सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए आर बी आई (RBI) के नियमों के तहत एक सूक्ष्म ग्रामीण वित्त उधारकर्ता की वार्षिक घरेलू आय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 1.25 लाख रुपयें तथा शहरी /अर्द्ध शहरी क्षेत्रों के लिए 2 लाख रुपये तक रूंपार्श्विक मूल्य ऋण होना चाहिए।
Economy Topic Wise questions
सूक्ष्म वित्त संस्थानों के लिए आर बी आई (RBI) के नियमों के तहत एक सूक्ष्म ग्रामीण वित्त उधारकर्ता की वार्षिक घरेलू आय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 1.25 लाख रुपयें तथा शहरी /अर्द्ध शहरी क्षेत्रों के लिए 2 लाख रुपये तक रूंपार्श्विक मूल्य ऋण होना चाहिए।
Q522.निम्नलिखित में से क्या सार्वजनिक वस्तुओं की श्रेणी में नहंी आता है?
खाद्य वस्तुएँ सार्वजनिक वस्तुओं की श्रेणी में नहीं आती हैं। सार्वजनिक वस्तु ऐसी वस्तु या ऐसी सेवा है जो नागरिकें को तत्कालीन सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, जिसके बदले सरकार को कोई लाभ नही होता है जैसे- सरकारी अस्पताल, सरकरी योजनाएं आदि।
Q523.1944 में ब्रेटन वुड्स में विश्व मौद्रिक सम्मेलन में कौन से भारतीय वित्त मंत्री भारत के प्रतिनिधि थे?
1944 में ब्रेटन वुड्स में विश्व मौद्रिक सम्मलेन में भारतीय वित्त मंत्री आर.के. शनमुखम चेट्टी भारत के प्रतिनिधि थे। अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) तथा अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना एक साथ वर्ष 1944 में अमेरिका के न्यू हैम्पशायर में ब्रेटन वुड्स सम्मेलन के दौरान हुई थी। ब्रटेन वुड्स सम्मेलन को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक और वित्तीय सम्मेलन के रूप में जाना जाता है। 1 से 22 जुलाई, 1944 तक 44 देशों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल हुये थे। इसका तात्कालिक उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध और विश्वव्यापी संकट से जूझ रहे देशों की मदद करना था।
Q524.उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधान कब से प्रभावी है?
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 भारत सरकार द्वारा पारित एक उपभोक्ता संरक्षण कानून है, जिसे देश के उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिये एवं उनके साथ होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिये भारत सरकार ने 2019 में पारित किया था। यह अधिनियम 20 जुलाई, 2020 से ही प्रभावी हो गया। इस अधिनियम ने पुराने उपभोक्ता अधिनियम, 1986 की जगह ली है।
Q525.निम्नलिखित में से कौन भारत में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की अनुशंसा करता है?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q526.सितंबर 2020 में, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने किस हेल्पलाइन की शुरूआत की है?
KIRAN हेल्पलाइन भारत में पहली राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन है। इसे सितम्बर 2020 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी किया गया था। आत्महत्या के बढ़ते प्रयासो और संकट प्रबन्धन को रोकने के लिये इस हेल्पलाइन को शुरु किया गया था। हेल्पलाइन की वर्चुअल शुरूआत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने सोमवार 7 दिसंबर, 2020 को किया।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) 12 अगस्त, 2011 को सोसाइटी पंजीकरण अधिनिमय 1860 के तहत एक सोसाइटी के रूप में पंजीकृत किया गया था। इसने राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण (National Ganga River Basin Authority- NGRBA) की कार्यान्वयन शाखा के रूप में कार्य किया, जिसे पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम (EPA) 1986 के प्रावधानों के तहत गठित किया गया था। गंगा नदी के कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन के लिये राष्ट्रीय परिषद (राष्ट्रीय गंगा परिषद के रूप में संदर्भित) के गठन के परिणामस्वरूप, एनजीआरबीए को 7 अक्टूबर, 2016 से भंग कर दिया गया है।
Q528.‘संतुष्ट’ पोर्टल निम्नलिखित में से किस मंत्रालय से संबंधित है?
‘संतुष्ट’ पोर्टल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से संबंधित है। यह मजदूर और किसानों की समस्या को दूर करने व रोजगार प्रदाताओं की शिकायत का निवारण तथा जमीनी स्तर पर सार्वजनिक सेवाओं का प्रभावी वितरण, पारदर्शिता, जवाबदेही योजनाओं व नीतियों का क्रियान्वयन किया जायेगा।
Q529.देशों के विकास की तुलना करने के लिए, सबसे महत्वपूर्ण गुणों में से एक किसे माना जाता है?
दो देशों के मध्य विकास की तुलना के लिए सबसे महत्वपूर्ण माप आय है। चूंकि आय को परिमाणात्मक रूप में व्यक्त किया जा सकता है, जबकि शेष अन्य अवयव (खुशी, अधिकारों की समानता, देश का आकार) को गुणात्मक रूप में व्यक्त किया जाता है इनकी मात्रात्मक माप सम्भव नहीं है। विश्व बैंक द्वारा देशों के विभाजन के लिए आय को आधार बनाया गया है। विश्व बैंक ने देशों के विभाजन के लिए निम्न आधार प्रस्तुत किया है– 1. निम्न आय अर्थव्यवस्था वाले देश 2. निम्न मध्य आय अर्थव्यवस्था वाले देश 3. उच्च मध्य आय अर्थव्यवस्था वाले देश 4. उच्च आय अर्थव्यवस्था वाले देश
Q530.आई.टी में आउटगोइंग एक्नालेजमेंट को अस्थायी रूप देर से भेजने की तकनीक को क्या कहते है?
आई.टी. में आउटगोइंग एव्नâालेजमेंट को अस्थायी रूप से देर से भेजने की तकनीक पिगीबैकिंग कहलाती है।
Q531.निम्नलिखित में से कौन एक महारत्न कंपनी नहीं है?
वर्तमान में भारत में 12 महारत्न कम्पनियाँ, 13 नवरत्न तथा 74 मिनीरत्न कम्पनियों को श्रेणी 1 और श्रेणी 2 में बाँटा गया है। ‘लोक उद्यम विभाग’ सभी केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का नोडल विभाग है। महारत्न कम्पनियों की सूची– (1) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (2) भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (3) कोल इंडिया लिमिटेड (4) गैस आथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (5) हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (6) इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (7) एनटीपीसी लिमिटेड (8) तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (9) पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (10) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (11) पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (12) सरल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्पोरेशन लिमिटेड जबकि हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड मिनी रत्न कम्पनी है।
Q532.निम्नलिखित में से किस सार्वजनिक व्यावसायिक क्षेत्र के उपक्रम को ‘महारत्न’ का दर्जा प्राप्त नहीं है?
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Q533.वैश्वीकरण हमें प्रदान नहीं करता है–
वैश्वीकरण का शाब्दिक अर्थ स्थानीय या क्षेत्रीय वस्तुओं या घटनाओं के विश्व स्तर पर रूपान्तरण की प्रक्रिया है। जिसके द्वारा पूरे विश्व के लोग मिलकर एक समाज बनाते है तथा एक साथ कार्य करते है। यह प्रक्रिया आर्थिक, तकनीकी, सामाजिक और राजनीतिक ताकतों का एक संयोजन है। वैश्वीकरण का उपयोग अक्सर आर्थिक वैश्वीकरण के सन्दर्भ में किया जाता है अर्थात् व्यापार, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश, पूँजी प्रवाह, प्रवास और प्रौद्योगिकी के प्रसार के माध्यम से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का अन्तर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के साथ एकीकरण है। जिसके माध्यम से आज विश्व में अपनी वस्तुओं को मनपसंद जगह पर खरीद और बेच सकते है तथा इसके कारण देशों के बीच असमानता भी बढ़ी है।
Q534.निम्नलिखित में से कौन-सा मशीनरी का एक हिस्सा है जो औद्योगिक विवादों का निपटारा करता है?
औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के अन्तर्गत भारत में विवाद रोकथाम एवं निवारण प्रणालियां दो प्रकार की है- (1) वैधानिक प्रणालियाँ (2) ऐच्छिक प्रणालियाँ। वैधानिक प्रणाली के अन्तर्गत है- (1) कार्य समितियाँ (2) संयुक्त समितियाँ (3) न्यायाधिकरण प्रणाली- (a) श्रम कोर्ट, (b) औद्योगिक ट्रिब्यूनल, (c) राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल (4े) त्रिपक्षीय प्रणाली- (a) अस्थायी श्रम समिति, (b) भारतीय श्रम सम्मेलन, (c) औद्योगिक समिति। अत: दिये गये सभी विकल्प सही है।
जीआई टैग कुछ उत्पादों पर इस्तेमाल किया जाने वाला चिह्न है जो विशिष्ट भौगोलिक स्थान या मूल क्षेत्र से मेल खाता है। इसका उपयोग कृषि, प्राकृतिक और विनिर्मित वस्तुओं के लिए जारी किया जाता है जिसमें विशेष गुणवत्ता की पहचान की जाती है। जी.आई. का पंजीकरण 10 साल के लिए मान्य होता है, जिसके बाद इसे नवीनीकृत करने की आवश्यकता होती है। अगस्त 2019 में पंजीकृत भौगोलिक संकेत उपनामों की सूची में कंधमाल हल्दी को शामिल नहीं किया गया है।
Q536.निम्नलिखित में से किस कंपनी ने कोना नामक एक विद्युत बहुपयोगी वाहन (एस.यू.वी.) प्रस्तुत की है?
हुंडई कम्पनी के द्वारा भारत में पहली पूर्ण इलेक्ट्रिक SUV, KONA को लॉन्च किया गया है। दुनिया की पहली प्रायोगिक इलेक्ट्रिक कार (सेल्ड ड्राइव) 1884 में थॉमस पार्कर के द्वारा बनायी गयी थी।
Q537.हायर ग्रुप कॉर्पोरेशन उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स का –––– आधारित निर्माता है।
हायर ग्रुप कॉर्पोरेशन एक चीनी सामूहिक बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण कम्पनी है जिसका मुख्यालय किंगदाओ (चीन) में है। यह एयर कंडीशन, मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, वाशिंग मशीन आदि उत्पादों को डिजाइन, विनिर्माण और बेचता है।
Q538.निम्नलिखित में भारत का पहला ‘ग्लोबल टेलीकॉम सिटी’ कौन-सा है?
भारत का पहला ग्लोबल टेलीकॉम सिटी ‘बेंगलुरू’ है। ज्ञात है कि बेंगलुरू भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। इसे भारत का ‘सिलिकॉन वैली’ भी कहा जाता है।
Q539.इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उत्पादकों में से एक, सैमसंग मूल रूप से कहां की कंपनी है?
सैमसंग दक्षिण कोरिया की एक कंपनी है। कोरियाई कंपनियों में सैमसंग पसंदीदा कंपनी है। सैमसंग एक समूह है, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और सैमसंग लाइफ इंश्योरेंस, सैमसंगफायर तथा मरीन आदि इसकी पूरक कंपनियां हैं। ली बुंग चल द्वारा इसकी स्थापना 1938 में की गई, ली बुंग चल ने कंपनी की स्थापना फल के व्यापार से की थी। 1960 में सैमसंग ने इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में कदम रखा।
Q540.‘‘ग्लोबलाइजेशन, डेमोक्रेटाइजेशन और डिस्ट्रीव्यूटिव जस्टिस’’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
‘‘ग्लोबलाइजेशन, डेमोक्रेटाइजेशन और डिस्ट्रीव्यूटिव जस्टिस’’ नामक पुस्तक के लेखक श्री मूलचन्द शर्मा हैं।
Topics to cover next.
General practice
Topic-wise questions and study coverage will appear here.