Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(G.K.)(Group-D)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(G.K.)(Group-D)

200multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q42.डॉ. बी.आर. अम्बेडकर निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता वाली मौलिक अधिकार उप-समिति से सम्बद्ध थे?

Q43.सूची-I और सूची-II को सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर चुनिए: सूची-I (सेवाओं का उपखण्ड) (i) व्यावसायिक सेवाएँ (ii) संचार सेवाएँ (iii) बैंकिंग एवं बीमा सेवाएँ सूची-II (द्रुत वृद्धि का मुख्य कारण) (a) दूरसंचार क्षेत्र का विस्तार (b) उद्योग एवं व्यवसाय क्षेत्र का विस्तार (c) सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र का विस्तारण

Q44.भारत में नागरिकता से सम्बन्धित प्रावधानों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (I) भारत के संविधान के अनुच्छेद 5 में प्रयुक्त ‘प्रत्येक व्यक्ति’ शब्द में केवल प्राकृतिक (स्वाभाविक) व्यक्ति शामिल हैं, निगमों और कम्पनियों जैसी कानूनी संस्थाएँ नहीं। (II) भारत के संविधान के अनुच्छेद 5 के अन्तर्गत भारत का नागरिक होने के लिए पहली अनिवार्य पूर्वशर्त यह है कि व्यक्ति का भारत के राज्य क्षेत्र में अधिवास होना चाहिए। सही उत्तर का चयन कीजिए:

Q45.समता के मूल अधिकार के संदर्भ में, संविधान के अनुच्छेद 18 के न्यायिक निर्वचन से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए: (I) पद्म पुरस्कार अलंकरण कुलीनता की उपाधियाँ नहीं हैं और न ही अनुच्छेद 18 का उल्लंघन हैं। (II) ये पुरस्कार अलंकरण प्राप्तकर्ता के नाम के पहले या बाद में प्रयोग किए जा सकते हैं।

Q46.निम्नांकित में से कौन अजमेर मेरवाड़ा से भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे?

Q47.भारत के राष्ट्रपति को संविधान द्वारा निम्नांकित में से कौन सी एक भूमिका प्रदान नहीं की गई है?

Q48.लोक सभा में प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमों के अनुसार, नियम 377 किससे संबंधित है?

Q50.भारत के संविधान के अनुच्छेद 51-क के अन्तर्गत इनमें से कौन सा मूल कर्तव्य ‘नहीं’ है?

Q51.भारत के संविधान के कौन से अनुच्छेद में यह स्पष्ट उल्लिखित है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा घोषित विधि सभी न्यायालयों पर आबद्धकर है?

Q52.भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अन्तर्गत राष्ट्रपति निर्वाचन आयोग से परामर्श के पश्चात प्रादेशिक आयुक्तों की नियुक्ति कर सकेगा?

Q53.निम्नलिखित में से कौन सा पंचशील के पाँच सिद्धांतों में सम्मिलित नहीं है?

Q56.निम्नलिखित में से कौन सी शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति हैं? A. अनुप्रयुक्त B. मानकात्मक C. सकारात्मक D. वैज्ञानिक सही विकल्प का चयन कीजिए:

Q57.शैक्षिक मनोविज्ञान के संबंध में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए: S1: शैक्षिक मनोविज्ञान प्रभावी शिक्षण विधियों में योगदान देता है। S2: यह कक्षा के वातावरण की अनदेखी करता है और केवल सिद्धान्त पर ध्यान केन्द्रित करता है। सही विकल्प का चयन कीजिए:

Q58.निम्नांकित में से कौन ‘ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज’ (ओपेक) का संस्थापक सदस्य नहीं है?

Q59.एरिकसन के सिद्धान्त में ‘उद्योग बनाम हीनता’ चरण के पहले और बाद में क्रमशः कौन से मनो-सामाजिक चरण आते हैं?

Q60.विकासात्मक प्रक्रिया में, जब विकास प्रभावशाली अनुभवों की प्रतिक्रिया में परिवर्तन के लिए खुला होता है, तो उसे कहा जाता है: