Q.चिल्का झील जो कि भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, किस राज्य में स्थित है?
Correct answer: ओडि़शा
Explanation
चिल्का झील भारत के ओडि़शा राज्य में स्थित भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। इसे वर्ष 1981 में रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्व का पहला भारतीय आर्द्रभूमि स्थल नामित किया गया था। जम्मू कश्मीर में स्थित वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की प्राकृतिक झील है। कुछ प्रमुख झील एवं उनकी स्थिति निम्न है– जम्मू कश्मीर– डल झील, वैरीनाग झील, मानसबल झील, शेषनाग झील। उत्तराखण्ड– सात ताल, नैनीताल, माटाताल, देवताल, नौकुछिया ताल झील। राजस्थान – राजसंसद झील, सांभर झील, पिछौला झील। केरल – वेम्बनाद झील, अष्टमुडी झील,पेरियार झील।