Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(Hindi)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(Hindi)

150multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q121.निम्नलिखित में से संचारी भाव नहीं है –

Q122.‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक के संदर्भ में त्रुटिपूर्ण कथन है –

Q123.‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक में चारित्र्य-सृष्टि की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण टिप्पणी है –

Q124.‘उसने कहा था’ के संबंध में उपयुक्त टिप्पणी नहीं है –

Q125.किस विकल्प के सभी शब्द तद्भव हैं?

Q126.शुद्ध वाक्य है –

Q127.जब वाक्य में शब्द का क्रम वाक्य-रचना की दृष्टि से दूषित हो, तो निम्न में से कौनसा काव्य दोष होता है?

Q128.‘मन्दिर-अरघट अवधि हरि यदि गये, हरि-अहार चलि जात।’ इस पंक्ति में कौनसा काव्य दोष है?

Q129.‘ये चपला चमकें नहीं, चमकें रिपु-कर वाल। ये मतवारे गजनिकर, ये नहि जलद रसाल।।’ पंक्तियों में निहित अलंकार है –

Q130.‘के-हो कहता कायरां, वादां चाबुक-वैण।’ वीर सतसई की इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –

Q131.लिखित रचना शिक्षण हेतु, निम्नलिखित में से कौनसी विधि प्राथमिक स्तर पर सर्वाधिक उपयुक्त मानी जा सकती है?

Q132.कक्षा में शिक्षक द्वारा हिन्दी शिक्षण के अन्तर्गत ताजमहल की सुंदरता प्रकरण को पढ़ाते समय किस सहायक सामग्री से समझाना बेहतर एवं प्रभावी होगा?

Q133.निम्नलिखित कथनों में से कौनसे हिन्दी शिक्षण में वर्तनी की अशुद्धि के कारणों से संबंधित हैं? (अ) शब्द-लाघव की प्रवृत्ति, (ब) लिखते समय मन की अशान्ति, आवेश एवं भावातिरेक, (स) कक्षा में अध्यापक द्वारा अशुद्ध उच्चारण करना, (द) हिन्दी शब्दकोश का प्रयोग करना। नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए –

Q134.पठन प्रक्रिया के सोपानों का सही क्रम चुनिए –

Q135.अभिकथन (A) – हिन्दी शिक्षकों को अपने उत्तरदायित्वों का वहन करने के लिए भली-भाँति चुनी हुई पाठ्यपुस्तकों और भली-भाँति प्रशिक्षण के संयोग की आवश्यकता है। कारण (R) – आधुनिक पाठ्यक्रम में हिन्दी पाठ्य पुस्तकें, शिक्षण सामग्री के रूप में स्वयं साध्य बन गई हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए –

Q136.शुद्ध वाचन शिक्षण हेतु अक्षर बोध प्रणाली में शिक्षण का क्रम है –

Q137.अभिकथन (A) – कक्षा में नाटक शिक्षण हेतु अध्यापक द्वारा समन्वित या संयुक्त प्रणाली का उपयोग सर्वाधिक उपयुक्त माना जाता है। कारण (R) – नाटक शिक्षण के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दृष्टि से कोई भी प्रणाली अपने आप में संपूर्ण नहीं है। सही विकल्प का चयन कीजिए –

Q138.हिन्दी भाषा शिक्षण के अंतर्गत, कमजोर विद्यार्थियों की कमजोरी के कारणों का पता लगाने के लिए आप किस प्रकार के परीक्षण का उपयोग करेंगे?

Q139.बोर्ड परीक्षा किस प्रकार के आकलन का उदाहरण है?

Q140.‘व्याकरण भाषा का व्यावहारिक विश्लेषण है’ इस कथन को ध्यान में रखते हुए, व्याकरण की शिक्षा देने की सर्वोत्तम विधि है –