Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-B)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-B)

200multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q81.मॉस्लो के आवश्यकताओं के पदानुक्रम के अनुसार, यदि कोई विद्यार्थी असुरक्षित महसूस करता है और परिणामस्वरूप उसे अकादमिक अधिगम पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है, तो यह एक उदाहरण है -

Q82.सूची I में दिए गए रक्षा युक्तियों को सूची II में दिए गए उनके उपयुक्त विवरणों से मिलान कीजिए और सही विकल्प चुनिए - सूची I रक्षा युक्ति (a) प्रक्षेपण (b) प्रतिगमन (c) उदात्तीकरण (d) डिनायल सूची II विवरण (1) पहले के व्यवहार की ओर लौटना (2) अपनी सोच को दूसरों पर आरोपित करना (3) आवेगों को सामाजिक रूप से स्वीकार्य दिशा में मोड़ना (4) वास्तविकता को अस्वीकार करना

Q83.नीचे दो कथन दिए गए हैं - कथन (A): अधिगम व्यवहार में स्थायी परिवर्तन लाता है। कथन (B): परिपक्वता की प्रक्रिया के कारण होने वाले परिवर्तन अधिगमित व्यवहार की श्रेणी में आते हैं। सही कूट का चयन कीजिए -

Q84.एक शिक्षक ने विद्यालय में कुछ ऐसी स्थितियाँ देखीं, जिनमें से कुछ में छात्रों के कुसमायोजन को रोकने के लिए हस्तक्षेप की आवश्यकता थी। निम्नलिखित में से उन स्थितियों का चयन कीजिए - (a) शिक्षक का पर्याप्त प्रशिक्षण (b) अपर्याप्त पाठ्यक्रम (c) मनोरंजन सुविधाओं का प्रावधान (d) शिक्षक-छात्र संबंध में संयम

Q85.नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिह्नित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें - कथन (A): कोई भी दो व्यक्ति बिल्कुल एक जैसे नहीं होते। कारण (R): व्यक्तिगत भिन्नताएँ वंशानुक्रम और पर्यावरण के कारण उत्पन्न होती हैं।

Q86.निम्नलिखित में से कौनसे समालोचनात्मक चिंतन कौशलों के अन्तर्गत अवबोध क्षेत्र में सम्मिलित हैं? (a) क्रमबद्ध करना (b) अनुप्रयोग करना (c) निष्कर्ष निकालना (d) वर्णन करना (e) पहचान करना (f) व्याख्या करना सही कूट का चयन कीजिए -

Q87.पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी संज्ञानात्मक प्रक्रियाएँ, बच्चे औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था में प्रदर्शित करते हैं, किन्तु मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में नहीं? (a) समस्या के सभी संभावित समाधानों के साथ व्यवस्थित विश्लेषण (b) तार्किक दृष्टिकोण (c) एकाधिक वर्गीकरण (d) उच्च क्रम संरचना का उपयोग (e) वर्ग समावेशन सही कूट का चयन कीजिए -

Q88.प्रभावशाली सामाजिक अधिगम सिद्धांत (अल्बर्ट बंडूरा) ने मॉडलिंग को विकास के एक शक्तिशाली स्रोत के रूप में महत्व दिया, लेकिन बाद में इस सिद्धांत ने सामाजिक विकास में ....................... के महत्व पर बल दिया।

Q89.नीचे दो कथन दिए गए हैं - कथन (A): मनोविश्लेषण सिद्धांत हमें बताता है कि मानव व्यवहार का एक बड़ा भाग अचेतन प्रेरकों द्वारा नियंत्रित होता है। कथन (B): व्यक्तित्व आंकलन की प्रत्यक्ष विधियाँ हमारे व्यवहार के अचेतन भाग को उजागर कर सकती हैं। सही कूट का चयन कीजिए -

Q90.ग्राहम वालस के अनुसार, सृजनात्मकता की अवस्थाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं? (a) वह अवस्था जिसमें व्यक्ति समस्या को समझने का प्रयास करता है, वह तैयारी की अवस्था होती है। (b) सत्यापन अवस्था वह समय समाप्ति चरण है, जिसमें व्यक्ति किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होता है। (c) ऊष्मायन अवस्था में व्यक्ति को अचानक समस्या के समाधान के बारे में अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है। (d) प्रेरणा की अवस्था में नवीन विचार और नई संभावनाएँ उभरती हैं। सही कूट का चयन कीजिए -

Q91.21वीं सदी के कौशलों के संदर्भ में, अधिगम कौशलों के तहत 4Cs का समर्थन किया जाता है। निम्नलिखित में से कौनसा 4Cs के अंतर्गत सार्थक श्रेणी को नहीं दर्शाता है?

Q92.नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिह्नित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें - (A): पूर्व अनुभव, अन्तर्दृष्टि अधिगम में सहायता करता है। (R): अन्तर्दृष्टि अधिगम, संबंधों के प्रत्यक्षीकरण पर निर्भर नहीं करता है।

Q93.निम्नलिखित में से कौनसी क्षमता, मेयर और सेलोवे द्वारा प्रस्तावित संवेगात्मक बुद्धिमत्ता के ‘एकीकृत मॉडल’ में शामिल नहीं है?

Q94.निम्नलिखित में से कौनसा कथन अधिगम के सबसे सरल रूप – शास्त्रीय अनुबंधन के सिद्धांत के तौर पर अनुपयुक्त है?

Q95.शैक्षिक मनोविज्ञान के क्षेत्र से संबंधित नीचे दो कथन दिए गए हैं - (A) शिक्षक की अभिक्षमता एवं शिक्षण में किए गए किन्हीं भी नवाचारों के मापन, ‘अधिगम प्रक्रिया के मूल्यांकन’ में सम्मिलित किया जाता है। (B) ‘अधिगम प्रक्रिया के मूल्यांकन’ के अन्तर्गत, तत्काल प्रतिपुष्टि और परिणामों का ज्ञान शिक्षार्थी की प्रेरणा को बढ़ाता है। सही विकल्प का चयन कीजिए -

Q96.निम्नलिखित में से कौनसा कथन मनोविज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान के अध्ययन क्षेत्र में स्पष्ट अंतर बताता है?

Q97.स्टर्नबर्ग के त्रितंत्रीय बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित बुद्धि के प्रकारों को उनके कार्यों के साथ सुमेलित कीजिए - बुद्धि का प्रकार (a) घटकीय बुद्धि (b) अनुभवात्मक बुद्धि (c) संदर्भात्मक बुद्धि कार्य (i) रोजमर्रा की जिंदगी में सामने आने वाली पर्यावरणीय मांगों से निपटना (ii) समस्या का समाधान करने के लिए सूचनाओं का विश्लेषण करना (iii) पूर्व अनुभवों का उपयोग करके नई समस्याओं को रचनात्मक रूप से हल करना सही कूट का चयन कीजिए -

Q98.‘विकासात्मक पैटर्न में पूर्वानुमानित विशेषताएं होती हैं।’ निम्नलिखित में से कौनसा सिद्धांत इस कथन को सही सिद्ध नहीं करता है?

Q99.कक्षा में विद्यार्थियों के अधिगम में अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। निम्नलिखित में से कौनसा कथन विद्यार्थियों के अधिगम संबंधी इन अंतरों का स्पष्टीकरण नहीं है?

Q100.जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के व्यवहार और संवेगों पर इच्छित प्रभाव उत्पन्न करता है, तो यह किस मनो-सामाजिक प्रेरक को इंगित करता है?