Q.पौधों की सिंचाई के लिए निम्न में से किस तकनीक के अंतर्गत संकरी नलिकाओं का उपयोग किया जाता है, जिससे पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुँचता है?
Correct answer: टपक (ड्रिप) सिंचाई
Explanation
टपक (ड्रिप) सिंचाई में संकरी नलिकाओं का उपयोग किया जाता है, जिससे पानी सीधे पौधों की जड़ों तक पहुँचता है। यह सिंचाई की एक आधुनिक विधि है। इसके माध्यम से भूमि की सतह या उप-सतह पर ड्रिंपर्स, स्प्रिंकलर, फागर्स और अन्य उत्सर्जक द्वारा सिंचाई की जाती है। गौरतलब है कि ‘स्प्रिंकलर इरीगेशन’ और ‘‘ड्रिप इरीगेशन’’ आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली सिंचाई की दो प्रमुख विधियाँ हैं। ड्रिप सिंचाई मुख्यत: बागानी फसलों जैसे- फल-फूल, शाक, भाजी आदि के लिए लाभदायक होती है।