Q.निम्नलिखित में से पौधों के लिए वृहत् पोषक कौन सा है?
Correct answer: हाइड्रोजन
Explanation
पौधों की वृद्धि एवं उपापचय के लिए नितांत रूप से आवश्यक तत्वों को मात्रा के आधार पर दो श्रेणियों में बांटा जाता है। 1. वृहत पोषक - इन्हें दीर्घमात्रिक तत्व भी कहा जाता है क्योंकि इनकी अनिवार्यता पौधों में सर्वाधिक मात्रा में होती है। इस श्रेणी में आने वाले तत्व हैं- कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्सियम, तथा सल्फर। 2. सूक्ष्म पोषक - इन्हें लघुमात्रिक तत्व भी कहा जाता है क्योंकि इनकी अनिवार्यता न्यून मात्रा में होती है। इसके अंतर्गत आने वाले तत्व हैं- लोहा, जस्ता, तांबा, निकेल, मैगनीज, बोरॉन मालिब्डेनम तथा क्लोरीन। इस प्रकार पौधों की वृद्धि के लिए 17 आवश्यक तत्वों की आवश्यकता होती है जिनमें से 9 तत्व दीर्घमात्रिक तथा 8 तत्व लघुमात्रिक हैं।