Q.भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद ‘कानून के समक्ष समानता’ प्रदान करता है?
Correct answer: अनुच्छेद 14
Explanation
कानून के समक्ष समानता तथा विधियों (कानून) का समान संरक्षण अनुच्छेद 14 के तहत प्रदत्त मूल अधिकार है। इसके तहत राज्य भारत के राज्य क्षेत्र में किसी व्यक्ति को विधि (कानून) के समक्ष समता के या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा। प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह नागरिक हो या विदेशी, किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है। विधि के समक्ष समता ब्रिटेन से तथा विधियों का समान संरक्षण अमेरिकी संविधान से लिया गया है।