Q01.राजस्थान में जिला परिषद् की बैठकों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) जिला परिषद् की बैठक कम से कम प्रत्येक चार माह में एक बार बुलानी आवश्यक होती है। (II) जिला परिषद् की बैठक की गणपूर्ति कुल सदस्यों की संख्या का एक-तिहाई होती है। सही विकल्प चुनिए :
Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-C)
Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-C)
Hindi question paper
Q02.राजस्थान उच्च न्यायालय में प्रशासनिक न्यायाधीश की नियुक्ति एवं कार्य आवंटन से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) मुख्य न्यायाधीश न्यायालय के सामान्य प्रशासन को चलाने हेतु एक प्रशासनिक न्यायाधीश की नियुक्ति करेगा। (II) प्रशासनिक न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय नियम, 1952 के नियम 22 के अनुसार प्रशासनिक कार्य संपादित करेगा। सही उत्तर का चयन कीजिए :
Q03.राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की निम्नलिखित में से किस धारा के अन्तर्गत प्रत्येक नगरपालिका में एक कार्यपालक समिति गठित होती है ?
Q04.निम्नलिखित में से किस आधार पर राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को उनके पद से नहीं हटाया जा सकता है ?
Q05.राजस्थान में जिला कलेक्टर की शक्तियों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) जिला कलेक्टर को अपने जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार है। (II) जिला कलेक्टर को अपने जिले की ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों को पदच्युत करने का अधिकार है। सही विकल्प चुनिए :
Q06.तमिलनाडु केडर के प्रशासनिक अधिकारी शंकर लाल कुमावत को अप्रैल, 2026 में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। ये मूलतः राजस्थान के किस जिले के रहने वाले हैं ?
Q07.मई 2026 में, निम्नलिखित में से किसने आईसीएआर-केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), जोधपुर के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला ?
Q08.प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कम्पोनेंट-सी के अंतर्गत, जयपुर जिले के कुंडा की ढाणी में राजस्थान का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है, जिसकी लगभग स्थापित क्षमता है :
Q09.राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक निम्नलिखित में से कौन है ?
Q10.व्हाट्सएप चैटबॉट 'समाधान साथी' से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) इसे राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा 11 मई, 2026 को प्रारंभ किया गया। (II) यह छात्रवृत्ति और पेंशन दोनों ही प्रमुख सेवाओं के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में कार्य करता है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
Q11.ज्ञान भारतम मिशन राजस्थान में नोडल विभाग तथा राज्य नोडल अधिकारी क्रमशः नियुक्त किया गया है :
Q12.मई 2026 में, महाराष्ट्र में आयोजित 47वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड टूर्नामेंट के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
Q13.मई 2026 में, जोधपुर में आयोजित 45वीं राजस्थान सब-जूनियर स्टेट शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप (अंडर-17)-बालक वर्ग में जयपुर ने निम्नलिखित में से किस टीम को फाइनल में पराजित कर खिताब जीता ?
Q14.राजस्थान के बजट 2026-27 के अनुसार, भिवाड़ी में जल भराव की समस्या के निराकरण के लिए निम्न में से किन राज्यों से कार्य सहयोग प्रस्तावित है ?
Q15.अप्रैल 2026 में 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर प्रदान किए गए 'मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार' की श्रेणी के साथ निम्नलिखित में से कौन सा संयोजन सही सुमेलित है ?
Q16.होर्मुज जलडमरूमध्य स्थित है -
Q17.इंडिया जस्टिस रिपोर्ट, 2026 (कंज्यूमर जस्टिस रिपोर्ट, 2026) के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए : कथन A : राजस्थान ने उपभोक्ता न्याय रैंकिंग में बड़े व मध्यम आकार के राज्यों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कथन B : प्रदेश को यह सम्मान उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में बजटीय प्रावधानों और उपभोक्ता अधिकारों के अनुपालन सहित 21 मापदण्डों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्राप्त हुआ है।
Q18.निम्नलिखित में से कौन सा एक सुमेलित नहीं है ? स्थानीय हवा - देश/क्षेत्र
Q19.निम्नलिखित क्रियाकलाप युग्मों पर विचार कीजिए : (A) द्वितीयक क्रियाकलाप - कृषि (B) तृतीयक क्रियाकलाप - सूचना आधारित (C) चतुर्थक क्रियाकलाप - वित्तीय बैंकिंग (D) पंचम क्रियाकलाप - नीति निर्माता उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
Q20.वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स-2024 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस देश की जनसंख्या यूरोप में सर्वाधिक थी ?
Loading selected language questions...
Questions could not be loaded. Please try again.