Q01. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए, सबसे पहले से लेकर आखिरी गतिविधि तक:
1. शाही भारतीय नौसेना विद्रोह
2. कैबिनेट मिशन की घोषणा
3. अंतरिम सरकार का गठन
4. ब्रिटिश संसदीय प्रतिनिधिमंडल का दिल्ली में आगमन
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए।
A 4, 3, 2, 1
B 4, 1, 2, 3
C 4, 2, 1, 3
D 2, 4, 1, 3
Show answer
Correct answer: 4, 1, 2, 3
Q02. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कथन (A): 1946 में मुस्लिम लीग ने 'कैबिनेट मिशन प्लान' के लिए दी गई अपनी स्वीकृति वापस ले ली थी।
कारण (R): 1946 में गठित अंतरिम सरकार में मुस्लिम लीग शामिल हुई थी।
नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए।
A कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण
(R) कथन (A) की सही व्याख्या है
B कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं परंतु
कारण (R) कथन (A) की व्याख्या नहीं है
C कथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है
D कथन (A) गलत है, परंतु कारण (R) सही है
Show answer
Correct answer: कथन (A) सही है, परंतु कारण (R) गलत है
Q03. 'कैबिनेट मिशन' 1946 का नेतृत्व किसने किया था?
A सर पैथिक लॉरेंस
B लॉर्ड लिनलिथगो
C लॉर्ड वेवेल
D सर जॉन साइमन
Show answer
Correct answer: सर पैथिक लॉरेंस
Q04. आई.एन.ए. के अधिकारियों पर मुकदमा चलाया गया था
A लाल किला, दिल्ली में
B ग्वालियर फोर्ट में
C आमेर फोर्ट, जयपुर में
D आगरा फोर्ट में
Show answer
Correct answer: लाल किला, दिल्ली में
Q05. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा आज़ाद हिन्द फौज के हिस्से के रूप में गठित महिला रेजिमेंट का क्या नाम था?
A रानी भवानी रेजिमेंट
B रानी झांसी रेजिमेंट
C भारत माता रेजिमेंट
D वीरांगना रेजिमेंट
Show answer
Correct answer: रानी झांसी रेजिमेंट
Q06. मुस्लिम लीग एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए सी. आर. फॉर्मूला किसने बनाया था?
A जवाहरलाल नेहरू
B राजगोपालाचारी
C चित्तरंजन दास
D बी.पी. मेनन
Show answer
Correct answer: राजगोपालाचारी
Q07. निम्नलिखित में से कौन महिला स्वतंत्रता सेनानी 'भारत छोड़ो आंदोलन' से संबंधित नहीं है?
A मातंगिनी हाज़रा
B अरुणा आसफ अली
C कनकलता बरूआ
D शांति घोष
Show answer
Correct answer: शांति घोष
Q08. निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए:
I. पूना पैक्ट
II. गांधी-इरविन समझौता
III. क्रिप्स मिशन
IV. सविनय अवज्ञा आंदोलन
A IV, II, III, I
B II, IV, I, III
C IV, II, I, III
D III, I, IV, II
Show answer
Correct answer: IV, II, I, III
Q09. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? (घटना — वर्ष)
A भारतीय जलसेना अधिनियम — 1927
B सविनय अवज्ञा आंदोलन — 1930
C द्वितीय गोलमेज अधिवेशन — 1931
D सांप्रदायिक निर्णय — 1933
Show answer
Correct answer: भारतीय जलसेना अधिनियम — 1927
Q10. उस विदेशी पत्रकार का नाम बताइये जिसने धरसाना सॉल्ट वर्क्स पर सत्याग्रह के बारे में समाचार दिए
A फ्रांसिस लुई
B मार्क टली
C वेब मिलर
D फिलिप स्प्रैट
Show answer
Correct answer: वेब मिलर
Q11. निम्नलिखित नेताओं में से कौन द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग नहीं लिया था?
A एम.के. गांधी
B सरोजिनी नायडू
C पंडित मदन मोहन मालवीय
D डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Show answer
Correct answer: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Q12. वर्ष 1929 में जारी 'दीपावली घोषणा' किससे संबंधित थी?
A सांप्रदायिक समस्या
B डोमिनियन स्थिति
C श्रमिक नेता
D अस्पृश्यता
Show answer
Correct answer: डोमिनियन स्थिति
Q13. निम्न घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए:
I. साइमन आयोग की नियुक्ति
II. जलियांवाला बाग हत्याकांड
III. महात्मा गांधी की दांडी यात्रा
IV. फिरोजशाह मेहता की मृत्यु
A IV, II, I, III
B I, II, IV, III
C II, III, IV, I
D IV, III, II, I
Show answer
Correct answer: IV, II, I, III
Q14. अखिल भारतीय किसान सभा के संस्थापक अध्यक्ष
थे
A आचार्य नरेन्द्र देव
B स्वामी सहजानन्द सरस्वती
C बंकिम मुखर्जी
D जयप्रकाश नारायण
Show answer
Correct answer: स्वामी सहजानन्द सरस्वती
Q15. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा
उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:
I.
शारदा अधिनियम
II. नेहरू रिपोर्ट
III. साइमन कमीशन का गठन
IV. दांडी मार्च
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट:
A III, II, I तथा IV
B I, II, III तथा IV
C IV, III, II तथा I
D I, IV, II तथा III
Show answer
Correct answer: III, II, I तथा IV
Q16. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं
है?
A मोतीलाल नेहरू — नेहरू रिपोर्ट
B एम.के. गांधी — चम्पारण आंदोलन
C एस.सी. बोस — फॉरवर्ड ब्लॉक
D एम.ए. जिन्ना — खिलाफत आंदोलन
Show answer
Correct answer: एम.ए. जिन्ना — खिलाफत आंदोलन
Q17. 'खिलाफत आंदोलन' के प्रमुख नेता निम्नलिखित में से कौन थे?
A मौलाना मोहम्मद अली और शौकत अली
B मोहम्मद अली जिन्ना और शौकत अली
C मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और रफ़ी अहमद किदवई
D रफ़ी अहमद किदवई और शौकत अली
Show answer
Correct answer: मौलाना मोहम्मद अली और शौकत अली
Q18. मोतीलाल नेहरू और सी.आर. दास द्वारा 1923 ई.
में गठित पार्टी का नाम क्या था?
A इंडिपेंडेंस पार्टी
B ग़दर पार्टी
C स्वराज पार्टी
D इंडियन नेशनल पार्टी
Show answer
Correct answer: स्वराज पार्टी
Q19. अंग्रेजों के विरुद्ध खान अब्दुल गफ्फार खान द्वारा प्रारंभ किए गये आंदोलन का क्या नाम था?
A लाल कुर्ती (रेड शर्ट)
B क्विट इंडिया
C खिलाफत
D उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show answer
Correct answer: लाल कुर्ती (रेड शर्ट)
Q20. रवीन्द्र नाथ टैगोर ने निम्नलिखित में से किसके विरोध में अपनी 'नाइटहुड' की उपाधि त्याग दी?
A रॉलेट एक्ट
B जलियांवाला बाग नरसंहार
C साइमन कमीशन
D क्रिप्स मिशन
Show answer
Correct answer: जलियांवाला बाग नरसंहार