Q.पौधे किस प्रक्रिया के द्वारा हवा में पानी छोड़ते हैं?
Correct answer: वाष्पोत्सर्जन
Explanation
पादप अपने मूलतंत्र द्वारा मृदा से भारी मात्रा से जल का अवशोषण करते हैं। इस प्रकार अवशोषित जल का परिवहन जड़ों से पादप के विभिन्न भागों तथा अंगों में होता है। अवशोषित जल का केवल कुछ भाग पादप की वृद्धि व अन्य जैविक क्रियाओं के लिए प्रयुक्त होता है तथा शेष जल पादप के वायवीय भागों द्वारा उड़ा दिया जाता है। जल के वाष्प के रूप में ह्रास की यह प्रक्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है। नोट- वाष्पोत्सर्जन की दर को पोटोमीटर द्वारा मापा जाता है।