Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-C)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-C)

200multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q41.भारत के उपराष्ट्रपति से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) जब उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है तो वह राज्यसभा के सभापति के कृत्यों का निर्वहन नहीं करेगा। (II) जब उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन करता है तो उसे राज्यसभा के सभापति का वेतन मिलता है। सही विकल्प चुनिए :

Q42.दिनांक 2-2-2024 से, निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक त्रि-सदस्यीय चयन समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसमें शामिल नहीं है :

Q43.नेहरू-लियाकत समझौते से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) नेहरू-लियाकत समझौता 8 अप्रैल, 1950 को नई दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के मध्य हस्ताक्षरित हुआ। (II) नेहरू-लियाकत समझौते का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा विवादों को हल करना था। सही विकल्प चुनिए :

Q44.भारत के निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से कौन सा देश UPI लाइव देशों की सूची तथा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) सहयोग हेतु हस्ताक्षरित MoU देशों की सूची दोनों में सम्मिलित है ?

Q45.भारत के संविधान में उच्चतम न्यायालय से सम्बन्धित अनुच्छेदों के अन्तर्गत निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में परमादेश रिट का उल्लेख किया गया है ?

Q46.शैक्षिक मनोविज्ञान शिक्षकों को विभिन्न आयु स्तरों पर शिक्षण की समस्याओं से निपटने के लिए विकसित विभिन्न विधियों और उपागमों को लागू करने में सहायता करता है। यह कथन शैक्षिक मनोविज्ञान के किस क्षेत्र को संदर्भित करता है ?

Q47.शैक्षिक मनोविज्ञान के ऐतिहासिक रुझान और वर्तमान दृष्टिकोणों की तुलना करने पर, प्रत्यक्ष अनुदेशनात्मक दृष्टिकोण थॉर्नडाइक के विचारों से अधिक समानता रखता है, जबकि रचनावादी दृष्टिकोण निम्नलिखित में से किसके विचारों का केन्द्र था ?

Q48.विकास के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

Q49.निम्नलिखित में से कौन सा/कौन से क्वाड के सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल है/हैं ? (i) मानवीय सहायता और आपातकालीन प्रतिक्रिया (ii) आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा (iii) महत्त्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी सही विकल्प चुनिए :

Q50.कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्त के अनुसार किस अवस्था में बच्चों में नैतिक आचरण पूर्णतः आन्तरिक नियंत्रण में होता है तथा वे अपने व्यवहार आन्तरिक मानकों के अनुसार करते हैं ?

Q51.नीचे उन मनोवैज्ञानिकों के समूह के नाम दिए गए हैं जिन्होंने अधिगम के संज्ञानात्मक सिद्धान्त में योगदान दिया। पता लगाइए कि इनमें से कौन इस समूह से संबंधित नहीं है।

Q52.माध्यमिक विद्यालय के छात्रों में भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप योजना बनाते समय, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सबसे अधिक लागू होता है ?

Q53.रचनावाद के संबंध में दो मुख्य विचार नीचे दिए गए हैं : A. शिक्षार्थी अपनी समझ के निर्माण में निष्क्रिय होते हैं। B. ज्ञान निर्माण प्रक्रिया में सामाजिक अंतःक्रियाएँ महत्त्वपूर्ण होती हैं। सही विकल्प चुनिए :

Q54.फ्रायड के व्यक्तित्व मनोविश्लेषण सिद्धान्त से संबंधित नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन (A) : अहं व्यक्ति की प्रवृत्तिजन्य ऊर्जा का स्रोत होता है। कथन (B) : अहं को नैतिक मूल्यों, समाज या अन्य व्यक्तियों की परवाह नहीं होती। सही विकल्प चुनिए :

Q55.हम जो सीखते हैं वह विशिष्ट प्रतिक्रियाओं के बजाय अपेक्षाओं का एक समूह या पर्यावरण का एक संज्ञानात्मक मानचित्र होता है, जिसमें एक अर्जित अपेक्षा होती है कि किसी विशेष संदर्भ में एक उद्दीपन के बाद दूसरा उद्दीपन आएगा। यह किस प्रकार के अधिगम को इंगित करता है ?

Q56.परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने के बाद जब एक बालक ने नए पेनों का एक सेट खरीदा, तो उसने अपने मित्र से कहा कि 'अगली परीक्षा में मैं इन पेनों से बहुत अच्छा प्रदर्शन करूँगा।' बालक द्वारा किस समायोजन तंत्र का प्रयोग किया गया ?

Q57.गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धान्त के अनुसार, निम्नलिखित प्रकार की बुद्धिमत्ता का उन लोगों के उदाहरणों से मिलान कीजिए जिनमें वह विशेष प्रकार की बुद्धिमत्ता पाई जाती है : (a) शारीरिक-गतिज - (i) आर्किटेक्ट (b) अंतर्वैयक्तिक - (ii) दार्शनिक (c) अंतःवैयक्तिक - (iii) मनोवैज्ञानिक (d) स्थानिक - (iv) खिलाड़ी सही विकल्प चुनिए :

Q58.व्यक्तित्व के शीलगुण सिद्धान्त के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

Q59.निम्नलिखित में से कौन सी क्षमता गोलमैन द्वारा प्रस्तावित संवेगात्मक बुद्धिमत्ता प्रतिमान में शामिल नहीं है ?

Q60.निम्नलिखित में से कौन से मनो-सामाजिक प्रेरकों के उदाहरण हैं ? (a) उपलब्धि की आवश्यकता (b) भूख की आवश्यकता (c) प्यास की आवश्यकता (d) संबद्धता की आवश्यकता (e) जिज्ञासा और अन्वेषण की आवश्यकता (f) आत्म-साक्षात्कार की आवश्यकता सही कूट का चयन कीजिए :