Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(Social Science)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(Social Science)

298multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q62.संविधान के अनुच्छेद 44 के अंतर्गत, समानता के मूल अधिकार के न्यायिक निर्वचनों से संबंधित, निम्नलिखित कथनों में से कौनसा त्रुटिपूर्ण है?

Q63.रूसो के स्वतंत्रता संबंधी विचारों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए — (I) कोई व्यक्ति व्यक्तिगत दासता से मुक्त होने पर ही स्वतंत्र होता है। (II) कानून के पालन द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त की जा सकती है। सही कथन/कथनों का चयन कीजिए —

Q64.वर्ष 2025-2026 में भारत निम्नलिखित में से किसका सदस्य था?

Q65.निम्नलिखित में से कौनसा उत्तर-आधुनिकतावाद का एक लक्षण नहीं है?

Q66.सन् 2015 में, किस पड़ोसी देश के साथ भारत ने 1974 के भू-सीमा समझौते एवं इसके 2011 के प्रोटोकॉल का अनुसमर्थन किया, ताकि उसके साथ के समस्त मौजूदा भू-सीमा मुद्दे सुलझाए जा सकें?

Q67.निम्नलिखित में से कौनसा एक ऑपरेशन भारत से नक्सलवाद के खात्मे से जुड़ा नहीं है?

Q68.राजनीति विज्ञान के क्षेत्र के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा युग्म जिसमें एक दृष्टिकोण और उसके समर्थक शामिल हैं, सही नहीं है?

Q69.निम्नलिखित में से कौनसे राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान न तो भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) और न ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा थे? (i) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ii) भारत राष्ट्र समिति (iii) युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (iv) बीजू जनता दल। सही विकल्प चुनिए —

Q70.निम्नलिखित में से कौनसे विद्वान “वैज्ञानिक मूल्य सापेक्षवाद” सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं?

Q71.इमैनुअल, वालरस्टीन के दृष्टिकोण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी राष्ट्र-राज्यों की एक विशेषता नहीं है?

Q72.संविधान (छियासीवाँ संशोधन) अधिनियम, 2002 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही नहीं है?

Q73.निम्नलिखित में से कौनसे BRICS के भागीदार देश हैं? (I) इंडोनेशिया (II) कजाकिस्तान (III) क्यूबा (IV) वियतनाम। सही विकल्प चुनिए —

Q74.राजनीति विज्ञान के उपागमों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए — (I) अनुभवमूलक उपागम मुख्य रूप से वर्णनात्मक होता है, जबकि मानकीय उपागम मुख्य रूप से निर्देशात्मक होता है। (II) अनुभवमूलक उपागम उन नियमों से संबंधित है जो परिवर्तनीय हैं, जबकि मानकीय उपागम उन नियमों की खोज करता है जो अपरिवर्तनीय हैं। सही विकल्प चुनिए —

Q75.44वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1978 द्वारा सम्पत्ति के मूल अधिकार (अनुच्छेद 31) के निरसन के समानांतर, किस राज्य के नीति निदेशक तत्व को संविधान में अंतःस्थापित किया गया?

Q76.समानता की अवधारणा और उसके समर्थक विद्वान के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए —

Q77.साम्प्रदायिकता की मूल विचारधारा क्या है?

Q78.निम्नलिखित में से कौनसे परम्परागत हिन्दू विवाह में एक उच्च वर्ण (जाति) की महिला निम्न वर्ण (जाति) के पुरुष से विवाह करती है?

Q79.जब समूह का कोई सदस्य समूह के साथ अन्तःक्रिया करना बंद कर देता है, फिर भी दूसरे लोग उसे सदस्य मानते हैं, तो ऐसे सदस्य को कहते हैं —

Q80.“जब उद्यमी अधिक लाभ कमाते हैं, तो वे उसे व्यवसाय में निवेश करते हैं जिससे रोजगार बढ़ता है, लेकिन जब उन्हें कम लाभ मिलता है या उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है अथवा उनके उत्पाद बिना बिके रह जाते हैं और जमा हो जाते हैं, तो वे अपने उद्योगों में कामगारों की संख्या कम कर देते हैं जिससे बेरोजगारी उत्पन्न होती है।' यह किस प्रकार की बेरोजगारी का उदाहरण है?