Q01.किस आंदोलन के दौरान, लोगों ने ब्रिटिश उपाधियों को त्याग दिया और नई उपाधियाँ जैसे “लोकमान्य”, “देशबन्धु“, “देशप्रिया” और “पंजाब केसरी” विकसित कीं?
Correct answer: असहयोग आन्दोलन
Q02.निम्नलिखित में से कौनसे सिद्धांत जैन धर्म से संबंधित हैं? (A) अनेकान्तवाद (B) प्रतीत्यसमुत्पाद (C) स्याद्वाद (D) क्षणिकवाद। दिए गए कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए —
Correct answer: (A) और (C)
Q03.निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए — सूची-A (क्रांतिकारी घटना): (A) काकोरी कांड, (B) लाहौर षड्यंत्र, (C) चटगाँव शस्त्रागार पर छापा, (D) अलीपुर षड्यंत्र। सूची-B (घटना से संबंधित क्रांतिकारी): (i) सूर्यसेन, (ii) प्रफुल्ल चाकी, खुदीराम बोस, (iii) भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, (iv) अशफाक उल्ला खाँ, रामप्रसाद, राजेन्द्र लाहिड़ी, रोशन सिंह। सही कूट चुनिए —
Correct answer: (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
Q04.शाहजहाँ ने निम्नलिखित में से किन स्मारकों का निर्माण करवाया था? (A) ताजमहल (B) दिल्ली के समीप शाहजहाँनाबाद नामक नगर (C) दिल्ली की जामा मस्जिद (D) आगरा का किला। सही कूट चुनिए —
Correct answer: (A), (B) और (C)
Q05.लुई सोलहवें के शासनकाल में, “एस्टेट्स जनरल” की बैठक कब आरंभ हुई थी?
Correct answer: मई 789
Q06.“घुराब” और “गैलिवैट” शिवाजी की किस सशस्त्र सेना के अंग थे?
Correct answer: नौसेना
Q07.अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम की निम्न घटनाओं को सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए — (A) स्टाम्प एक्ट पारित करना (B) बोस्टन टी पार्टी (C) बोस्टन हत्याकांड (D) कांग्रेस का पहला कॉन्टिनेंटल सम्मेलन। सही कूट का चयन कीजिए —
Correct answer: (A), (C), (B), (D)
Q08.कुसुलधान्य निम्नलिखित में से किस आश्रम का एक प्रकार है?
Correct answer: गृहस्थ
Q09.किस गुप्तकालीन खगोलशास्त्री ने अपनी पुस्तक में खगोलीय यंत्रों का उल्लेख किया है?
Correct answer: ब्रह्मगुप्त
Q10.मोहनजोदड़ो से प्राप्त विशाल स्नानागार के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प सही है? (A) यह उत्तर-दक्षिण दिशा में 180 फीट और पूर्व-पश्चिम दिशा में 108 फीट तक फैला हुआ था। (B) प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर लकड़ी के पटिये लगे हुए थे। (C) पानी के रिसाव को रोकने के लिए इसके फर्श में जिप्सम का उपयोग किया गया था। दिए गए कूट की सहायता से सही विकल्प चुनिए —
Correct answer: (A), (B) और (C)
Q11.1925 ईस्वी में प्रसिद्ध उदारवादी नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी द्वारा लिखित आत्मकथा का नाम क्या था?
Correct answer: ए नेशन इन मेकिंग
Q12.महाबलीपुरम का शोर मंदिर, निम्नलिखित में से किस मंदिर शैली का उदाहरण है?
Correct answer: राजसिंह शैली
Q13.सिन्धु घाटी सभ्यता के स्थलों को सूची-B की विषयवस्तु से सुमेलित कीजिए — सूची-A: (A) कालीबंगा, (B) धोलावीरा, (C) राखीगढ़ी, (D) बनावली। सूची-B: (i) नाम पट्टिका, (ii) 5 पुरातात्विक टीले, (iii) घग्गर नदी के तट पर, (iv) हल का एक टेराकोटा मॉडल। सही विकल्प चुनिए —
Correct answer: (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
Q14.1857 के विद्रोह के निम्नलिखित स्थानों को विद्रोह के आरंभ होने के समय के अनुसार कालानुक्रमिक व्यवस्थित करें और सही उत्तर का चयन करें — (A) कानपुर (B) रानीगंज (C) अलीगढ़ (D) लखनऊ।
Correct answer: (C), (D), (A), (B)
Q15.वर्साय की संधि के प्रावधानों के बारे में, निम्न में से । कौनसा कथन सही नहीं है?
Correct answer: डेंजिग को स्वतंत्र नगर के रूप में ब्रिटेन के अधिकार में रखा गया।
Q16.भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान, गुजरात (अहमदाबाद) में स्थापित समानांतर सरकार को कहा जाता था —
Correct answer: आजाद सरकार
Q17.“समंदर लागी आगि...” (समुद्र में आग लग गई है) भक्ति आंदोलन के संत की पंक्ति से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए — (A) यह कबीर की “उलट बाँसी” रचना है। (B) यह रैदास की सगुण (भक्ति-प्रधान) रचना है। (C) उक्त पंक्ति रहस्यवादी अनुभूतियों को दर्शाती है। सही कूट चुनिए —
Correct answer: केवल (A) और (C) सत्य हैं
Q18.उपनयन संस्कार के दौरान, गुरु विद्यार्थी को कौनसे मंत्र की शिक्षा गुरु मंत्र में देते थे?
Correct answer: सावित्री मंत्र
Q19.मौर्य इतिहास के स्रोतों से संबंधित कौनसे कथन सत्य हैं? (A) अशोक के 9वें शिलालेख के अनुसार, दासों के प्रति अच्छा व्यवहार भी धम्म का ही अनुशीलन है। (B) कनगनहल्ली, कर्नाटक से अशोक की एक प्रस्तर प्रतिमा प्राप्त हुई है। (C) कालसी, उत्तराखण्ड से अशोक के शिलालेख प्राप्त हुए हैं। सही कूट पहचानिए —
Correct answer: सभी (A), (B) और (C)
Q20.निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नहीं है? स्थान — दक्षिण-पश्चिम मानसून के आरंभ की सामान्य तिथियाँ
Correct answer: इम्फाल - 5 जून तथा 10 जून के मध्य