Q41.माधुर्य गुण की अभिव्यक्ति मुख्यतः जिन रसों में होती है, उनमें निम्न में से शामिल नहीं है –
Correct answer: अद्भुत
Q42.निम्नलिखित में से कौनसा शब्द बहुधा बहुवचन में प्रयुक्त नहीं होता है?
Correct answer: पानी
Q43.निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द है –
Correct answer: शाख
Q44.‘सुनियो एक संदेसो ऊधो तुम गोकुल को जात। ता पाछे तुम कहियो उनसों एक हमारी बात।।’ भ्रमरगीत सार में उद्धव से यह बात कौन कह रहा है?
Correct answer: कुब्जा
Q45.‘गोदान’ विषयक संगत टिप्पणी नहीं है –
Correct answer: गोदान मार्क्सवादी सिद्धांत से पूर्णतः परिचालित रचना है।
Q46.‘आप दैनिक पत्र ‘बिजली’ के यशस्वी संपादक हैं, जिन्हें देश-चिंता ने घुला डाला है।’ गोदान उपन्यास की यह पंक्ति किसके परिचय में कही गई है?
Correct answer: ओंकारनाथ के
Q47.‘अखिल भुवन चर-अचर जग हरिमुख में लखि मातु। चकित भयी, गद्गद वचन विकसित दृग पुलकातु।।’ अद्भुत रस युक्त इस छंद में दोषपूर्ण विकल्प है –
Correct answer: उद्दीपन – कृष्ण का मुख
Q48.पूर्वी हिंदी वर्ग की बोलियों में शामिल नहीं है –
Correct answer: भोजपुरी
Q49.द्वन्द्व समास का उदाहरण है –
Correct answer: दूधारोटी
Q50.किस विकल्प में अर्थ के आधार पर वर्गीकृत वाक्य प्रकार का नाम व विवेचन सुमेलित नहीं है?
Correct answer: इच्छाबोधक – जिससे विनती या उपदेश का अर्थ सूचित होता है।
Q51.‘तुम बाल-बच्चे वाले आदमी हो, तुम्हारा इस तरह आग में कूदना अच्छा नहीं।’ गोदान उपन्यास में यह कथन किसने किससे कहा है?
Correct answer: झुनिया ने गोबर से
Q52.अशुद्ध शब्द चुनिए –
Correct answer: प्रायश्चित
Q53.‘पुरातनता का यह निर्मोक सहन करती न प्रकृति पल एक’ कामायनी की इस पंक्ति में प्रयुक्त ‘निर्मोक’ शब्द का अर्थ है –
Correct answer: केंचुली
Q54.‘तूँ तूँ करता तूँ भया, मुझ में रही न हूँ। वारी फेरी बलि गई, जित देखौं तित तूँ।।’ कबीर की उक्त साखी की व्याख्या की दृष्टि से असंगत है –
Correct answer: प्रभु की ओर से मुँह फेर लेना
Q55.गोदान उपन्यास में ‘नवयुग की साक्षात प्रतिमा’ किस पात्र को कहा गया है?
Correct answer: मालती को
Q56.‘गोरख जगायो जोग, भगति भगायो लोग’ पंक्ति किस कवि की मानी जाती है?
Correct answer: तुलसीदास
Q57.‘वह जीते सर मैन के ऐसे देखे मैं न। हरिनी के नैनान तें हरि! नीचे यह नैन।।’ पंक्तियों में निहित अलंकार है –
Correct answer: यमक
Q58.‘कोदण्डही कैलास पुनि लीन्हेसि जाइ उठाइ।’ इस पंक्ति में तुलसीदास ने किसके द्वारा कैलास को उठाने का उल्लेख किया है?
Correct answer: रावण द्वारा
Q59.जिस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं, वह है –
Correct answer: ऐक्य, साधुवाद, अनुग्रायी
Q60.कुरुक्षेत्र के संबंध में उपयुक्त कथन नहीं है –
Correct answer: ध्वंस और विनाश के दृश्यों से विचलित युधिष्ठिर किसी की शरण में नहीं जाते।