Q124. केन्द्रीय सरकार के या किसी राज्य सरकार के द्वारा या उसकी ओर से कोई वाद (सिवाय ऐसे वाद के जो उच्चतम न्यायालय के समक्ष उसकी आरम्भिक अधिकारिता के प्रयोग में हो) की परिसीमा अवधि है —
A 35 वर्ष
B 3 वर्ष
C 30 वर्ष
D 12 वर्ष
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 30 वर्ष
Q125. ‘क’ नील के वैध विनिर्माण का, और अन्य वस्तुओं में अवैध दुर्व्यापार का ‘ख’ की ओर से अधीक्षण करने का वचन देता है। ‘ख’ ₹ 10,000 वार्षिक संबलम् ‘क’ को देने का वचन देता है। यह करार है —
A वैध
B शून्यकरणीय
C समाश्रित संविदा
D शून्य
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: शून्य
Q126. राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 की धारा 167 के अन्तर्गत यदि अभिधारी नोटिस लेने से इन्कार करता है, तो —
A नोटिस वापस ले लिया जाएगा
B नोटिस को दो अन्य परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में ही उसके सामान्य निवास स्थान पर चिपकाकर तामील किया जाएगा
C नोटिस को उस स्थान के दो व्यक्तियों की उपस्थिति में उसके सामान्य निवास स्थान पर चिपकाकर तामील किया जाएगा
D नया नोटिस जारी करना आवश्यक है
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: नोटिस को उस स्थान के दो व्यक्तियों की उपस्थिति में उसके सामान्य निवास स्थान पर चिपकाकर तामील किया जाएगा
Q127. कौनसा वाद भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 के अंतर्गत ‘कपट’ से संबंधित है?
A ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड बनाम अग्रवाल स्टील (2010)
B बैंक ऑफ इंडिया बनाम ओ.पी. स्वर्णकार (2003)
C आंध्र प्रदेश राज्य बनाम टी. सूर्याचन्द्र राव (2005)
D नूतन कुमार बनाम एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (2002)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: आंध्र प्रदेश राज्य बनाम टी. सूर्याचन्द्र राव (2005)
Q128. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसा एक “दस्तावेज” है? (a) मानचित्र या रेखांक (b) धातु पट्ट या शिला पर उत्कीर्णलेख (c) व्यंगचित्र (d) ईमेल, सर्वर लॉग में इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख; कम्प्यूटर, लैपटॉप या स्मार्ट फोन में दस्तावेज; संदेश, वेबसाइट, अवस्थिति साक्ष्य और डिजिटल उपकरणों पर संग्रहित वॉइस मेल संदेश। सही उत्तर चुनिए —
A केवल (b) एवं (c)
B (a), (b), (c) एवं (d)
C केवल (a) एवं (d)
D केवल (a) एवं (b)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (a), (b), (c) एवं (d)
Q129. निर्वचन के किस नियम को सप्रयोजन अर्थान्वयन के नाम से जाना जाता है?
A शाब्दिक नियम
B स्वर्णिम नियम
C रिष्टि का नियम
D समन्वयपूर्ण अर्थान्वयन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: रिष्टि का नियम
Q130. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की कौनसी धारा “बंधककर्ता की पट्टा करने की शक्ति” से संबंधित है?
A धारा 59क
B धारा 63क
C धारा 65क
D धारा 60क
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धारा 65क
Q131. किसने कहा, “निर्वचन की कला, उद्देश्य अभिवृद्धि की कला है”?
A एलन
B जे. सुब्बा राव
C चिपमैन ग्रे
D कीटन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: एलन
Q132. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 191 परिभाषित करती है —
A उपाभिकर्ता
B अभिकर्ता
C पणयमकार
D स्वामी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: उपाभिकर्ता
Q133. प्रतिफलार्थ संयुक्त अंतरण से संबंधित प्रावधान संपत्ति-अंतरण अधिनियम, 1882 में उल्लेखित है।
A धारा 45 में
B धारा 43 में
C धारा 42 में
D धारा 44 में
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धारा 45 में
Q134. माल पड़ा पाने वाले का वही उत्तरदायित्व होता है, जो उत्तरदायित्व —
A उपनिहिती का होता है
B उपनिधाता का होता है
C प्रतिभू का होता है
D ऋणी का होता है
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: उपनिहिती का होता है
Q135. राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 के अधीन, चिपकने वाले स्टाम्प को रद्द करने में विफलता दंडनीय है -
A जुर्माना जो तीन हजार रुपये तक हो सकेगा।
B जुर्माना जो दो हजार रुपये तक हो सकेगा।
C जुर्माना जो पाँच हजार रुपये तक हो सकेगा।
D जुर्माना जो एक हजार रुपये तक हो सकेगा।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: जुर्माना जो एक हजार रुपये तक हो सकेगा।
Q136. विक्रयविलेख में आख्यान (रिसाईटल) के बाद निम्नलिखित में से क्या आता है?
A हैबेण्डम
B परिवेष्ट
C टेस्टेटम
D साक्ष्य खण्ड (टेस्टिमोनियम)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: टेस्टेटम
Q137. राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 की धारा 14 में आसामियों की कितनी श्रेणियाँ उल्लिखित हैं?
A सात
B छः
C चार
D पाँच
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: चार
Q138. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की कौनसी धारा पूर्व न्याय को सुसंगत तथ्य बनाती है?
A धारा 28
B धारा 34
C धारा 40
D धारा 11
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धारा 34
Q139. “दोहरी संभावनाओं का नियम” संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1882 की किस धारा से संबंधित है?
A धारा 20
B धारा 14
C धारा 13
D धारा 12
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धारा 13
Q140. निम्नलिखित सूक्तियों में से कौनसी सूक्ति का मतलब है शब्दों को वितरणीय तरीके से पढ़ा जाना चाहिए, यह अर्थ अंग्रेजी शब्द ‘क्रमवार’ का उपयोग करके, जब भी आवश्यक हो, या ‘जैसा लागू हो’ का उपयोग करके उत्पन्न होता है?
A ट्रैवॉक्स प्रिपरेटोयर्स
B रेडेंडो सिंगुला सिंगुलिस
C उट रेस मैजिस वैलेट क्वाम पेरेट
D नोसिटुर ए सोसाइस
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: रेडेंडो सिंगुला सिंगुलिस
Q141. राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 के अंतर्गत, बंदोबस्त से संबंधित नहीं होने वाले किसी भी गैर-न्यायिक मामले को एक अधीनस्थ राजस्व न्यायालय से दूसरे में स्थानांतरित करने की शक्ति किसके पास है?
A राजस्थान उच्च न्यायालय
B केवल राजस्व मंडल *
C राज्य सरकार, भू-अभिलेख निदेशक या आयुक्त
D केवल कलेक्टर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: राज्य सरकार, भू-अभिलेख निदेशक या आयुक्त
Q142. 'क' पर किसी अन्य व्यक्ति को कूटकृत मुद्रा के कपटपूर्वक परिदान करने का अभियोग है जिसे वह परिदान करते समय जानता था कि वह कूटकृत है। यह तथ्य कि उसके परिदान के समय “'क' के कब्जे में वैसी ही दूसरी कूटकृत मुद्रा थी, सुसंगत है।” इस मामले में मन या शरीर की कौनसी दशा इंगित होती है?
A उपेक्षा
B सद्भाव
C आशय
D ज्ञान
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: ज्ञान
Q143. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अधीन, 'लिखत' से आपका क्या अभिप्राय है?
A वसीयती लिखत
B अवसीयती लिखत फल
C अनुप्रमाणित लिखत
D रजिस्ट्रीकृत लिखत है
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अवसीयती लिखत फल