Q.निम्न में से किस केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2020 मे आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB- PMJAY) ‘सेहत योजना’ शुरु की है?
Correct answer: जम्मू और कश्मीर
Explanation
प्रधानमंत्री द्वारा एक वीडियों-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिसम्बर 2020 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना– सेहत योजना को लॉन्च किया गया। इस योजना का उद्देश्य जम्मू कश्मीर क्षेत्र के सभी निवासियों के लिये स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना में ‘सेहत’ से तात्पर्य ‘स्वास्थ्य और टेलिमेडिसिन के लिये सामाजिक प्रयास’ है। यह योजना नि:शुल्क बीमा कवर प्रदान करती है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक का आर्थिक कवर प्रदान किया जायेगा, जिसे परिवार के एक या सभी सदस्यों के लिये प्रयोग किया जा सकता है अर्थात इसके अन्तर्गत एक ही प्लान के तहत पूरे परिवार का बीमा किया जाता है। यह योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के साथ मिलकर कार्य करेगी।