Q.निम्नलिखित में से कौन सा लेंस सदैव आभासी, सीधा तथा छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है?
Correct answer: अवतल
Explanation
जो लेंस बीच में पतला तथा किनारों पर मोटा होता है, उसे अवतल लेंस कहते है। यह आपतित समांतर किरणों को अपसारित कर देता है अर्थात् फैलाने की प्रवृत्ति रखता है इसीलिए इसे अपसारी लेंस भी कहते हैं। अवतल लेंस द्वारा वस्तु की प्रत्येक स्थिति के लिए प्रतिबिंब, लेंस व फोकस के बीच, आभासी, सीधा तथा वस्तु से छोटा बनता है। ध्यातव्य है कि निकट दृष्टि दोष के निवारण के लिए अवतल लेंस का उपयोग किया जाता है।