Q.मानसून के दौरान निम्नलिखित में से किन हवाओं के कारण भारत के अधिकांश भागों में वर्षा होती है?
Correct answer: दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ
Explanation
मानसून के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून हवाओं के कारण भारत के अधिकांश भागों में वर्षा होती है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून से होने वाली वर्षा 15 जून से प्रारंभ होती है और 15 सितम्बर तक होती रहती है। भारत की लगभग 70% से अधिक वर्षा इन्हीं पवनों द्वारा होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पवनों की दो शाखायें हैं– अरब सागर की मानसून पवनें, बंगाल की खाड़ी की मानसून पवनें। मानसूनी पवनें 1 जून को केरल तट पर पहुँच जाती हैं। 15 जुलाई तक सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप मानसूनी बादलों/ हवाओं से भर जाता है।