Q21. ग्लोबल एन्वायरनमेंटल आउटलुक-7 (GEO-7) 2025 के अनुसार वर्तमान में विश्व में प्रति वर्ष कितना ठोस अपशिष्ट निकलता है ?
A 1.5 से 2 बिलियन टन के मध्य
B 2 बिलियन टन से अधिक
C 1 बिलियन टन से कम
D 1 से 1.5 बिलियन टन के मध्य
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 2 बिलियन टन से अधिक
Q22. जुलाई के दौरान अंतर-उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) के उत्तर की ओर खिसकने का परिणाम होता है :
A ध्रुवीय उच्च दाब प्रणालियों का निर्माण
B गंगा के मैदानों का ठंडा होना
C दक्षिणी गोलार्द्ध में व्यापारिक पवनों का कमजोर होना
D उत्तरी भारत पर मानसून गर्त का विकास
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: उत्तरी भारत पर मानसून गर्त का विकास
Q23. भारत की निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए :
(a) ब्यास
(b) चिनाब
(c) रावी
(d) सतलुज
निम्नलिखित में से कौन सा दक्षिण से उत्तर की ओर उपर्युक्त नदियों का सही अनुक्रम है ?
A (d), (a), (c), (b)
B (d), (a), (b), (c)
C (a), (d), (c), (b)
D (d), (c), (a), (b)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (d), (a), (c), (b)
Q24. निम्नलिखित में से भारत का कौन सा जीवमण्डल निचय सितम्बर 2025 में यूनेस्को वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल हुआ ?
A शेषाचलम, आंध्र प्रदेश
B नोकरेक, मेघालय
C शीत मरुस्थल, हिमाचल प्रदेश
D पचमढ़ी, मध्य प्रदेश
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: शीत मरुस्थल, हिमाचल प्रदेश
Q25. लघु हिमालय और शिवालिक के मध्य स्थित अनुदैर्ध्य घाटियों को जाना जाता है -
A भाबर
B दून
C दोआब
D तराई
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: दून
Q26. निम्नलिखित में से कौन से प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के घटक हैं ?
(A) मूल्य समर्थन योजना
(B) बाजार हस्तक्षेप योजना
(C) कीमत स्थिरीकरण निधि
सही विकल्प चुनें :
A केवल (A) और (B)
B केवल (B) और (C)
C केवल (C) और (A)
D (A), (B) और (C) सभी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A), (B) और (C) सभी
Q27. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
A यह भारत के विनिर्माण का लगभग 35.4 प्रतिशत हिस्सा है।
B यह भारत के निर्यात का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा है।
C यह भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 31.1 प्रतिशत का योगदान देता है।
D यह भारत में कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: यह भारत के निर्यात का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा है।
Q28. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?
ऊर्जा परियोजना - राज्य
A भड़ला सौर पार्क - राजस्थान
B पावागढ़ सौर पार्क - पंजाब
C रीवा सौर पार्क - मध्य प्रदेश
D चारनका सौर पार्क - गुजरात
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: पावागढ़ सौर पार्क - पंजाब
Q29. भारत के निर्यात के सम्बन्ध में कौन सा कथन सही नहीं है ?
A भारत का सेवा व्यापार अधिशेष निरंतर वस्तु व्यापार घाटे के बड़े हिस्से को संतुलित कर रहा है।
B वैश्विक वाणिज्यिक सेवा निर्यात में कैलेंडर वर्ष 2005 से 2024 तक भारत की हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से बढ़कर 4.3 प्रतिशत हो गई है।
C वित्त वर्ष 2025 में भारत के कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में कम्प्यूटर सेवाओं के निर्यात की साझेदारी दो-तिहाई से अधिक रही है।
D वर्ष 2025 में भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में सबसे अधिक हिस्सेदारी अमेरिका की तुलना में यूरोप की रही है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: वर्ष 2025 में भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में सबसे अधिक हिस्सेदारी अमेरिका की तुलना में यूरोप की रही है।
Q30. भारत के सेवा क्षेत्र के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
(i) 2022-2024 के दौरान वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में सेवाओं का औसत हिस्सा 65.3 प्रतिशत रहा।
(ii) ऊर्जा एवं गैस आपूर्ति, सूचना एवं संचार, निर्माण एवं परिवहन को साथ मिलाकर सेवाओं के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का 88 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्राप्त हुआ है।
(iii) वित्त वर्ष 2025 में कुल निर्यात में 6.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जो अब तक रिकॉर्ड किए गए निर्यात का उच्चतम स्तर है और मुख्यतः सेवाओं के निर्यात में वृद्धि के कारण है।
कूट :
A केवल (i) और (ii) सही हैं।
B केवल (ii) और (iii) सही हैं।
C केवल (i) और (iii) सही हैं।
D सभी (i), (ii) और (iii) सही हैं।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (ii) और (iii) सही हैं।
Q31. कैबिनेट मिशन योजना से सम्बन्धित गलत कथन की पहचान कीजिए।
A प्रत्येक प्रान्त और प्रत्येक देशी रियासत या रियासतों के समूह को उनकी संबंधित जनसंख्या के अनुपात में सीटें आवंटित की गई थीं।
B प्रत्येक प्रान्त की सीटों को दो प्रमुख समुदायों - मुसलमान और सामान्य - में उनकी संबंधित जनसंख्या के अनुपात में वितरित किया गया था।
C प्रान्तीय विधानसभाओं में सदस्यों ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय मत पद्धति से किया था।
D देशी रियासतों के प्रतिनिधियों के चुनाव का तरीका परामर्श द्वारा निर्धारित किया जाना था।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: प्रत्येक प्रान्त की सीटों को दो प्रमुख समुदायों - मुसलमान और सामान्य - में उनकी संबंधित जनसंख्या के अनुपात में वितरित किया गया था।
Q32. भारतीय संविधान की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता आयरिश संविधान से अपनाई गई है ?
A प्रस्तावना में न्याय का आदर्श (सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक)
B संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक
C राज्यसभा में सदस्यों का मनोनयन
D राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: राज्यसभा में सदस्यों का मनोनयन
Q33. भारत में वर्ष 2024-25 में शीर्ष तीन तिलहन उत्पादक राज्य अवरोही क्रम में निम्न में से कौन से हैं ?
A गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश
B उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश
C राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात
D राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र
Q34. निम्नलिखित में से कौन से मूल अधिकार भारतीय संविधान द्वारा केवल नागरिकों को दिए गए हैं ?
(I) धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्म-स्थान के आधार पर विभेद का प्रतिषेध
(II) अल्पसंख्यकों को संस्कृति और शिक्षा सम्बन्धी अधिकार
(III) विधि के समक्ष समता
(IV) शोषण के विरुद्ध अधिकार
सही विकल्प चुनिए :
A केवल (I) एवं (II)
B केवल (III) एवं (IV)
C केवल (I), (II) एवं (III)
D केवल (II), (III) एवं (IV)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (I) एवं (II)
Q35. डॉ. बी.आर. अंबेडकर के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(i) डॉ. अंबेडकर को मद्रास से संविधान सभा की सीट के लिए चुना गया था।
(ii) डॉ. अंबेडकर ने संविधान का अंतिम मसौदा 4 नवम्बर, 1948 को प्रथम वाचन के लिए संविधान सभा में प्रस्तुत किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
A केवल (i)
B केवल (ii)
C (i) और (ii) दोनों
D न तो (i) और न ही (ii)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (ii)
Q36. नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के द्वारा निम्नलिखित में से किन देशों से आने वाले बौद्धों को कुछ शर्तों के साथ भारत की नागरिकता प्रदान करने की छूट दी गई है ?
A श्रीलंका, चीन, अफ़गानिस्तान
B श्रीलंका, नेपाल, अफ़गानिस्तान
C पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश
D चीन, नेपाल, भूटान
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश
Q37. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति के लिए 'पुनर्निर्वाचन के लिए पात्रता' का उल्लेख किया गया है ?
A अनुच्छेद 56
B अनुच्छेद 57
C अनुच्छेद 58
D अनुच्छेद 59
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: अनुच्छेद 57
Q38. राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व देश के शासन में मूलभूत हैं।
(II) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों को विधि बनाने में लागू करना राज्य का कर्तव्य होगा।
(III) राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व केवल उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय हैं।
उपर्युक्त में से सही कथन/कथनों का चयन कीजिए :
A केवल (I) एवं (II)
B केवल (II)
C केवल (II) एवं (III)
D (I), (II) एवं (III)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (I) एवं (II)
Q39. भारत के संविधान के अनुच्छेद 352 के संदर्भ में, 'संघ का मंत्रिमण्डल' (Union Cabinet) शब्द विशेष रूप से निम्नलिखित को संदर्भित करता है :
A प्रधानमंत्री और सभी मंत्री, जिनमें राज्य मंत्री भी शामिल हैं।
B वह परिषद्, जो अनुच्छेद 75 के अधीन प्रधानमंत्री और मंत्रिमण्डल स्तर के अन्य मंत्रियों से मिलकर बनती है।
C प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा नामित 2 अन्य मंत्री।
D अनुच्छेद 74 के तहत, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद्।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: वह परिषद्, जो अनुच्छेद 75 के अधीन प्रधानमंत्री और मंत्रिमण्डल स्तर के अन्य मंत्रियों से मिलकर बनती है।
Q40. यदि यह प्रश्न उठता है कि राज्यसभा का कोई सदस्य भारत के संविधान की दसवीं अनुसूची के अन्तर्गत निरर्हता से ग्रस्त हो गया है या नहीं, तो यह प्रश्न निम्नलिखित में से किसके निर्णय हेतु निर्दिष्ट किया जाता है ?
A सभापति, राज्यसभा
B राष्ट्रपति
C भारत का मुख्य निर्वाचन आयुक्त
D मुख्य न्यायमूर्ति, उच्चतम न्यायालय
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: सभापति, राज्यसभा