Q.आधुनिक आवर्त सारणी में, किसी आवर्त में बायें से दायें जाने पर धात्विक लक्षण...............।
Correct answer: घटता है
Explanation
आधुनिक आवर्त सारणी की व्याख्या मोजले ने प्रस्तुत की। उनके आधुनिक आवर्त-नियम के अनुसार तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण-धर्म, उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं। आधुनिक आवर्त सारणी में किसी आवर्त में बायें से दायें जाने पर तत्वों के धात्विक गुण घटते हैं तथा अधात्विक गुण बढ़ जाते हैं। ध्यातव्य है कि आवर्त सारणी में तत्वों की क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त कहा जाता है।