Q.मनुष्यों में कितने प्रकार के दांत होते है?
Correct answer: 4
Explanation
मनुष्य की मुखगुहा में दोनों जबड़ों के किनारों पर दाँतो की एक–एक लगभग अर्द्धवृत्ताकार पंक्ति होती है। मनुष्य के दोनों जबड़ो में चार प्रकार के कुल 32 दाँत पाये जाते है– 1. कृन्तक या छेदक दन्त–ये तेज धार वाले चौड़े, दॉत होते है, जो भोजन को काटने एवं कुतरने का कार्य करते है। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 4 होती है। 2. भेदक या रदनक दन्त–ये नुकीलें होते है, तथा भोजन को चीरने–फाड़ने का कार्य करते है। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 2 होती है। 3. अग्रचवर्णक दन्त–ये किनारे पर चपटे एवं चौकोर होते है। ये भोजन को कुचलने का कार्य करते हैं। प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 4 होती है। 4. चवर्णक दन्त–इनके सिरे चौरस व तेज धार युक्त होते है। इनका कार्य भोजन को पीसना होता है, प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या 6 होती है।