Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-A)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-A)

198multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q63.भारत के सेवा क्षेत्र के बारे में, निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं? (i) राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का पहला वार्षिक सर्वेक्षण शुरू किया है। (ii) इस सर्वेक्षण की सन्दर्भ अवधि वित्तीय वर्ष 2025-26 है। (iii) इस सर्वेक्षण का उद्देश्य देश के निगमित सेवा क्षेत्र का एक व्यापक डेटाबेस विकसित करना है। कूट —

Q64.प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये — (i) इस पहल के अन्तर्गत लघु व्यवसायों को समर्थन देने हेतु ₹50 लाख तक के आसान और बिना गारंटी वाले ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं। (ii) इस योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत से अधिक ऋण महिला उद्यमियों को स्वीकृत किए गए हैं। (iii) लगभग एक-पाँचवाँ ऋण पहली बार उद्यमी बनने वालों को दिया गया है। उपर्युक्त में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?

Q65.भारत सरकार वर्ष 2007 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का क्रियान्वयन विभिन्न फसलों के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिये कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025 में इस योजना का नाम बदलकर क्या किया गया?

Q66.उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए — (i) उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के मात्र निर्वाचित सदस्य मिलकर करते हैं। (ii) कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने का पात्र तभी होगा, जब वह 30 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है। सही उत्तर चुनिए —

Q67.निम्नलिखित में से किसने कहा था कि “भारतीय संविधान ने संघवाद के कठोर ढाँचे से परहेज किया है और समय तथा परिस्थितियों की आवश्यकताओं के अनुसार यह एकात्मक और संघात्मक, दोनों हो सकता है”?

Q68.भारत के संविधान के अनुच्छेद 39 में उल्लिखित राज्य के नीति निदेशक तत्वों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए — (i) पुरुषों और स्त्रियों दोनों को समान कार्य के लिए समान वेतन का अधिकार है। (ii) सभी नागरिकों, पुरुषों और स्त्रियों को समान रूप से पर्याप्त आजीविका के साधनों का अधिकार है। सही उत्तर चुनिए —

Q71.i. (946 % संविधान सभा में प्रक्रिया नियम समिति की बैठक निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता में हुई?

Q74.नीचे दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) के आधार पर सही विकल्प चुनिए — अभिकथन (A): जो व्यक्ति स्वेच्छा से किसी विदेशी राज्य की नागरिकता प्राप्त करता है, वह भारत का नागरिक नहीं रहता। कारण (R): भारत के संविधान का अनुच्छेद 9 संसद को ऐसे व्यक्तियों को नागरिकता प्रदान करने वाला कोई कानून बनाने से रोकता है।

Q75.अप्रैल 2026 में, निम्नलिखित में से किस पूर्व केंद्रीय मंत्री को पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप.में नियुक्त किया गया?

Q76.भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में कहा गया है कि मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यत अपने * पद धारण करेंगे?

Q79.भारत के संविधान के अनुसार, कोई व्यक्ति जो राष्ट्रपति के रूप में पद धारण करता है या कर चुका है, वह संविधान के अन्य उपबंध के अधीन रहते हुए उस पद के लिए कितनी बार पुनर्निर्वाचन का पात्र होगा?

Q80.सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए न्यूनतम आयु क्या रखी गयी है?

Q81.निम्नलिखित में से कौनसा मेयर, कारुसो तथा सैलोवी द्वारा प्रदत्त सांवेगिक बुद्धिमत्ता का घटक नहीं है?

Q82.समालोचनात्मक चिंतन कौशलों को उनके अर्थ से सुमेलित कीजिए — (a) अवबोध - (i) अभिमत या निर्णय विकसित करना; (b) विश्लेषण - (ii) विचारों का संगठन एवं चयन करना; (c) संश्लेषण - (iii) एक संपूर्ण को घटक भागों में विभाजित करना; (d) मूल्यांकन - (iv) विचारों को मिलाकर एक नया संपूर्ण रूप देना। सही कूट का चयन कीजिए —