Q01. 'बेशक मंदिर-मसजिद तोड़ो' गाना किसने गाया है ?
A असित सेन
B नरेंद्र चंचल
C असरानी
D महमूद
Show answer
Correct answer: नरेंद्र चंचल
Q02. 'मासूम' का गाना 'छोटा बच्चा जान के हमको' किसने गाया है ?
A यश पाठक
B मास्टर मयूर
C आदित्य नारायण
D शान
Show answer
Correct answer: आदित्य नारायण
Q03. सोनू निगम ने गायन के अतिरिक्त इनमें से कौन सा काम नहीं किया है ?
A टी.वी. ऐंकरिंग
B एलबम-निर्माण
C फिल्मों में अभिनय
D नृत्य-निर्देशन
Show answer
Correct answer: नृत्य-निर्देशन
Q04. इनमें से कौन गायक किशोर कुमार के स्वर में अच्छी तरह गा लेते हैं ?
A नितिन मुकेश
B उदित नारायण
C अभिजीत
D शान
Show answer
Correct answer: अभिजीत
Q05. सचिन देव बर्मन, राहुल देव बर्मन, अमिताभ बच्चन, किशोर कुमार, मो. रफी, महमूद आदि की विविधता भरी आवाजों में गाने इनमें से कौन गायक कुशलतापूर्वक गा लेते हैं ?
A कुमार शानू
B सुदेश भोंसले
C विनोद कुमार राठौर
D अमित कुमार
Show answer
Correct answer: सुदेश भोंसले
Q06. 'राम तेरी गंगा मैली', 'प्रेमरोग' आदि के अतिरिक्त 'सदमा' (ऐ जिंदगी, गले लगा ले) तथा 'गमन' (सीने में जलन, आँखों में तूफान-सा क्यों है) के लिए मधुर गीत गानेवाले गायक कौन हैं ?
A सुरेश वाडेकर
B तलत अजीज
C शब्बीर कुमार
D सुखविंदर सिंह
Show answer
Correct answer: सुरेश वाडेकर
Q07. किस गायक ने 'सन्नाटा', 'बड़े दिलवाला', 'घुघरू', 'सुन मेरी लैला' आदि फिल्मों में गाने तो गाए, मगर पहला बड़ा ब्रेक उसे 'कयामत से कयामत तक' से मिला ?
A भूपेंद्र सिंह
B रूप कुमार राठौर
C उदित नारायण
D अनवर
Show answer
Correct answer: उदित नारायण
Q08. इनमें से कौन सा गाना यसुदास द्वारा गाया हुआ नहीं है ?
A मधुबन खुशबू देता है
B जब दीप जले आना
C क्या करते थे साजना
D का करूँ सजनी
Show answer
Correct answer: क्या करते थे साजना
Q09. किस फिल्म के लिए गाने गाना लकी अली के लिए 'लकी' सिद्ध हुआ ?
A कहो ना प्यार है
B फिजा
C कोई मिल गया
D कभी खुशी कभी गम
Show answer
Correct answer: कहो ना प्यार है
Q10. पंकज उधास ने किस फिल्म के लिए 'चिट्ठी आई है.' गाना गाया है ?
A नाम
B ऐतबार
C बॉर्डर
D इनमें से कोई नहीं
Show answer
Correct answer: नाम
Q11. 'केम छे, केम छे', 'अम्मा देख, तेरा मुंडा बिगड़ा जाए' आदि गाने किसने गाए हैं ?
A सुदेश भोंसले
B लकी अली
C बाली ब्रह्मभट्ट
D दलेर मेंहदी
Show answer
Correct answer: बाली ब्रह्मभट्ट
Q12. 'हटा सावन की घटा', 'कहो ना प्यार है.' आदि गाने किसने गाए हैं ?
A बाबुल सुप्रियो
B सोनू निगम
C विनोद कुमार राठौर
D लकी अली
Show answer
Correct answer: बाबुल सुप्रियो
Q13. 'दुनिया में इतना ग़म है, मेरा ग़म कितना कम है' गाना किसने गाया है ?
A तलज अजीज
B तलत महमूद
C मो. अजीज
D शब्बीर कुमार
Show answer
Correct answer: मो. अजीज
Q14. 'बॉबी' के लिए 'मैं शायर तो नहीं..' आदि गाने गाकर किसने रातोरात ख्याति प्राप्त कर ली ?
A सुरेश वाडेकर
B मो. अजीज
C शैलेंद्र सिंह
D ऋषि कपूर
Show answer
Correct answer: शैलेंद्र सिंह
Q15. 'मेरे जीवन साथी, प्यार किए जा' के बोलवाला गाना, जिसमें सातवें आठवें दशक की दर्जनों फिल्मों के नाम हैं, किसने गाया है ?
A नरेंद्र चंचल
B शैलेंद्र सिंह
C एस.पी. बाला सुब्रह्मण्यम
D यसुदास
Show answer
Correct answer: शैलेंद्र सिंह
Q16. 'जय गोविंदम्, जय गोपालम्' के बोलवाले गाने, जिसमें तीन दशकों के मुख्य अभिनेताओं के नाम हैं, किसने गाया है ?
A बप्पी लाहिड़ी
B राहुल देव बर्मन
C किशोर कुमार
D मो. रफी
Show answer
Correct answer: मो. रफी
Q17. 'न ये चाँद रहेगा, न तारे रहेंगे', 'है अपना दिल तो आवारा', 'जाग, दर्द ए-इश्क जाग', 'बेकरार करके हमें यूँ न जाइए' आदि कर्णप्रिय गाने किसने गाए हैं ?
A तलत महमूद
B महेंद्र कपूर
C हेमंत कुमार
D मो. अजीज
Show answer
Correct answer: हेमंत कुमार
Q18. इनमें से किस संगीतकार ने कई फिल्मों के लिए गाने नहीं गाए हैं ?
A सचिन देव बर्मन
B हेमंत कुमार
C रवींद्र जैन
D उत्तम सिंह
Show answer
Correct answer: उत्तम सिंह
Q19. अपने कैरियर की शुरुआत में मो. रफी ने एक फिल्म में गायन के साथ साथ थोड़ी देर के लिए अभिनय भी किया है। वह फिल्म कौन सी है ?
A जुगनू
B किस्मत
C स्ट्रीट सिंगर
D आसपास
Show answer
Correct answer: जुगनू
Q20. 27 अगस्त, 1976 को मुकेश का निधन किस देश में एक स्टेज शो देने के दौरान हुआ था ?
A भारत
B इंग्लैंड
C रूस
D अमेरिका
Show answer
Correct answer: अमेरिका