Concept note आइंस्टाइनियम तत्व का परमाणु क्रमांक 99 व इसका प्रतीक Eे है। यह एक्टिनॉइड श्रेणी का तत्व है। इसका परमाणु भार 252 है। इस तत्व का नाम भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन के नाम पर रखा गया है।
Concept note आधुनिक आवर्त सारणी के अनुसार परमाणु क्रमांक 89 पर एक्टीनियम (Aम्) नामक तत्व आता है। एक्टीनियम प्राकृतिक रूप से यूरेनियम के अयस्कों में पाया जाता है। यह ज्यादातर प्रयोगशालाओं में उत्पन्न किया जाता है तथा विकिरण स्त्रोत के रूप में प्रयुक्त होता है। 1899 में आंद्रे लुई डेबिएन ने इस तत्व की खोज की थी।
Concept note दमित्री मेंडेलीव एक रूसी रसायनज्ञ और आविष्कारक थे। उन्होंने प्रथम अभिज्ञेय आवर्त सारणी का प्रतिपादन किया। मेंडेलीव ने ‘रसायन का सिद्धान्त’ (The Principles of Chemistry) नाम से एक पुस्तक भी लिखी।
Concept note आधुनिक दीर्घाकार आवर्त सारणी के 14वें वर्ग के तत्व कार्बन परिवार के तत्व कहलाते है। इस वर्ग में कार्बन (ण्) 6 सिलिकॉन (एग्) जर्मेनियम (उा) टिन (एह) और लेड (झ्ं) 14 32 50 82 तत्व उपस्थित हैं। ये सभी तत्व झ्–ब्लाक के तत्व है क्योंकि इन तत्वों का अन्तिम इलेक्ट्रॉन झ्–उपकोश में प्रवेश करता है। इनके बाहरी कोश का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास हे2 हज्2 होता है।
Concept note प्रैâन्सियम:- प्रैâान्q सयम का परमाणु क्रमांक सबसे अधिक (87) है। रूबीडियम का परमाणु क्रमांक 37 है। सीजियम का परमाणु क्रमांक 55 है। पोटैशियम का परमाणु क्रमांक (19) है। ये सभी तत्व क्षार धातुओं के अन्तर्गत आते है। अत: इन्हें क्षार धातु या ऐल्कली धातु कहते है। इन तत्वों में इr रेडियोएक्टिव है।
Concept note जर्मेनियम का परमाणु क्रमांक 32 है, अर्थात इसमें 32 कक्षीय इलेक्ट्रॉन्स होते हैं और विभिन्न कक्षाओं में इनका वितरण क्रम 2, 8, 18, 4 होता है। ध्यातव्य है कि जर्मेनियम एक अर्द्ध- चालक पदार्थ है।
Concept note सोडियम का प्रतीक 'र्a', परमाणु संख्या 11 तथा परमाणु भार 22.997 होता है। इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1े2, 2े2, 2ज्6, 3े1 है। अत्यधिक क्रियाशील तत्व होने के कारण यह मुक्त अवस्था में नहीं पायी जाती हैं। संयुक्त अवस्था में यह पर्याप्त मात्रा में क्लोराइड, नाइट्रेट, कार्बोनेट, बोरेट और सल्फेट के रूप में पायी जाती है।
Concept note आधुनिक आवर्त सारणी की व्याख्या मोजले ने प्रस्तुत की। उनके आधुनिक आवर्त-नियम के अनुसार तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण-धर्म, उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं। आधुनिक आवर्त सारणी में किसी आवर्त में बायें से दायें जाने पर तत्वों के धात्विक गुण घटते हैं तथा अधात्विक गुण बढ़ जाते हैं। ध्यातव्य है कि आवर्त सारणी में तत्वों की क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त कहा जाता है।
Concept note आवर्त सारणी रासायनिक तत्वों को उनकी संगत विशेषताओ के साथ एक सारणी के रूप में दर्शाने की एक व्यवस्था है। सबसे पहले रूसी रसायन-शास्त्री मेंडलीफ ने तत्वों को उनके परमाणु भार के बढ़ते क्रम के आधार पर सन 1869 में आवर्त नियम प्रस्तुत किया और तत्वों को एक सारणी के रूप में प्रस्तुत किया। आधुनिक आवर्त सारणी में रासायनिक तत्व परमाणु क्रमांक के बढते क्रम में सजाये गये है तथा इसे आवर्त एवं (पिरियड), प्राथमिक समूह, द्वितीय समूह में वर्गीकृत किया गया है। वर्तमान आवर्त सारणी में 119 ज्ञात तत्व सम्मिलित है।
Concept note कोबाल्ट (ण्द) एक रासायनिक तत्व है और संक्रमण धातु समूह का सदस्य है। इसकी परमाणु संख्या 27 है। यह अन्य धातुओं के खनिजों, विशेषत: लोहे और सीसे के खनिजों के साथ मिला हुआ पाया जाता है। जबकि आयरन/लोहा (इा) भी एक संक्रमण धातु है एवं इसकी परमाणु संख्या 26 हैं जबकि मैगनीज की परमाणु संख्या 25, कैल्शियम की परमाणु संख्या 20 तथा क्रोमियम की परमाणु संख्या 24 है। अत: स्पष्ट है कि कोबाल्ट की परमाणु संख्या आयरन की तुलना में अधिक है।
Concept note सिलिकॉन की परमाणु संख्या 14 होता है। जबकि सल्फर एक रासायनिक अधात्विक तत्व है। जिसकी परमाणु संख्या 16 तथा गलनांक 115.20ण् है। अत: सल्फर की परमाणु संख्या (16) सिलिकॉन की परमाणु संख्या (14) से अधिक है। जबकि एल्युमिनियम एक रासायनिक तत्व है जो धातु रूप में पाया जाता है। यह भूपर्पटी पर सबसे अधिक मात्रा में पाई जाने वाली धातु है। जिसका रासायनिक चिन्ह Aत्, गलनांक 660.30ण् तथा परमाणु संख्या 13 होता है। सोडियम एक रासायनिक तत्व है। यह सारणी के प्रथम समूह का तत्व है जिसका रासायनिक चिन्ह र्a, परमाणु संख्या 11 तथा गलनांक 97.790ण् है तथा दिये गये तत्वों में मैग्नीशियम की परमाणु संख्या 12 होती है।
Concept note क्लोरीन (परमाणु संख्या-17) की तुलना में पोटैशियम (परमाणु संख्या-19) की परमाणु संख्या अधिक होती है तथा सल्फर (गधंक) की परमाणु संख्या-16, एल्युमिनियम की परमाणु सख्या- 13 एवं फास्फोरस की परमाणु संख्या 15 होती है।
Concept note स्कैण्डियम (एम्) एक रासायनिक तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक 21 होता है। यह आवर्त सारणी के डी-खण्ड का सदस्य है। अपने शुद्ध रूप में श्वेत चाँदी जैसा रंग होता है। स्कैण्डियम की खोज सन् 1879 में स्कैण्डिनेविया के कुछ खनिजों में की गयी थी। अन्य दिये गये तत्वों में सल्फर का 16, आर्गन का 18, क्लोरीन का परमाणु क्रमांक 17 है। अत: स्कैंडियम की परमाणु संख्या कैल्शियम की तुलना में अधिक होती है।
Concept note ब्रोमीन ँr (35) की परमाणु संख्या जिंक (30) की तुलना में अधिक होती है। ब्रोमीन आवर्त सारणी के 17वें समूह का तत्व है और सामान्य ताप पर केवल यही अधातु द्रव अवस्था में रहती है। इसके दो स्थिर समस्थानिक प्राप्त है जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ 79 और 81 है। अन्य दिये गये तत्वों में कॉपर (ण्ल्) का 29, आयरन (इा) का 26, क्रोमियम का परमाणु क्रमांक 24 है।
Concept note आधुनिक आवर्त सारणी के चौथे समूह और चौथे आवर्त में टाइटेनियम नामक तत्व को रखा गया है, जिसकी परमाणु संख्या 22 होती है। टाइटेनियम तत्व को सबसे पहले सन् 1791 में ग्रेटर ने खोजा था, तथा 1795 में क्लापराथ ने इसका नाम टाइटेनियम रखा था।
Concept note तत्व परमाणु संख्या एल्युमिनियम (Aℓ) 13 फॉस्फोरस (P) 15 निऑन (र्ा) 10 मैग्नीशियम (श्ु) 12 सोडियम 11 दिये गये तत्वों में फॉस्फोरस (P) की परमाणु संख्या एल्युमिनियम की तुलना में अधिक है।
Concept note तत्व परमाणु संख्या नियान (र्ा) 10 फ्लोरीन (F) 9 सोडियम 11 एल्यूमिनियम (Aत्) 13 मैग्नीशियम (श्ु) 12 अत: एलुमीनियम (13) की परमाणु संख्या मैग्नीशियम (12) की तुलना में अधिक है।
Concept note परमाणु संख्या किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटानों की संख्या को व्यक्त करती है। दिये गये विकल्पों में क्लोरीन की परमाणु संख्या फॉस्फोरस से अधिक है, क्योंकि फास्फोरस की परमाणु संख्या 15 है, जबकि क्लोरीन की 17 है। अन्य विकल्पों में मैग्नीशियम, एल्युमिनियम एवं सिलिकॉन की परमाणु संख्या क्रमश: 12,13, एवं 14 है।
Concept note निऑन का परमाणु क्रमांक 10 होता है तथा दिये गये विकल्पों में ऑक्सीजन 8, मैग्नीशियम 12, नाइट्रोजन 7 तथा बोरॉन 5 परमाणु क्रमांक वाले तत्व है। अत: मैग्नीशियम तत्व की परमाणु संख्या, निऑन की परमाणु संख्या की अपेक्षा अधिक है।
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.