Concept note टेस्ला नामक SI व्युत्पन्न इकाई में ‘‘चुंबकीय अभिवाह घनत्व’’ को मापा जाता है। कुछ अन्य इकाईयाँ जैसे- ओम SI इकाई में विद्युतीय प्रतिरोध को तथा वेबर SI इकाई में भी चुंबकीय अभिवाह को मापा जाता है। एक टेस्ला एक वेबर प्रति वर्ग मीटर के बराबर होता है। ध्यातव्य है कि टेस्ला द्वारा ही चक्रीय चुम्बकत्व क्षेत्र के सिद्धान्त की खोज की गई थी तथा इसने ही अल्टरनेटीव धारा वाले विद्युत मोटर का भी आविष्कार किया था।
Concept note तरंगदैर्ध्य– किसी माध्यम में किसी तरंग के संचरण की दशा में दो क्रमिक शीर्षों या दो क्रमिक गर्तो के बीच की दूरी को उस तरंग की तरंगदैर्ध्य कहलाती है। इसे ऐंग्स्ट्रॉम द्वारा निरूपित किया जाता है। ऐंग्स्ट्रॉम प्रकाश की तरंगदैर्ध्य को मापने की इकाई है। इसका नाम स्वीडिश वैज्ञानिक एंडर्स जोनास ऐंग्स्ट्रॉम के नाम पर रखा गया है। यह एक ऐंग्स्ट्रॉम प्राय: 10-10 मीटर या 0.1 नैनोमीटर के बराबर होता है। (General Science) विज्ञान (झ्प्ब्ेग्म्े)
Concept note गॉस चुम्बकीय प्रेरण के मापन की सीजीएस इकाई है। इसका नाम जर्मन गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी ‘कार्ल फ्रेडरिक गॉस’ के सम्मान में रखा गया था। एक गॉस, मैक्सवेल प्रति वर्ग सेंटीमीटर के बराबर होता है। इसे प्रतीक (एब्स्ंदत्) उ से दर्शाया जाता है।
Concept note कैलोरी और जूल युग्म ऊर्जा की इकाई को दर्शाता है। यदि 4.186 जूल का यांत्रिक कार्य किया जाए तो उत्पन्न ऊष्मा ऊर्जा की मात्रा 1 कैलोरी होगी। एक ग्राम जल का ताप 1ड्ढण् बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को एक कैलोरी कहते है।
Concept note भौतिक मात्रा एंट्रापी की इकाई जूल प्रति केल्विन है। ऊष्मागतिकी में एन्ट्रापी एक भौतिक राशि है जो सीधे नहीं मापी जाती बल्कि गणना के द्वारा इसका मापन होता है। इसका प्रतीक ए है। किसी निकाय की कुल ऊर्जा का वह भाग जिसे उपयोग में नहीं लाया जा सकता उसे निकाय की एन्ट्रापी कहलाती है।
Concept note ध्वनि की तीव्रता या प्रबलता तथा उच्च तीव्रता वाली ध्वनि (शोर) या आवाज डेसीबल में मापी जाती है। ध्वनि की तीव्रता ध्वनि का वह लक्षण है जिसके कारण ध्वनि मन्द अथवा तीव्र सुनाई देती है। किसी माध्यम के किसी बिन्दु पर ध्वनि की तीव्रता उस बिन्दु पर एकांक क्षेत्रफल से प्रति सेकण्ड तल के लम्बवत् गुजरने वाली ध्वनि ऊर्जा के बराबर होती है। एसआई पद्धति में इसका 2 2 मात्रक वाट/मीटर या माइक्रोवाट/मीटर तथा प्रयोगात्मक मात्रक डेसीबल है।
Concept note पदार्थ की मात्रा का S.I. मात्रक मोल है। जिसका संकेत ‘स्दत्’ है। भौतिकी में विभिन्न भौतिक राशियों को व्यक्त करने के लिए जो इकाईयाँ प्रयोग की जाती है उनको दो वर्गों में विभाजित किया गया है। मूल मात्रक और व्युत्पन्न मात्रक। यहाँ ‘स्दत्’ पदार्थ की मात्रा की एस.आई. इकाई है।
Topic-wise questions and study coverage will appear here.
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.