Q01. ‘सारंग ओट तजे कुल अंकुर, बदन दिये मुसकाय’ मीरा की इस पंक्ति में आए ‘सारंग’ शब्द का अर्थ है –
A दीवार
B द्वार
C कुल-मर्यादा
D घूँघट
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: घूँघट
Q02. हिंदी शब्दकोश के अनुसार किस विकल्प में सभी शब्द वर्ण क्रम से हैं?
A श्रद्धा, श्याम, शौच
B ज्वलंत, ज्योत्स्ना, ज्योतिष
C प्रक्षिप्त, प्रख्यात, प्रकृत
D क्रीड़ा, क्लिष्ट, क्षण
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: क्रीड़ा, क्लिष्ट, क्षण
Q03. शुद्ध वाक्य है –
A मैं आपको इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।
B उसके बाद फिर यह हुआ।
C इसकी परम आवश्यकता है।
D विशिष्ट अतिथियों में निम्नलिखित नाम उल्लेखनीय हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: इसकी परम आवश्यकता है।
Q04. ‘कहत, नटत, रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजियात। भरे भौन में करत हैं, नैनन ही सौं बात।।’ काव्य पंक्तियाँ उदाहरण हैं –
A विप्रलंभ श्रृंगार का
B शांत रस का
C संयोग श्रृंगार का
D वीर रस का
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: संयोग श्रृंगार का
Q05. हिंदी साहित्य के प्रारम्भिक काल के नामकरण कर्ता एवं नाम के विषय में बेमेल विकल्प है –
A महावीर प्रसाद द्विवेदी – बीजवपन काल
B आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी – आदिकाल
C राहुल सांकृत्यायन – सिद्ध सामंत काल
D मिश्र बंधु – चारण काल
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मिश्र बंधु – चारण काल
Q06. ‘इ, ई’ स्वर हैं –
A औष्ठ्य
B कंठ्य
C तालव्य
D मूर्धन्य
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: तालव्य
Q07. किस विकल्प में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है?
A आप मेरे मित्र ठहरे।
B नौकर चिट्ठी लाया।
C लड़का चतुर है।
D नौकर बीमार रहा।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: नौकर चिट्ठी लाया।
Q08. ‘हो सकता है कि उसने यह बात सुनी हो।’ प्रस्तुत वाक्य में काल है –
A संभाव्य भूतकाल
B सामान्य भूतकाल
C संदिग्ध भूतकाल
D आसन्न भूतकाल
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: संभाव्य भूतकाल
Q09. ‘आषाढ़ का एक दिन’ नाटक के संबंध में दोषपूर्ण कथन है –
A इस नाटक में शब्दों की अपूर्व मितव्ययिता है।
B इस नाटक में भाव और स्थिति की गहराई में जाने का प्रयास है।
C इस नाटक में अतीत का पुनरुत्थानवादी गौरव गान है।
D इसमें बिंबों के बड़े प्रभावी नाटकीय प्रयोग हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: इस नाटक में अतीत का पुनरुत्थानवादी गौरव गान है।
Q10. रचना और रचनाकार के अनुसार सुमेलित कीजिए – रचना: (i) लहर, (ii) ग्रंथि, (iii) गीतिका, (iv) नीहार। रचनाकार: (क) सुमित्रानंदन पंत, (ख) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, (ग) महादेवी वर्मा, (घ) जयशंकर प्रसाद। कूट –
A (i)-(घ), (ii)-(ख), (iii)-(क), (iv)-(ग)
B (i)-(ख), (ii)-(ग), (iii)-(घ), (iv)-(क)
C (i)-(घ), (ii)-(क), (iii)-(ख), (iv)-(ग)
D (i)-(ग), (ii)-(क), (iii)-(ख), (iv)-(घ)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (i)-(घ), (ii)-(क), (iii)-(ख), (iv)-(ग)
Q11. निबन्ध संग्रह एवं निबन्धकार की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
A रेत के फूल – विद्यानीवास मिश्र
B विचार और वितर्क – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
C लिखि कागद कोरे – अज्ञेय
D नया साहित्य : नये प्रश्न – आचार्य नंददुलारे वाजपेयी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: रेत के फूल – विद्यानीवास मिश्र
Q12. ‘मैं आपको पहले जानता तो आपका विश्वास न करता।’ अर्थ के आधार पर प्रस्तुत वाक्य है –
A संदेशसूचक
B संकेतार्थक
C इच्छाबोधक
D विधानार्थक
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: संकेतार्थक
Q13. ‘जे जनमे कलिकाल कराला।। करतब बायस बेष मराला।।’ बालकाण्ड की इन पंक्तियों में शब्द तथा उसके अर्थ से संबंधित कौनसा विकल्प सही नहीं है?
A बैष – वेषभूषा
B मराला – कोयल
C करतब – करनी
D बायस – कौआ
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मराला – कोयल
Q14. शुद्ध वाक्य है –
A हमें बहुत-सी बातों को सीखना है।
B वे लोग विविध विषय से परिचित थे।
C सब श्रेणी या वर्ग के लोग आये।
D फल पका होना चाहिए।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: फल पका होना चाहिए।
Q15. ‘तज्यों मनौ तारन-बिरद बारक बारनु तारि।।’ बिहारी ने दोहे के अंतिम चरण में ‘बारनु’ शब्द का प्रयोग किया है –
A हाथी के लिए
B गाय के लिए
C दरिद्र के लिए
D गणिका के लिए
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: हाथी के लिए
Q16. तत्सम एवं उससे निर्मित तद्भव शब्द की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
A पक्षी – पाँख
B वायु – बयार
C कार्य – काज
D स्वामी – साईं
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: पक्षी – पाँख
Q17. ‘जे दो-ही पख ऊजळा, जूझण पूरा जोध। सुणतां वे भड़ सौगणा, वीर प्रकासण बोध।।’ वीर सतसई के उक्त दोहे के भावार्थ में निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प असंगत है?
A जूझण पूरा जोध – जिनकी पूरी धरा पर जय-जयकार होती है,
B सुणतां वे भड़ सौंगणा – वे वीर तो इसे सुनकर सौगुने ......
C वीर प्रकासण बोध – वीरत्व प्रकट करने का बोध प्राप्त करेंगे।
D जे दो-ही पख ऊजळा – जो दोनों पक्षों में उज्ज्वल हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: जूझण पूरा जोध – जिनकी पूरी धरा पर जय-जयकार होती है,
Q18. किस विकल्प में जातिवाचक संज्ञा से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है?
A मौन
B पंडिताई
C बड़प्पन
D लड़कपन
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: बड़प्पन
Q19. ‘ओस-बिन्दु चुग रही हंसिनी, मोती उसको जान’ पंक्ति में कौनसा अलंकार है?
A विरोधाभास
B उत्प्रेक्षा
C भ्रांतिमान
D असंगति
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: भ्रांतिमान
Q20. किस विकल्प में सही विलोम शब्द नहीं हैं?
A जड़ – जंगम
B खरा – खोटा
C क्षुद्र – विशाल
D अथ – इति
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: जड़ – जंगम