Multilingual learning is ready for competitive exam preparation.
← All old papers
RajasthanSR. TEACHER (SEC. EDU.) COMP. EXAM 20252026

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-A)

Question Paper for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (G.K.)(Group-A)

198multilingual records
Previous-year practice

Hindi question paper

Live

Q42.आईआईटी जोधपुर द्वारा हाल ही में विकसित थेरानोस्टिक्स प्लेटफॉर्म के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें — कथन (A): थेरानोस्टिक्स चिकित्सा विज्ञान में एक नई क्रांति (Paradigm Shift) का प्रतीक है, जिसमें निदान (Diagnosis) और उपचार (Therapy) को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया जाता है। कथन (B): इस अग्रणी कार्य का नेतृत्व डॉ. रविराज वंकायला कर रहे हैं। कथन (C): इस शोध की एक प्रमुख विशेषता “फोटोथेरानोस्टिक्स” (Phototheranostics) है, जिसमें प्रकाश (Light) और नैनोप्रौद्योगिकी की पारस्परिक क्रिया से रोगों का निदान, उपचार और निगरानी की जाती है।

Q43.राजस्थान में डेयरी विकास और बुनियादी ढांचे के संबंध में, निम्नलिखित कथनों का विश्लेषण कीजिए (अप्रैल 2026 में दी गई आधिकारिक सूचना के संदर्भ में) — कथन (I): राज्य में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता को अगले दो वर्षों में बढ़ाकर 94 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। कथन (II): सरस स्वरोजगार योजना के तहत, 3000 नए बूथ स्थापित किए गए हैं और ब्रांड का विस्तार दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा तक किया जा रहा है। सही विकल्प का चयन करें —

Q44.13 मई 2026 को राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागड़े ने किसे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है?

Q45.राजस्थान बजट 2026-27 के अनुसार, रिफाइनरी तथा इसकी एनसिलरी यूनिट्स में कार्य करने के लिए स्थानीय युवाओं के कौशल विकास हेतु किस जिले में “कौशल विकास हब” विकसित किया जायेगा?

Q46.राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-2026 में विभिन्न सहायता योजनाओं में सहयोग के सन्दर्भ में, निम्न कथनों पर विचार कीजिये एवं सही विकल्प चुनिए — कथन (A): अकादमी द्वारा पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजनान्तर्गत 112 पाण्डुलिपियों को स्वीकृत किया गया। कथन (B): 2025-2026 में कुल 8 साहित्यकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। साहित्यिक पत्र-पत्रिका सहयोग योजना में कुल 21 पत्रिकाओं को सहयोग राशि स्वीकृत की गई।

Q47.अप्रैल 2026 में, चीन में आयोजित एशियन बीच कबड्डी गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित निम्नलिखित खिलाड़ियों में से कौन राजस्थान से संबंधित हैं?

Q48.मई 2026 में, उदयपुर में आयोजित पांचवीं जूनियर और सीनियर वेस्ट जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में राजस्थान ने कितने पदक जीते?

Q50.एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए — कथन (A): इस वर्ष कुआलालंपुर में आयोजित दूसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया। कथन (B): तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में 5 से 8 मार्च 2027 को किया जाएगा।

Q53.निम्नलिखित में से कौनसी पहाड़ी / श्रृंखला पूर्वी घाट का हिस्सा नहीं है?

Q54.निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में विस्तृत व्यापारिक अन्नोत्पादक कृषि की जाती है? (A) अर्जेण्टीना के पम्पास, (B) न्यूजीलैंड के कैण्टरबरी मैदान, (C) अमेज़न बेसिन, (D) दक्षिण अफ्रीका के वेल्ड्स। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —

Q55.भारत के निम्नलिखित जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों में से कौनसे यूनेस्को के विश्व जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नेटवर्क (WNBR) में सम्मिलित हैं? (A) नंदा देवी (B) सिमलीपाल (C) नोकरेक (D) कोल्ड डेजर्ट। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए —

Q57.जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुँचने की सामान्य तिथियाँ हैं —

Q58.उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें प्रवाहित होती हैं -

Q59.निम्नलिखित पर विचार कीजिए - (५७) वाल्विस कटक. (D) सुडा गर्त (2) सारगैसो सागर 0)) मेरियाना गर्त उपर्युक्त में से कितने अटलांटिक महासागर से संबंधित हैं?

Q60.मीथेन (CH₄) उत्सर्जन के संदर्भ में, निम्नलिखित स्रोतों पर विचार कीजिए — (A) धान की कृषि (B) मवेशियों और अन्य पशुधन का अपशिष्ट (C) दीमक (D) अपशिष्ट भराव क्षेत्र। उपर्युक्त में से कौनसे मीथेन उत्सर्जन के स्रोत हैं?

Q61.भारत के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भौगोलिक वितरण के मामले में, भारत के विनिर्माण क्षेत्र में कुल रोजगार में निम्न में से कौनसे राज्य ने अधिकतम योगदान दिया?

Q62.यदि वर्ष 2024 के लिए — a भारत के कुल आयात में खनिज ईंधन, तेल, आसवन उत्पादों आदि के अंश को दर्शाये; b भारत के कुल आयात में वैद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अंश को दर्शाये; c भारत के कुल आयात में मोती, कीमती पत्थर, धातु, सिक्के आदि के अंश को दर्शाये; d भारत के कुल आयात में नाभिकीय रिएक्टर, बॉयलर, मशीनरी आदि के अंश को दर्शाये। तो निम्न में से कौनसा विकल्प सही है?