Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(Mathematics)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(Mathematics)

300multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q81.यदि अधिकतम Z = 4x₁ + 3x₂, प्रतिबन्ध x₁ ≤ 6, x₂ ≤ 8 तथा x₁, x₂ ≥ 0, तब अधिकतम Z का मान है —

Q82.निम्न आँकड़ों द्वारा निर्मित फलन होगा: x = 0, 1, 2, 3, 4 तथा f(x) = 3, 6, 11, 18, 27।

Q83.दिये गये हैं f(0) = 2, f(1) = 3, f(2) = 12 तथा f(5) = 147, तो f(4) का मान है —

Q84.निम्न सम्बन्धों में संकारकों के लिए कौन सा सम्बन्ध सही नहीं है? (सामान्य संकेत में)

Q85.दी गई संख्या ‘a’ का pवाँ मूल ज्ञात करने के लिए न्यूटन का पुनरावृत्ति सूत्र है —

Q86.निम्न में उचित जोड़ी का मिलान कीजिए: संख्यात्मक समाकलन सूत्र — P. सिम्पसन का (1/3) नियम; Q. समलम्बीय नियम; R. सिम्पसन का (3/8) नियम। ज्यामितीय सार्थकता — (i) एक त्रिघात बहुपद; (ii) एक परवलयिक बहुपद; (iii) एक सरल रेखा।

Q87.अन्तर समीकरण 2yₖ₊₂ − 5yₖ₊₁ + 2yₖ = 0 जब y(0) = 0, y(1) = 1 का हल है —

Q88.अन्तर समीकरण yₓ₊₁ + 3yₓ = 8 का विशिष्ट हल है —

Q89.अन्तर समीकरण yₓ₊₁ − yₓ = x का एक हल है —

Q90.NCF-2005 के अनुसार, गणित शिक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए?

Q91.जब गणित की विभिन्न शाखाओं — अंकगणित, बीजगणित तथा रेखा गणित — का आपस में घनिष्ठ सम्बन्ध हो, तो इस प्रकार के सहसम्बन्ध को कहते हैं —

Q92.निम्नलिखित में कौन से कथन गणित की प्रकृति का वर्णन करते हैं? a. गणित एक मूर्त विज्ञान है। b. गणित संक्षिप्तीकरण एवं परिशुद्धता का विज्ञान है। c. गणित एक बौद्धिक खेल है। d. गणित में निगमनात्मक एवं आगमनात्मक तर्क होते हैं। e. गणित में तार्किक क्रम होता है। सही कोड का चयन करें —

Q93.‘भावात्मक’ क्षेत्र के निम्नलिखित अधिगम उद्देश्यों को उनके उदाहरणों के साथ मिलान कीजिए: a. अनुमूल्यन; b. चारित्रीकरण; c. अनुक्रिया; d. व्यवस्थापन। i. शिक्षक से वर्ग के परिमाप और क्षेत्रफल के मध्य अंतर पूछना। ii. स्वयं गणितीय समस्याओं को हल करने की अभिवृत्ति प्रदर्शित करना। iii. गणितीय समस्याओं को हल करते समय उत्तर प्राप्त होने तक धैर्य बनाए रखना। iv. गणितीय समस्याओं को हल करने में रुचि प्रदर्शित करना। सही कूट का चयन कीजिए —

Q94.भारतीय गणितीय ज्ञान के प्रसार हेतु भास्कराचार्य-II द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘सिद्धांत शिरोमणि’ के चार खण्डों में कौन सा नाम सम्मिलित नहीं है? a. लीलावती; b. बीजगणित; c. ज्यामिति; d. गोलाध्याय; e. त्रिकोणमिति; f. ग्रहगणित। सही कूट का चयन कीजिए —

Q95.निम्नलिखित कथनों का अध्ययन करें एवं सही विकल्प का चयन करें: कथन-I: आगमनात्मक विधि पर्याप्त संख्या में उदाहरणों का अवलोकन करके किसी सूत्र या नियम तक पहुँचने की विधि है। कथन-II: आगमनात्मक विधि अमूर्त से मूर्त की ओर अग्रसर होती है।

Q96.निम्नलिखित कथनों का अध्ययन करें एवं सही विकल्प का चयन करें: कथन-I: गणित शिक्षण में प्रयोगशाला विधि करके सीखने और अवलोकन द्वारा सीखने पर बल देती है। कथन-II: प्रयोगशाला विधि सैद्धान्तिक ज्ञान को व्यावहारिक ज्ञान के साथ सम्बद्ध करने में अत्यन्त सक्षम है।

Q97.“आयत बनाने के लिए सबसे पहले आवश्यक सामग्री एकत्र की जाती है, माप लिए जाते हैं, प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है और उन्हें लिख लिया जाता है और अंत में आयत को क्रमबद्ध तरीके से बनाया जाता है।” यह ब्लूम टैक्सोनॉमी के मनो-गत्यात्मक क्षेत्र के अंतर्गत किस अधिगम उद्देश्य का उदाहरण है?

Q98.अभिकथन (A): विश्लेषण विधि रुचि के सिद्धांत पर आधारित एक मनोवैज्ञानिक विधि है, जो शिक्षार्थियों में पूछताछ और अन्वेषण की भावना विकसित करती है। कारण (R): विश्लेषण विधि में विद्यार्थी ज्ञात से अज्ञात की ओर बढ़ते हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए —

Q99.गणित में रचनावादी अधिगम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?

Q100.निम्नलिखित में से कौन सी गणित शिक्षण में निगमन उपागम की एक विशेषता नहीं है?