Q.भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वन क्षेत्र है?
Correct answer: मिजोरम
Explanation
वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के अनुसार देश का कुल वन और वृक्ष आवरण 80.9 मिलियन हेक्टेयर है जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 प्रतिशत है। क्षेत्रफल के हिसाब से मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है, इसके बाद अरूणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र है। कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन क्षेत्र के मामले में शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (84.53%), अरूणाचल प्रदेश (79.33%), मेघालय (76.00%), मणिपुर (74.34%) और नागालैण्ड (73.90%) हैं।