Q101. रचनावादी उपागम के 5 E अधिगम प्रतिमान के किस चरण में समस्या को परिभाषित करना, प्रश्न पूछना, किसी रोचक घटना की ओर ध्यान आकर्षित करना और अधिगम हेतु प्रेरणा देना निहित है ?
A अन्वेषण (Explore)
B संलग्न (Engage)
C व्याख्या (Explain)
D विस्तार (Elaborate)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: संलग्न (Engage)
Q102. समस्या-समाधान विधि के अनुसार 'संघनन' प्रकरण के शिक्षण के निम्नलिखित सोपानों को आरम्भ से अन्त तक सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
a. शिक्षक ने शिक्षार्थियों से बीकर की बाहरी सतह पर आने वाली पानी की बूंदों के बारे में पूछा।
b. शिक्षार्थी अपनी स्वयं की परिकल्पना बनाते हैं।
c. शिक्षार्थी प्रयोग करते हैं।
d. शिक्षार्थी यह जानते हैं कि ठंडा करने पर जलवाष्प संघनित होकर जल की बूंदों में बदल जाती है।
सही क्रम चुनिए :
A a → b → d → c
B a → c → b → d
C a → d → b → c
D a → b → c → d
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: a → b → c → d
Q103. मॉरिसन द्वारा प्रस्तावित इकाई योजना उपागम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है ?
A यह मनोविज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित है।
B यह विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देता है।
C यह शिक्षण की चक्रीय योजना का प्रारूप है।
D यह विषयवस्तु के प्रस्तुतीकरण पर अधिक बल देता है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: यह विषयवस्तु के प्रस्तुतीकरण पर अधिक बल देता है।
Q104. निम्नलिखित में से कौन सा, ह्यूरिस्टिक विधि को संचालित करने में शिक्षक की भूमिका नहीं है ?
A शिक्षक प्रत्येक पाठ को शिक्षार्थियों के समक्ष पृच्छा के रूप में प्रस्तुत करता है।
B शिक्षक शिक्षार्थियों को सुझाव या समाधान देता है।
C शिक्षक शिक्षार्थियों को अपने ही विचारों को चुनौती देने के लिए प्रोत्साहित करता है।
D शिक्षक कुछ निर्देश देता है जैसे कि किन बातों का पालन किया जाना चाहिए और किनका नहीं किया जाना चाहिए।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: शिक्षक शिक्षार्थियों को सुझाव या समाधान देता है।
Q105. आगमन विधि अग्रसर होती है -
a. सिद्धांत से उदाहरणों तक
b. विशिष्ट से सामान्य तक
c. प्रेक्षित घटनाओं से सिद्धांतों तक
d. दृष्टांतों से नियमों तक
सही कूट का चयन कीजिए :
A a, b एवं d, किन्तु c नहीं
B b, c एवं d, किन्तु a नहीं
C a, c एवं d, किन्तु b नहीं
D a, b एवं c, किन्तु d नहीं
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: b, c एवं d, किन्तु a नहीं
Q106. अभिकथन (A) : विज्ञान क्लब कक्षा की भौतिक सीमाओं से परे तक फैला है।
कारण (R) : यद्यपि विज्ञान क्लब भौतिक सीमाओं से परे है, फिर भी इसकी गतिविधियाँ विद्यालय के समय में ही संचालित की जाती हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
A (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B (A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
D (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
Q107. कथन I : परियोजना विधि अधिगम के मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित है। विद्यार्थी अर्थपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से सीखते हैं।
कथन II : परियोजना विधि विद्यार्थियों में सहयोग एवं सामाजिक अनुशासन की भावना विकसित करती है।
A कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है।
B कथन II सही है, किन्तु कथन I गलत है।
C कथन I एवं कथन II दोनों सही हैं।
D कथन I एवं कथन II दोनों गलत हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कथन I एवं कथन II दोनों सही हैं।
Q108. विज्ञान शिक्षण में प्रायोगिक कार्य से छात्रों में निम्नलिखित में से कौन से कौशल प्राप्त होते हैं ?
(a) अभिव्यक्तिशील कौशल
(b) सृजनात्मक कौशल
(c) हस्त कौशल
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
A केवल (b)
B केवल (b) तथा (c)
C केवल (c)
D (a), (b) तथा (c)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (a), (b) तथा (c)
Q109. जब कोई विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों को पौधों और प्राणियों की परस्पर निर्भरता के बारे में समझाना चाहता है, तो सर्वोत्तम परिणामों के लिए उसे निम्नलिखित में से कौन सी अनुभव-आधारित सह-पाठ्यचर्या गतिविधि आयोजित करनी चाहिए ?
A विज्ञान पहेली
B विज्ञान प्रश्नोत्तरी
C विज्ञान क्षेत्र भ्रमण
D विज्ञान प्रदर्शनी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: विज्ञान क्षेत्र भ्रमण
Q110. अभिकथन (A) : रचनात्मक मूल्यांकन शिक्षण रणनीतियों को संशोधित करने के लिए अनुदेशात्मक प्रक्रिया का एक सतत और अभिन्न अंग है।
कारण (R) : यह विद्यार्थियों की प्रगति और अधिगम के बारे में निरंतर प्रतिपुष्टि प्रदान करता है।
A (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
D (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Q111. निम्नलिखित में से कौन सा कथन पाठ्य-सहगामी गतिविधियों के 'चयन के सिद्धांत' से संबंधित नहीं है ?
A गतिविधियाँ विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुकूल होनी चाहिए।
B गतिविधियों में भाग लेने का चुनाव करने की स्वतंत्रता प्रदान की जानी चाहिए।
C प्रत्येक गतिविधि के लक्ष्यों और कार्यों को अच्छी तरह परिभाषित करना चाहिए।
D शैक्षिक मूल्यों से समृद्ध गतिविधियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: प्रत्येक गतिविधि के लक्ष्यों और कार्यों को अच्छी तरह परिभाषित करना चाहिए।
Q112. उपलब्धि परीक्षण के ब्लू-प्रिंट को तैयार करते समय विनिर्देशों की तालिका में निम्नलिखित में से किन आयामों पर विचार किया जाना चाहिए ?
a. उद्देश्यों की पहचान करना एवं उद्देश्यों को भारांक प्रदान करना।
b. विषयवस्तु का चयन करना एवं विषयवस्तु को भारांक प्रदान करना।
c. प्रश्नों के प्रकार का चयन एवं प्रश्नों को भारांक देना।
d. प्रश्नों को सरल से कठिन तक व्यवस्थित करना।
सही कूट का चयन करें :
A केवल a, b एवं c
B केवल b, c एवं d
C a, b, c एवं d
D केवल a, b एवं d
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल a, b एवं c
Q113. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषताएँ निबंधात्मक प्रकार के प्रश्नों से संबंधित हैं ?
a. विचार-अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
b. लेखन शैली का निर्णय
c. वस्तुनिष्ठता
d. अधिक विश्वसनीयता
e. उच्च मानसिक योग्यताओं का अध्ययन
सही कूट का चयन कीजिए :
A केवल c, d एवं e
B केवल a, b, c एवं e
C केवल b, d एवं e
D केवल a, b एवं e
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल a, b एवं e
Q114. गलत विकल्प चुनें :
A ऐल्कलॉइड्स — मॉर्फीन, कोडीन
B टर्पीनॉइड्स — मोनोटर्पीन्स, डाइटर्पीन्स
C विष — एब्रिन, रिसिन
D लेक्टिन — विनब्लास्टिन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: लेक्टिन — विनब्लास्टिन
Q115. एक व्यक्ति, जिसका रक्त समूह 'O' है, के माता-पिता का रक्त समूह क्रमशः 'A' एवं 'B' है, तो :
A माता और पिता दोनों क्रमशः 'A' और 'B' रक्त समूह के लिए विषमयुग्मजी हैं।
B माता 'A' रक्त समूह के लिए समयुग्मजी है और पिता 'B' के लिए विषमयुग्मजी है।
C माता 'A' रक्त समूह के लिए विषमयुग्मजी है और पिता 'B' के लिए समयुग्मजी है।
D माता और पिता दोनों क्रमशः 'A' और 'B' रक्त समूह के लिए समयुग्मजी हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: माता और पिता दोनों क्रमशः 'A' और 'B' रक्त समूह के लिए विषमयुग्मजी हैं।
Q116. कोशिका में ग्लाइकोप्रोटीन और ग्लाइकोलिपिड के निर्माण का प्रमुख स्थल है :
A गॉल्जी उपकरण
B राइबोसोम
C अंतर्द्रव्यी जालिका
D लाइसोसोम
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: गॉल्जी उपकरण
Q117. निम्न में से किस संघ में अंग तंत्र संगठन, द्विपार्श्व सममिति, प्रगुही तथा खंडीभवन रहित जन्तु आते हैं ?
A एनेलिडा
B आर्थ्रोपोडा
C एस्केलमिन्थीज
D मोलस्का
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मोलस्का
Q118. निम्नलिखित में से किस संघ के अधिकांश सदस्य जैव-संदीप्ति प्रदर्शित करते हैं ?
A पोरीफेरा
B सीलेन्ट्रेटा
C टीनोफोरा
D आर्थ्रोपोडा
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: टीनोफोरा
Q119. एक स्वतंत्र लेकिन अल्पजीवी युग्मकोद्भिद पाया जाता है :
A ब्रायोफाइटा में
B टेरिडोफाइटा में
C जिम्नोस्पर्म में
D एंजियोस्पर्म में
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: टेरिडोफाइटा में
Q120. निम्न में से किस शैवाल वर्ग में भोजन मैनिटोल के रूप में संचित होता है ?
a. क्लोरोफाइसी
b. फियोफाइसी
c. रोडोफाइसी
विकल्प :
A केवल a और b
B केवल b
C केवल c
D केवल a और c
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल b