Q61. सृजनात्मकता के निम्नलिखित में से किस तत्त्व का तात्पर्य अनेक तरह के विचारों की खुली अभिव्यक्ति से होता है ?
A धाराप्रवाहिता
B विस्तारण
C लचीलापन
D मौलिकता
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धाराप्रवाहिता
Q62. अभिकथन (A) : वैयक्तिक भिन्नताएँ प्रकृति और पालन-पोषण दोनों का परिणाम हैं।
कारण (R) : जो लोग यह मानते हैं कि व्यक्तिगत व्यवहार पूरी तरह से आनुवंशिक कारकों द्वारा नियंत्रित होता है, उन्हें 'नेटिविस्ट' कहा जाता है।
सही विकल्प चुनिए :
A (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
B (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C (A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
D (A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) एवं (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Q63. यू.डी.एल. का पूर्ण रूप क्या है, जिसका उपयोग कक्षाओं में सामान्य और विशिष्ट शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए समावेशी अनुदेशन हेतु किया जा सकता है ?
A यूनिवर्सल डिज़ाइन फॉर लर्निंग
B यूनिक एण्ड डिफरेंशियल लर्निंग
C यूनिफॉर्म एण्ड डाइवर्स लर्निंग
D अन-डिस्टिंग्विश्ड लर्निंग
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: यूनिवर्सल डिज़ाइन फॉर लर्निंग
Q64. उपलब्धि प्रेरणा की आवश्यकता के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा उन छात्रों का लक्षण नहीं है जो मानते हैं कि बुद्धि परिवर्तनशील है और अनुभवों और प्रयासों से इसमें वृद्धि हो सकती है ?
A उनमें आंतरिक नियंत्रण केंद्र की प्रवृत्ति होती है।
B उनमें बाह्य नियंत्रण केंद्र की प्रवृत्ति होती है।
C चुनौतियों का सामना करने पर वे अपने प्रयासों को बढ़ाते हैं।
D वे नई रणनीतियाँ विकसित करते हैं और नए कार्यों में संलग्न होते हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: उनमें बाह्य नियंत्रण केंद्र की प्रवृत्ति होती है।
Q65. निम्नलिखित सृजनात्मक कौशलों का उनसे संबंधित प्राथमिक कार्यों से मिलान कीजिए :
a. जिज्ञासा - (i) पहचान, प्रतिक्रिया एवं समाधान प्रस्तुत करना।
b. कल्पना - (ii) पूछताछ एवं अवलोकन करना।
c. खुली विचारशीलता - (iii) विचार रखना एवं सर्वोत्तम विचारों का चयन करना।
d. समस्या समाधान - (iv) ध्यान से सुनना और अलग ढंग से सोचना।
सही कूट का चयन कीजिए :
A (i), (ii), (iii), (iv)
B (iii), (iv), (i), (ii)
C (ii), (iii), (iv), (i)
D (iv), (i), (ii), (iii)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (ii), (iii), (iv), (i)
Q66. निम्नलिखित 21वीं सदी के कौशलों को उनकी विशेषताओं से मिलाएँ :
a. सहयोग - i. अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने की क्षमता
b. संचार - ii. प्रभावी ढंग से मिलकर काम करने की क्षमता
c. नवाचार - iii. टीम का नेतृत्व करने की क्षमता
d. नेतृत्व - iv. सोचने के नए तरीकों को खोजने और विकसित करने की क्षमता
A ii, i, iv, iii
B i, ii, iv, iii
C iii, i, ii, iv
D iv, iii, i, ii
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: ii, i, iv, iii
Q67. निम्नलिखित में से कौन सी नदियाँ कच्छ के रण में अपना जल विसर्जित करती हैं ?
A लूनी तथा माही
B पश्चिमी बनास तथा माही
C लूनी तथा पश्चिमी बनास
D साबरमती तथा लूनी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: लूनी तथा पश्चिमी बनास
Q68. राजस्थान में पाई जाने वाली भेड़ों की नस्ल के सही समूह की पहचान कीजिए।
A मगरा, सोनाड़ी, नाली, पूंगल
B मगरा, सोनाड़ी, जखराना, पूंगल
C राठी, सोनाड़ी, जखराना, पूंगल
D मगरा, सोनाड़ी, नाली, बरबरी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मगरा, सोनाड़ी, नाली, पूंगल
Q69. निम्नलिखित में से कौन सी गेहूँ की संकरित किस्म नहीं है ?
A चम्बल-65
B मंगला
C सोनालिका
D आर.एच.बी.-30
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: आर.एच.बी.-30
Q70. कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, निम्नलिखित में से किस जिला समूह में 'Aw' जलवायु क्षेत्र पाया जाता है ?
A डूंगरपुर-बाँसवाड़ा
B भीलवाड़ा-टोंक
C भरतपुर-धौलपुर
D जालौर-सिरोही
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: डूंगरपुर-बाँसवाड़ा
Q71. निम्नलिखित पर्वत शिखरों पर विचार कीजिए :
A. कुम्भलगढ़
B. सज्जनगढ़
C. रघुनाथगढ़
D. लीलागढ़
उपर्युक्त में से 1000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले पर्वत शिखर हैं :
कूट :
A केवल A और C
B केवल C और D
C केवल A और B
D A, B और C
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल A और C
Q72. जनगणना-2011 के अनुसार, राजस्थान की कुल जनसंख्या में ग्रामीण तथा नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत कितना था ?
A ग्रामीण 75.3, नगरीय 24.7
B ग्रामीण 74.9, नगरीय 25.1
C ग्रामीण 75.1, नगरीय 24.9
D ग्रामीण 75.6, नगरीय 24.4
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: ग्रामीण 75.1, नगरीय 24.9
Q73. 'हाथीमना' शब्द मुख्यतः संबंधित है :
A भीलों के विशेष उत्सव परिधान से
B भीलों के विवाह नृत्य से
C गरासिया के विवाह नृत्य से
D भीलों के होली उत्सव पर विशेष अनुष्ठान से
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: भीलों के विवाह नृत्य से
Q74. वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय दुग्ध उत्पादन में राजस्थान का योगदान कितना था ?
A 16.62%
B 14.82%
C 9.12%
D 7.78%
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 14.82%
Q75. NAFED का जैव-उर्वरक संयंत्र निम्नलिखित में से किस स्थान पर अवस्थित है ?
A भरतपुर
B सीकर
C हनुमानगढ़
D अलवर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: भरतपुर
Q76. भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार, राजस्थान में अत्यंत सघन वन (VDF) के अंतर्गत कितना क्षेत्र (वर्ग किमी) सम्मिलित है ?
A 612.78
B 4368.65
C 223.20
D 135.65
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 223.20
Q77. 861 ई. के घटियाला अभिलेख से हमें जानकारी मिलती है :
A मण्डोर के प्रतिहार वंश की
B मेवाड़ के गुहिल वंश की
C आबू के परमार वंश की
D राजोरगढ़ के गुर्जर प्रतिहार वंश की
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मण्डोर के प्रतिहार वंश की
Q78. सुल्तान गयासुद्दीन बलबन द्वारा चित्तौड़ पर किए गए आक्रमण को मेवाड़ के किन प्रमुखों ने मिलकर विफल कर दिया था ?
A जैत्रसिंह, तेजसिंह और समर सिंह
B हम्मीर देव और रतन सिंह
C कुम्भा एवं सांगा
D उदयसिंह एवं प्रताप
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: जैत्रसिंह, तेजसिंह और समर सिंह
Q79. हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के 'हरावल दस्ते' की कमान किसने संभाली थी ?
A भील पूँजा
B ग्वालियर के शासक रामशाह
C मानसिंह झाला
D हकीम सूर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: हकीम सूर
Q80. मारवाड़ में अजीत सिंह को उत्तराधिकारी बनाने के लिए औरंगजेब के विरुद्ध किस राजपूत शक्ति ने राठौड़ों का साथ दिया ?
A बीकानेर के रायसिंह
B मेवाड़ के राजसिंह
C आमेर के मानसिंह
D जालौर के चाचिग देव
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मेवाड़ के राजसिंह