Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-A)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-A)

198multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q83.नीचे मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों के शिक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग के बारे में दो कथन दिए गये हैं — अभिकथन (A): एक प्रभावी विद्यालय प्रशासन और संगठन के लिए मनोविज्ञान का ज्ञान आवश्यक है। कारण (R): मनोविज्ञान, विद्यालय में अनुशासन संबंधी समस्याओं से निपटने में सहायक है। सही विकल्प का चयन कीजिए —

Q84.निम्नलिखित में से कौनसा कथन अधिगम के क्रिया-प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत के संबंध में सत्य नहीं है?

Q85.मैक्लीलैंड का अभिप्रेरणा सिद्धांत, अभिप्रेरणा की अवधारणा को समझाने के लिए कुछ मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के महत्व पर प्रकाश डालता है। पता लगाएँ कि निम्नलिखित में से कौनसी इन मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं से संबंधित नहीं है?

Q86.नीचे दो कथन दिए गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें — अभिकथन (A): संबद्धता की आवश्यकता तब जागृत होती है, जब लोग स्वयं को खतरे में या असहाय महसूस करते हैं या वे खुश होते हैं। कारण (R): लोगों को दोस्तों की जरूरत होती है, या वे दूसरों के साथ किसी न किसी रूप में संबंध बनाए रखना चाहते हैं।

Q88.सूची-I में दिए गए प्रत्येक बुद्धि परीक्षण का मिलान सूची-II में दी गई उपयुक्त मुख्य विशेषता से कीजिए। सूची-I: (a) स्टैनफोर्ड-बिने स्केल, (b) वेक्सलर वयस्क बुद्धि परीक्षण, (c) रेवन प्रोग्रेसिव मैट्राइसेस, (d) बिने-साइमन स्केल। सूची-II: (i) मानसिक आयु एवं बुद्धि लब्धि की अवधारणा पर आधारित, (ii) शाब्दिक और अशाब्दिक उप-परीक्षणों का समावेश, (iii) अशाब्दिक उद्दीपनों से आगमन तर्क का आकलन, (iv) बुद्धि मापन का पहला व्यवस्थित प्रयास। कूट —

Q90.अवलोकनात्मक अधिगम के अनुसार, विद्यार्थियों के वांछित व्यवहार को दोहराने के लिए कुछ प्रकार के प्रोत्साहनों का उपयोग किया जा सकता है। पता लगाइए कि इनमें से कौनसा प्रोत्साहन सहायक नहीं है?

Q91.वैयक्तिक भिन्नताएँ व्यक्तियों की विशेषताओं और व्यवहार के तरीकों में विशिष्टता और विविधता को संदर्भित करती हैं। लोगों का व्यवहार उन परिस्थितियों से अधिक प्रभावित होता है, जिनमें वे रहते हैं। यह विचार कहलाता है —

Q92.जब व्यक्ति अपनी वास्तविक भावनाओं के ठीक विपरीत प्रकार का व्यवहार अपनाकर अपनी दुश्चिंता से रक्षा करने का प्रयास करता है, तो यह समायोजन युक्ति कहलाती है —

Q93.आइजेंक के व्यक्तित्व सिद्धांत के संबंध में नीचे दो कथन दिए गए हैं — S1: नियमित रूप से होने वाली प्रतिक्रियाएँ शीलगुणों से उत्पन्न होती हैं और संबंधित शीलगुण आदतों से, तथा कई आदतें मिलकर व्यक्तित्व का एक प्रकार बनाती हैं। S2: व्यक्तित्व किसी व्यक्ति के चरित्र, स्वभाव, बुद्धि और शरीर का कम या अधिक स्थायी एवं टिकाऊ संगठन है। सही विकल्प चुनिए —

Q94.निम्नलिखित में से समावेशन के लिए विद्यालयों को तैयार करने के प्रमुख कारक कौनसे हैं? | (४) कठोर परीक्षा प्रणाली (C) अनुकूली पाठ्यचर्या (०) परम्परागत शिक्षण विधि

Q95.निम्नलिखित में से कौनसा स्टर्नबर्ग के त्रितंत्रीय सिद्धांत के अनुसार बुद्धि का एक प्रकार नहीं है?

Q96.पियाजे के संज्ञानात्मक विकास संबंधी दृष्टिकोण पर नीचे दो कथन दिए गए हैं — S1: पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, बच्चे अपने परिवेश का प्रतिहस्तन (मैनिपुलेट) और अन्वेषण करते हुए सक्रिय रूप से ज्ञान का निर्माण करते हैं। S2: पियाजे का मानना था कि बच्चों का सीखना वयस्कों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों जैसे पुनर्बलकों पर निर्भर करता है। सही विकल्प का चयन कीजिए —

Q97.नीचे दो कथन दिए गये हैं, एक को (A) और दूसरे को (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें — (A): शिक्षा मनोविज्ञान पूर्वानुमानात्मक है। (R): यह व्यवहार की पूर्ण निश्चितता के साथ पूर्वानुमान कर सकता है।

Q98.कैटेल के शीलगुण सिद्धांत के बारे में कौनसा कथन गलत है?

Q99.एरिकसन के मनो-सामाजिक विकास सिद्धांत के अनुसार — अभिकथन (A): किशोरों को स्वयं के लिए भूमिका निर्धारित करने में मिली सफलता से उनमें पहचान की भावना का विकास होता है। कारण (R): जब बच्चे नए कौशल विकसित करने में असफल होते हैं, तो इससे उनमें हीन भावना उत्पन्न हो सकती है। सही विकल्प चुनिए —

Q100.गैने के अधिगम पदानुक्रम में, सम्प्रत्यय अधिगम से पहले और बाद में क्रमशः कौनसे अधिगम प्रकार आते हैं?