Concept note भौतिकी में दाब का सूत्र बल/क्षेत्रफल होता है। दाब एक 2 अदिश राशि है तथा इसका एस.आई. मात्रक न्यूटन/मी. या पॉस्कल होता है। 1 पॉस्कल · 1 न्यूटन प्रति वर्ग मीटर
Concept note त्वरण का मात्रक ‘मीटर/सेकण्ड2’ है। वेग का मात्रक ‘मीटर/सेकण्ड’ है। गति का मात्रक ‘मीटर/सेकण्ड’ है। विस्थापन का मात्रक ‘मीटर’ है। अत: त्वरण के लिए समय की इकाई भाजक में दो बार है।
Concept note ऊष्मा की मात्रा की S.I. इकाई ‘जूल’ है। चुम्बकीय फ्लक्स की S.I. इकाई ‘वेबर’ है। प्रेरकत्व की S.I. इकाई ‘हेनरी’ है। धारिता की S.I. इकाई ‘फैरड’ है। (ग्ग्) मापन
Concept note मोह्स पैमाने का प्रयोग खनिज पदार्थों की कठोरता मापने के लिये किया जाता है। इसको सर्वप्रथम 1812 में जर्मनी के भू–वैज्ञानिक फ्रेडरिच मोह्स ने बनाया।
Concept note रोमर पैमाना, जिसे आक्टोजेसिमल डिवीजन के रूप में भी जाना जाता है। एक तापमान पैमाना है, जिसके लिए गलनांक और क्वथनांक पानी को क्रमश: 0 और 80 डिग्री के रूप में परिभाषित किया गया है।
Concept note एमीटर- इसका उपयोग विद्युत परिपथ में धारा को मापने के लिए किया जाता है चाहे वह दिष्ट धारा हो या प्रव्यावर्ती धारा यह विद्युत धारा को एम्पियर (A) मे मापता है। वाटमीटर- इसका उपयोग किसी दिये गये विद्युत परिपथ में विद्युत शक्ति को वॉट में मापने के लिए किया जाता है। हाइग्रोमीटर- इसका उपयोग वायुमण्डल की आर्द्रता या जल वाष्प की मात्रा को मापने के लिए किया जाता है। पाइरोमीटर– यह एक प्रकार का सुदूर-संवेदन थर्मामीटर है जिसका उपयोग दूर की वस्तुओं के तापमान को मापने के लिए किया जाता है।
Concept note पायरोमीटर उच्च तापमान मापने के लिये प्रयोग में लाया जाता है। पायरोमीटर या पूर्ण विकिरण उत्तापमापी की सहायता से अत्यधिक उच्च तापों की माप की जाती है। यह तापमापी विकिरण संबंधी स्टीफेन के नियम पर आधारित है। इस तापमापी से लगभग 800ष्टण् से नीचे का तापमान नही मापते क्योेंकि 800ड्ढण् से कम ताप पर वस्तुएं ऊष्मीय विकिरण का उत्सर्जन नही करती हैं।
Concept note अल्टीमीटर एक वैज्ञानिक उपकरण है, इसका उपयोग एक निश्चित स्तर से ऊपर उड़ते हुए विमान की ऊंचाई मापने के लिये किया जाता है। वॉटमीटर विद्युत शक्ति को मापने के लिये प्रयुक्त होता है। फैदोमीटर से समुद्र की गहराई तथा बैरोमीटर से वायुमण्डल का दबाव मापा जाता है।
Concept note वेन्चुरीमीटर एक ऐसा उपकरण है, जिसकी सहायता से किसी पाइप में बहते हुये द्रव की मात्रा की दर किसी भी बिन्दु पर ज्ञात की जा सकती है। वेन्चुरीमीटर की सहायता से क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर तथा आनत पाइपों में विसर्जन मापा जा सकता है। वेन्चुरीमीटर का प्रयोग अधिकांशत: मुख्य पाइप में होता है। यदि मुख्य पाइप का ब्यास D हो तो वेन्चुरीमीटर के कंठ का ब्यास D/3 से कम नही होना चाहिये। वेन्चुरीमीटर में अभिसारी शंक्वाकार नली की लम्बाई लगभग 2.5 D तथा अपसारी शंक्वाकार नली की लम्बाई 7.5 D रखी जाती है। बेंचुरीमीटर बरनौली के समीकरण के सिद्धांत पर काम करती है।
Concept note भूकंपों को पहचानने और भूकम्पीय तरंगों की तीव्रता मापने के लिए सीस्मोग्राफ का प्रयोग किया जाता है। कुछ प्रमुख उपकरण और उनके प्रयोग निम्न है– उपकरण – प्रयोग एमीटर – विद्युत धारा का मापक यंत्र बैरोग्राफ – वायुमण्डलीय दाब का निरन्तर मापन करने वाला यंत्र क्रोनोमीटर – समय का परिशुद्धता के साथ मापन करने वाली घड़ी (समुद्री नाविकों द्वारा प्रयोग) एनीमोमीटर – हवा का वेग मापी यंत्र ऑडियोमीटर – ध्वनि तीव्रता मापी यन्त्र हाइग्रोमीटर – वायुमण्डल की सापेक्षिक आर्द्रता मापी यन्त्र स्फिग्नोमैनोमीटर – रक्त चाप का मापन करने वाला यंत्र
Concept note मानक वर्षा गेज एक मौसम संबंधी उपकरण है, जिसमें एक कीप (फनल) के आकर का संग्राहक होता है जो एक मापने वाली ट्यूब से जुड़ा होता है तथा इसका उपयोग एक निश्चित समय में प्रति इकाई क्षेत्रफल में वर्षा के मापन के लिए किया जाता है।
Concept note सेक्सटैन्ट एक प्रकार का उपकरण है, जो दो दृष्टिगत वस्तुओं के बीच बने कोण का मान ज्ञात करने में प्रयुक्त किया जाता है। इस उपकरण के सिद्धान्त का प्रतिपादन आइजैक न्यूटन ने किया और इसकी खोज जॉन हैडले तथा थॉमस गाडॅफ्रे ने लगभग 1730 ई में किया था। प्रारम्भ में इसका प्रयोग खगोलीय वस्तुओं के लिये किया जाता था, परन्तु आधुनिक समय में इसका मूलत: प्रयोग नौ संचालन में किया जा रहा है।
Concept note ‘एनीमोमीटर’ नामक उपकरण का प्रयोग हवा की गति को मापने के लिए किया जाता है। मापन यंत्र और उनके अनुप्रयोग– मापन यंत्र अनुप्रयोग सिस्मोग्राफ – भूकम्प की तीव्रता मापने में थर्मोमीटर – ताप मापने में पाइरोमीटर – उच्च ताप मापने में फैदोमीटर – समुद्र की गहराई मापने में
Syllabus roadmap
Topics to cover next.
01
General practice
Topic-wise questions and study coverage will appear here.
Advertisement
Your privacy choices
We use essential cookies to keep the site secure and remember your choices. With your permission, analytics and advertising providers may use data for measurement, ad delivery, and ads personalization.
Essential storage is always active because it supports security, sessions, saved preferences, and core site features. The other choices are optional and can be changed later.
Essential
Required for security, forms, sessions, and remembering this consent choice.