Q41. जब बच्चियों को पढने का अवसर मिलता है तो वे प्रदर्शन में बच्चों से पीछे नहीं रहतीं, इसका कारण है ?
A बालिका विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर उच्च होता है
B बच्चियां योग्यता एवं बुद्धि में बच्चों से कम नहीं हैं
C बच्चियों के पास पढ़ाई के अलावा कोई काम नहीं होता
D उपरोक्त सभी
Show answer
Correct answer: बच्चियां योग्यता एवं बुद्धि में बच्चों से कम नहीं हैं
Q42. सृजनशीलता के पोषण के लिए एक अध्यापक को निम्न में से किस विधि की सहायता लेनी चाहिए ?
A दृश्य-श्रव्य सामग्री
B ब्रेन स्टार्मिंग
C व्याख्यान विधि
D इनमें से सभी
Show answer
Correct answer: ब्रेन स्टार्मिंग
Q43. राष्ट्रीय पाठयचर्या रूपरेखा, 2005 के अन्तर्गत 'परीक्षा सुधारों' में निम्न में से किस सुधार को सुझाया गया है?
A सामूहिक कार्य मूल्यांकन
B खुली पुस्तक परीक्षा
C सतत/निरंतर एवं व्यापक मूल्यांकन
D इनमें से सभी
Show answer
Correct answer: इनमें से सभी
Q44. समस्या के अर्थ को जानने की योग्यता, वातावरण के दोषों, कमियों एवं रिक्तियों के प्रति सजगता विशेषता है ?
A सामान्य बालकों की
B प्रतिभाशाली बालकों की
C सृजनशील बालकों की
D इनमें से कोई नहीं
Show answer
Correct answer: सृजनशील बालकों की
Q45. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी व्यूहरचना अधिक उपयुक्त है?
A योग्यता आधारित समूहीकरण
B अधिकतम बच्चों को सम्मिलित करते हुए कक्षा में चर्चा
C विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए अध्यापक निर्देशन
D सहकारी अधिगम तथा पीअर ट्यूटरिंग
Show answer
Correct answer: सहकारी अधिगम तथा पीअर ट्यूटरिंग
Q46. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 में निम्न में से किस परीक्षा सम्बन्धी सुधारों को सुझाया गया है ?
A प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं को ऎच्छिक
B कक्षा X की परीक्षा ऎच्छिक
C विद्यालयी शिक्षा की विभिन्न अवस्थाओं पर राज्य स्तर की परीक्षा संचालन
D इनमें से सभी
Show answer
Correct answer: कक्षा X की परीक्षा ऎच्छिक
Q47. 'कमजोर वर्ग के बालक' से तात्पर्य है ?
A सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वार्षिक आय सीमा से नीचे के अभिभावकों के बालक
B कम वार्षिक आय वाले अभिभावकों के बालक
C गरीबी रेखा से नीचे आने वाले अभिभावकों के बालक
D वंचित वर्ग में आने वाले अभिभावकों के बालक
Show answer
Correct answer: सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वार्षिक आय सीमा से नीचे के अभिभावकों के बालक
Q48. यदि कुछ विद्यार्थी कक्षा में अध्ययन की चित्तवृत्ति में नहीं हैं, तो आप ?
A उन्हें उनकी रूचि अथवा अपने विषय के अनुसार रुचिपूर्ण चीजें बताएंगे
B उन्हें अध्ययन के लिए बाध्य करेंगे
C उन्हें कक्षा छोड़ने के लिए कहेंगे
D चेतावनी देंगे कि अध्ययन करें नहीं तो प्रधानाध्यापक को सूचित करेंगे
Show answer
Correct answer: उन्हें उनकी रूचि अथवा अपने विषय के अनुसार रुचिपूर्ण चीजें बताएंगे
Q49. राष्ट्रीय पाठयचर्या रूपरेखा, 2005 में 'गुणवत्ता आयाम' शीर्षक के अन्तर्गत अधिक महत्व दिया गया है ?
A बालकों के लिए संरचित अनुभव एवं पाठय क्रम सुधार को
B भौतिक संसाधनों को
C शिक्षित एवं अभिप्रेरित अध्यापकों को
D बालकों के लिए ज्ञान के संदर्भ में संरचित अनुभवों को
Show answer
Correct answer: बालकों के लिए ज्ञान के संदर्भ में संरचित अनुभवों को
Q50. कक्षा में दो मंद गति/बौद्धिक कठिनाई वाले बच्चों को बैठाने पर आप ?
A ऐसे विद्यार्थियों को सिखाने की तकनीक सीखेंगे
B उन्हें स्वीकार करने से इनकार करेंगे
C उन्हें अलग विशेष कक्षा में भेजने को कहेंगे
D इनमें से कोई नहीं
Show answer
Correct answer: ऐसे विद्यार्थियों को सिखाने की तकनीक सीखेंगे
Q51. आप एक अतिसक्रिय बालक को कैसे सही दिशा में लायेंगे ?
A उसे श्यामपट्ट आदि साफ करने का काम देंगे
B उसे पहली पंक्ति में बैठाकर कड़ी नजर रखेंगे
C उसे कक्षा के कोने में बैठाएंगे
D इनमें से कोई नहीं
Show answer
Correct answer: उसे श्यामपट्ट आदि साफ करने का काम देंगे
Q52. एक क्रिकेट खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी के कौशल को विकसित कर लेता है, पर यह उसके बल्लेबाजी के कौशल को प्रभावित नहीं करता। इसे कहते हैं ?
A निषॆधात्मक प्रशिक्षण अंतरण
B विधेयात्मक प्रशिक्षण अंतरण
C शून्य प्रशिक्षण अंतरण
D इनमें से कोई नहीं
Show answer
Correct answer: शून्य प्रशिक्षण अंतरण
Q53. 'प्रतिभाशाली' होने का संकेत नहीं है ?
A सृजनात्मक विचार
B दूसरों के साथ झगड़ना
C अभिव्यक्ति में नवीनता
D जिज्ञासा
Show answer
Correct answer: दूसरों के साथ झगड़ना
Q54. पाँचवी कक्षा के दृष्टिबाधित विद्यार्थी के लिए उचित व्यवस्था क्या है ?
A माता-पिता और मित्र दैनिक कार्य कर दें
B कक्षा में सामान्य व्यवहार तथा श्रव्य सी.डी. से सहायता
C कक्षा में विशेष व्यवहार
D निचले स्तर के कार्य करने की छूट
Show answer
Correct answer: कक्षा में सामान्य व्यवहार तथा श्रव्य सी.डी. से सहायता
Q55. निम्न में से कौन-सा शिक्षार्थियों में सृजनात्मकता का पोषण करता है ?
A अच्छी शिक्षा के व्यावहारिक मूल्यों पर जोर
B प्रत्येक शिक्षार्थी की अंतर्जात प्रतिभा का पोषण व प्रश्न करने के अवसर
C विद्यालयी जीवन के प्रारम्भ से उपलब्धि लक्ष्यों पर बल
D अच्छे अंकों के लिए कोचिंग
Show answer
Correct answer: प्रत्येक शिक्षार्थी की अंतर्जात प्रतिभा का पोषण व प्रश्न करने के अवसर
Q56. विद्यालय को शिशु विकास के बारे में दिलचस्पी होनी चाहिए, जिसमें सम्मिलित होना चाहिए ?
A एक स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा कौशलों का अर्जन
B शिशु द्वारा ज्ञानार्जन
C शिशु द्वारा जीवन-कौशल अर्जन
D राष्ट्र द्वारा अपेक्षित कौशलों का अर्जन
Show answer
Correct answer: शिशु द्वारा जीवन-कौशल अर्जन
Q57. विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए किस मानक का प्राथमिकता के रूप में प्रयोग करना चाहिए ?
A छात्रों को स्वच्छंद छोड़ देना
B छात्रों में भय व्याप्त करना
C हर छोटी-बड़ी उदण्डता के लिए कठोर शारीरिक दण्ड
D छात्रों की अनुशासन समितियाँ बनाकर स्वशासन सिखाना
Show answer
Correct answer: छात्रों की अनुशासन समितियाँ बनाकर स्वशासन सिखाना
Q58. आपके बालक ने चोरी की है, भविष्य में वह इस कृत्य की पुनरावृत्ति नहीं करे, इसके लिए आप क्या उपाय करेंगे ?
A उसे नियंत्रण में रखेंगे तथा क्रियाकलापों पर चौकन्ने रहेंगे
B उसे डांटेंगे-फटकारेंगे तथा धमकी देंगे
C उसे चोरी से होने वाले चारित्रिक पतन के बारे में बताएंगे
D उसे पुलिस का भय दिखाएगे
Show answer
Correct answer: उसे चोरी से होने वाले चारित्रिक पतन के बारे में बताएंगे
Q59. यदि आपका शिक्षक साथी जुए की लत का शिकार हो गया है, तो आप उसकी क्या मदद करेंगे?
A उससे अपने सम्बन्ध सीमित कर लेंगे
B उसे जुए की बुराइयां बताएंगे तथा समझाने का भरसक प्रयास करेंगे
C उसके सामने सुधरे हुए पूर्व जुआरियों को पेश करेंगे
D उसकी आर्थिक मदद करेंगे
Show answer
Correct answer: उसे जुए की बुराइयां बताएंगे तथा समझाने का भरसक प्रयास करेंगे
Q60. आप होली का त्योहार मनाते हैं ?
A त्योहारों पर अपने प्रियजनों से मिल-जुलकर
B त्योहार का बहिष्कार करके
C त्योहार पर अन्य व्यक्तियों को कोसकर तथा पलायन करके
D त्योहार के रीति-रिवाजों का तिरस्कार करके
Show answer
Correct answer: त्योहारों पर अपने प्रियजनों से मिल-जुलकर