का मुख्य प्रारूपकार (चीफ ड्राफ्टमैन) नियुक्त किया गया था। ध्यातव्य है कि प्रेम बिहारी नारायण रायजादा भारतीय संविधान के प्रमुख सुलेखक (Calligrapher) थे। मूल संविधान एक प्रवाहमय (इटैलिक) शैली में उनके द्वारा हस्तलिखित किया गया था।
Concept note कैबिनेट मिशन योजना द्वारा सुझाए गये प्रस्तावों के अन्तर्गत नवंबर, 1946 ई. में संविधान सभा का गठन हुआ। उपर्युक्त विकल्पों में महात्मा गांधी के अतिरिक्त अन्य सभी संविधान सभा की विभिन्न समितियों के सदस्य थे। ध्यातव्य है कि संविधान सभा की विभिन्न समितियों में सरदार पटेल- प्रांतीय संविधान समिति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद- प्रक्रिया नियम समिति एवं जी.वी. मावलंकर- संविधान सभा के कार्यों संबंधी समिति के अध्यक्ष थे।
Concept note भारत की संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर, 1946 ई. को हुई। फ्रांस की ही भाँति इस सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद 11 दिसंबर, 1946 ई. को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और एच.सी. मुखर्जी को क्रमश: संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। सर बी.एन. राव को संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया।
Concept note संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 ई. को नई दिल्ली स्थित काउंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई थी। संविधान सभा की पहली बैठक में 207 सदस्यों ने भाग लिया।
Concept note भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है, जो संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर, 1949 को पारित हुआ। भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है तथा मूल संविधान में 8 अनुसूचियाँ, 22 भाग तथा 395 अनुच्छेद थे।
Concept note 26 नवम्बर, 1949 ई. को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया गया जिसे आगे चलकर 26 जनवरी, 1950 ई. को लागू किया गया। इसी कारण इस दिवस को ‘संविधान दिवस या विधि दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
Concept note संविधान के निर्माण प्रारंभ होने के पहले जवाहरलाल नेहरू द्वारा एक ‘उद्देश्य संकल्प आंदोलन’ प्रारंभ किया गया। इसका उद्देश्य संविधान के निर्माण में समानता, स्वतंत्रता, लोकतंत्र तथा संप्रभुता को मूलभाव के रूप में प्रकट करना था। इस संदर्भ में जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसंबर, 1946 ई. को सभा में ऐतिहासिक उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
Topic-wise questions and study coverage will appear here.
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.