Q.निम्नलिखित में से एक अर्थशास्त्र में ‘श्रमिक’ कहलाता है, वह कौन है?
Correct answer: कोई संगीतज्ञ जो किसी सुविधा–निधि के लिए कार्यक्रम में भाग ले रहा हो
Explanation
अर्थशास्त्र में श्रमिक से तात्पर्य उस व्यक्ति से जो शारीरिक एवं मानसिक कार्य करता है जिसके बदले उसे मौद्रिक पुरस्कार प्राप्त होता है। इसमें, औद्योगिक श्रमिक चिकित्सक, वकील, शिक्षक आदि शामिल होते हैं। श्रमिक के अन्तर्गत वे लोग नहीं आते जो आय अर्जन के लिए मानसिक एवं शारीरिक कार्य नहीं करते बल्कि अपने आनन्द या खुशी के लिए करते हैं। उदाहरणार्थ एक माली जो बगीचे की रखवाली करता है एक श्रमिक है परन्तु यदि यही कार्य वह अपने स्वयं के बगीचे में करता है तो वह श्रमिक नहीं माना जायेगा। उपर्युक्त उदाहरणों में चित्रकार अपने आनन्द के लिए कार्य कर रहा है, पुस्तक पढ़ने वाला अपना शौक पूरा कर रहा, तथा माँ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है। अत: ये श्रमिक नहीं माने जायेंगे। जबकि सुविधा निधि प्राप्त संगीतकार एक श्रमिक माना जायेगा।