Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(Hindi)
Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(Hindi)
150multilingual records
Previous-year practice
Hindi question paper
Live
Q141.निम्नलिखित में से किसका उद्देश्य हृदय की रागात्मक वृत्तियों का संशोधन और संस्कार करना है?
Correct answer: कविता शिक्षण
Q142.मौखिक अभिव्यक्ति का आकलन करते समय अध्यापक को किस पक्ष पर विशेष ध्यान देना चाहिए?
Correct answer: उच्चारण की शुद्धता, स्पष्टता एवं विचारों की क्रमबद्धता पर
Q143.‘यदि गद्य कवियों या लेखकों की कसौटी है, तो .......................... गद्य की कसौटी है।’
Correct answer: निबंध
Q144.यदि बालक को अक्षरों को पहचानने में कठिनाई आती है, तो उपचार को सफल बनाने के लिए कक्षा में कौनसी क्रिया की व्यवस्था की जानी चाहिए?
Correct answer: प्रदर्शनात्मक पत्र द्वारा
Q145.पाठ योजना निर्माण के हरबर्ट उपागम की पंचपदीय प्रणाली में, निम्नलिखित में से कौनसे पद सम्मिलित हैं? (अ) प्रस्तुतीकरण या विषय प्रवेश, (ब) प्रस्तावना या तैयारी, (स) परिपाक या आत्मसातीकरण, (द) तुलना तथा साहचर्य, (य) नियमीकरण या सामान्यीकरण, (र) अभ्यास या प्रयोग। सही कूट का चयन कीजिए –
Correct answer: केवल (अ), (ब), (द), (य) एवं (र)
Q146.हिन्दी शिक्षण में श्रवण कौशल के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है?
Correct answer: श्रवण कौशल विद्यार्थियों में श्रुत सामग्री के अर्थ को ग्रहण करने की योग्यता विकसित करता है।
Q147.श, ष और स के उच्चारण में अंतर न कर पाना किस प्रकार की त्रुटि है?
Correct answer: ध्वन्यात्मक त्रुटि
Q148.नाटक शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है – (अ) मौन वाचन की शिक्षा देना। (ब) अवसरानुकूल आचरण तथा बातचीत करना सिखाना। (स) मुहावरे व लोकोक्तियों का ज्ञान देना। (द) भावाभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करना। सही कूट का चयन कीजिए –
Correct answer: केवल (ब) और (द)
Q149.निम्नलिखित में से कौनसा रूप गद्य-पाठ के विभिन्न रूपों में से एक नहीं है?
Correct answer: संरचनात्मक गद्य-पाठ
Q150.निम्नलिखित में से कौनसा कथन मूल्यांकन की विशेषताओं के संबंध में उपयुक्त नहीं है?
Correct answer: मूल्यांकन पाठ्यवस्तु केन्द्रित होता है।