Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(G.K.)(Group-D)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025(G.K.)(Group-D)

200multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q01.निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए: A (आभूषण) (i) बेसर (ii) पोत (iii) टोटी (iv) दामणा B (पहना जाने वाला शरीर का अंग) a. उँगली b. कान c. गला d. नाक

Q02.निम्न में से कौन सी जाति ‘ढोल नृत्य’ से संबंधित नहीं है?

Q03.निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए: सूची-I (उत्सव) A. मकर संक्रांति B. नवरात्रि C. आखा तीज D. गुरु पूर्णिमा सूची-II (माह) i. आषाढ़ ii. वैशाख iii. आसोज iv. माघ सही कूट चुनिए:

Q04.ब्यावर में निवासरत, क्रांतिकारी गतिविधियों में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाह दामोदरदास राठी का जन्म कहाँ हुआ था?

Q05.निम्न में से कौन सा विकल्प हीरालाल शास्त्री के लेखन से संबंधित नहीं है?

Q06.भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्यपाल को अपने विवेकानुसार कार्य करने का अवसर उपलब्ध करवाता है?

Q07.निम्न में से कौन सी राजस्थानी “पावड़ा साहित्य” की विशेषताएँ हैं? A. उत्पत्ति का आधार लोकगीत B. मौखिक परम्परा C. संगीत एवं नृत्य का अभिन्न साहचर्य D. वीर-चरित्र कथा एवं उपदेशात्मक प्रवृत्ति सही कूट का चयन कीजिए:

Q08.राजस्थान विधान सभा – प्रक्रिया नियम के अनुसार, लोकहित के किसी विषय पर चर्चा हेतु प्रस्ताव की सूचना लिखित रूप में निम्नलिखित में से किसे संबोधित की जाएगी?

Q09.राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के स्थानांतरण के सन्दर्भ में राष्ट्रपति के लिए क्या आवश्यक है?

Q10.3 मार्च, 1952 से 1 नवम्बर, 1952 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान टीकाराम पालीवाल ने निम्नलिखित में से किस विभाग का कार्यभार नहीं संभाला?

Q11.निम्न में से कौन सा भारत के संविधान की बारहवीं अनुसूची के अन्तर्गत आता है?

Q12.निम्नांकित में से राजस्थान में किस संभागीय आयुक्त के क्षेत्राधिकार में अधिकतम संख्या में जिले हैं?

Q13.भारत के संविधान में राजस्थान लोक सेवा आयोग की कितनी सदस्य संख्या उल्लिखित है?

Q14.राजस्थान पंचायत राज अधिनियम, 1953 कब लागू हुआ था?

Q15.राजस्थान लोकायुक्त तथा उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1973 की निम्नलिखित में से किस धारा के अन्तर्गत लोकायुक्त एवं उप-लोकायुक्त न्यास या लाभ का कोई पद धारण नहीं करेगा?

Q16.अप्रैल 2026 में, राजस्थान में साझा संसाधनों (चारागाह, जल स्रोत, वन, वेटलैंड्स आदि) के संरक्षण और बेहतर उपयोग को लेकर आयोजित “राजस्थान शामलात अधिवेशन 2026” का आयोजन कहाँ किया गया?

Q17.मई 2026 में, देश के प्रथम पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम की कक्षाओं का विधिवत रूप से शुभारंभ कहाँ किया गया?

Q18.इनमें से कौन राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयुक्त नहीं रहे हैं?

Q19.राजस्थान सरकार, राजस्व विभाग (ग्रुप-6) के दिनांक 29/04/2026 के परिपत्र के अनुसार, खातेदार के पास भूमि तक पहुँच मार्ग उपलब्ध नहीं होने पर, राजकीय भूमि की पट्टी (अधिकतम चौड़ाई 20 फीट), पहुँच मार्ग प्रयोजन हेतु कृषि भूमि की प्रचलित डी.एल.सी. की कितने गुना दर से भुगतान करने पर आवंटित की जाएगी?

Q20.निम्नलिखित में से कौन सा संगठन अप्रैल, 2026 में जयपुर में हुए जीआईटीबी (GITB) के 15वें संस्करण का संयुक्त आयोजक नहीं था?