Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(G.K.)(Group-D)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(G.K.)(Group-D)

200multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q21.अप्रैल, 2026 में जयपुर में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित “व्यापार राजस्थान” कार्यक्रम की थीम क्या थी?

Q22.जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट और यूनाइटेड प्रेस क्लब द्वारा अप्रैल-मई 2026 में आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग के लिए निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए: कथन-A: यह जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग का द्वितीय संस्करण था जिसका आयोजन जयपुर में किया गया। कथन-B: इसके फाइनल में राजस्थान ने हरियाणा को 5 विकेट से हराया।

Q23.20 अप्रैल, 2026 को भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड ने अनुसंधान एवं विकास तथा तकनीकी नवाचारों के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस संस्थान के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?

Q24.ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हीकल्स डिपार्टमेंट टेक्निकल ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अप्रैल, 2026 में बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित “एक्सीलेंस अवार्ड 2026” कार्यक्रम में राजस्थान के किस व्यक्ति को “नेशनल रोड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया?

Q25.मई 2026 में किसने पुस्तक “माटी राजस्थान री” का विमोचन किया?

Q26.निम्नलिखित पर विचार कीजिए: A. कुरील B. केरमाडेक C. टोंगा D. मिंडानाओ उपर्युक्त में से कितने महासागरीय गर्त दक्षिण प्रशांत महासागर में है/हैं?

Q27.अप्रैल 2026 में जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-2 में पुरुषों की ऊँची कूद में 2.05 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान किसने प्राप्त किया?

Q28.पीटभूमि पारिस्थितिक-तंत्र के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. ये पृथ्वी के लगभग 10 प्रतिशत भू-भाग पर आवृत हैं। B. जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए इनकी रक्षा करना महत्वपूर्ण है। C. स्थानीय रूप से ये पानी को विनियमित और शुद्ध करने में मदद करते हैं। उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

Q31.निम्नलिखित में से कौन सी तापजन्य वायुदाब पेटी हैं? A. भूमध्यरेखीय न्यून वायुदाब पेटी B. उप-ध्रुवीय न्यून वायुदाब पेटी C. उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटी D. ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटी कूट:

Q35.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कर नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए: सूची-I (पर्वत श्रेणी) A. लद्दाख B. पीर पंजाल C. वृहद हिमालय D. जास्कर सूची-II (दर्रे) i. बनिहाल ii. जोजिला iii. फोतू ला iv. खारदुंग ला

Q36.आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत में तिलहन विकास के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए: A. 2014-15 और 2024-25 के मध्य तिलहन के अन्तर्गत क्षेत्रफल में 22 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई। B. 2014-15 और 2024-25 के मध्य तिलहन उत्पादकता में लगभग 31 प्रतिशत वृद्धि हुई। सही विकल्प चुनें:

Q37.निम्न कथनों का अध्ययन कीजिए और नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए: (a) 2024 में वस्तुओं के वैश्विक निर्यात में भारत का अंश 2.2 प्रतिशत था। (b) 2024 में वस्तुओं के वैश्विक आयात में भारत का अंश 2.8 प्रतिशत था। (c) 2024 में वैश्विक निर्यात में भारत का स्थान 18वाँ था। (d) 2024 में वैश्विक आयात में भारत का स्थान 10वाँ था।

Q39.आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत द्वारा निम्न ई.यू. (EU) देशों को निर्यात किया गया: (a) नीदरलैण्ड (b) जर्मनी (c) फ्रांस (d) इटली देशों के सही क्रम को चुनिए जो निर्यातों के मूल्य के घटते क्रम को दर्शाता है:

Q40.केन्द्रीय बजट 2025-26 में घोषित राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन के विषय में निम्न में से कौन सा/से सत्य है/हैं? (i) इसने सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र का योगदान 2023 के 12.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 2047 में 25 प्रतिशत अर्थात् लगभग दो गुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। (ii) मिशन का एक और लक्ष्य 2047 तक 143 मिलियन रोजगार के सृजन का है। कूट: