Q.वर्ष 1960 में महाराष्ट्र और ______ का गठन करके बंबई राज्य का भाषाई आधार पर विभाजन कर दिया गया।
Correct answer: गुजरात
Explanation
वर्ष 1960 ई. तक महाराष्ट्र और गुजरात बॉम्बे प्रान्त का हिस्सा थे। वर्ष 1960 में मुम्बई पुनर्गठन अधिनियम, 1960 ई. द्वारा द्विभाषी राज्य बम्बई को दो पृथक राज्यों (महाराष्ट्र, मराठी भाषी लोगों के लिये और गुजरात, गुजराती भाषी लोगों के लिए) में विभक्त किया गया। 1 मई 1960 को महाराष्ट्र और गुजरात राज्य दो स्वतंत्र राज्यों के रूप में अस्तित्व में आये। भारतीय संविधान के तहत ‘गुजरात’ भारतीय संघ का 15वाँ राज्य बना।