Q21. गणेश्वर पुरास्थल से सम्बन्धित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए — (A) गणेश्वर का टीला काँतली नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है। (B) गणेश्वर स्थल की तिथि 3800 ई.पू. निर्धारित की गई है। (C) गणेश्वर के उत्खनन से ताँबे के अस्त्र-शस्त्र तथा उपकरण प्राप्त हुए हैं।
A केवल (A) सही है
B (A) और (C) दोनों सही हैं
C केवल (C) सही है
D (B) और (C) दोनों सही हैं
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (C) सही है
Q22. राजस्थान के 'घनवाद्यों' की कार्यप्रणाली और बनावट के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए — (A) खड़ताल में लकड़ी के आयताकार टुकड़ों में झनझनाहट के लिए धातु की छोटी चकत्तियाँ लगी होती हैं और इसे अंगुलियों और अंगूठे में पहन कर बजाया जाता है। (B) थाली और तसली को बजाते समय उन्हें बायें हाथ से डोरी से लटकाया जाता है और दायें हाथ की डण्डी से आघात किया जाता है। (C) झांझ मुख्य रूप से मेवाड़ क्षेत्र में ग्रामीण वाद्यों के साथ बजाया जाने वाला एक छोटा मिट्टी का वाद्य है। उपरोक्त में से कौनसा/से कथन गलत है/हैं?
A केवल (A)
B केवल (A) और (B)
C (A), (B) और (C)
D केवल (C)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (C)
Q23. मारवाड़ के शासक चन्द्रसेन के खिलाफ, मुगल बादशाह अकबर ने निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में सेना नहीं भेजी?
A जलाल खान
B शाहबाज़ खान
C बीकानेर के रायसिंह
D आमेर के मानसिंह
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: आमेर के मानसिंह
Q24. 24. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (रामस्नेही संप्रदाय की शाखा (शामद्वारा): संस्थापक संत) सही सुमेलित है?
A सिंहथल (बीकानेर): रामदास जी
B रैण (नागौर): दरियाव जी
C खेड़ापा (जोधपुर): रामचरण जी
D शाहपुरा (भीलवाड़ा): हरिरामदास जी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: खेड़ापा (जोधपुर): रामचरण जी
Q25. दो मंजिला वेदी भवन किस दुर्ग का आकर्षण है?
A चित्तौड़गढ़
B नाहरगढ़
C अचलगढ़
D कुंभलगढ़
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कुंभलगढ़
Q26. निम्न किसान नेताओं में से कौन 'शेखावाटी किसान आंदोलन' से सम्बन्धित नहीं हैं?
A हरलाल सिंह
B नेतराम चौधरी
C हरिभाई किंकर
D गोविन्द राम
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: हरिभाई किंकर
Q27. निम्न में से किस राजवंश की शाखा राजस्थान में मध्यप्रदेश के नरवर नामक स्थान से आई थी?
A कच्छवाहा
B भाटी
C हाड़ा चौहान
D गुहिल
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: कच्छवाहा
Q29. परम वीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह भारतीय सेना की निम्न में से किस रेजिमेंट से सम्बन्धित थे?
A द ग्रेनेडियर्स
B राजपूताना राइफल्स
C डोगरा रेजिमेंट
D जाट रेजिमेंट
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: राजपूताना राइफल्स
Q30. निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं? (A) 1927 में बम्बई में अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के अधिवेशन में रामनारायण चौधरी को प्रांतीय मंत्री चुना गया था। (B) 26 जनवरी 1930 को चूरू के धर्म स्तूप पर तिरंगा झंडा फहराया गया था। (C) हेमचन्द्र छंगाणी ने वायसराय लॉर्ड इरविन को बीकानेर के शासन के बारे में खुला पत्र लिखा था। कूट —
A केवल (A)
B (A) और (B)
C (A), (B) और (C)
D केवल (B)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) और (B)
Q31. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए — (I) राजस्थान के राज्यपाल का पूर्वगामी पद राजप्रमुख था। (II) राजस्थान के राज्यपाल का पद 7वें संवैधानिक संशोधन द्वारा सृजित किया गया था। (III) हुकुम सिंह पहले थे, जिन्हें राष्ट्रपति ने राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया था। उपर्युक्त में से कौनसे कथन सही हैं?
A केवल (I) और (III)
B (I), (II) व (III)
C केवल (II) व (III)
D केवल (I) व (II)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (I) व (II)
Q32. भारत के संविधान का अनुच्छेद 243न संबंधित है -
A राज्य निर्वाचन आयोग की शक्तियों से
B नगरपालिका वित्तीय व्यवस्था से
C नगरपालिकाओं की अवधि से
D नगरपालिकाओं में सीटों के आरक्षण से
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: नगरपालिकाओं में सीटों के आरक्षण से
Q33. राजस्थान लोकायुक्त तथा उप-लोकायुक्त अधिनियम कब से प्रभावी हुआ?
A 03 फरवरी 1973 से
B 26 मार्च 1973 से
C 16 जनवरी 1973 से
D 01 जनवरी 1973 से
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 03 फरवरी 1973 से
Q34. राजस्थान राज्य महिला आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें — (i) आयोग के अधिनियम की धारा 3(2) के अनुसार, आयोग में एक अध्यक्ष और राज्य सरकार द्वारा नियुक्त सदस्यों व सदस्य सचिव के अलावा चार अन्य सदस्य होंगे। (ii) सदस्यों में से, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति, एक अन्य पिछड़ी जाति और एक सामान्य श्रेणी की महिला होगी। ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?
A न तो (i) और ना ही (ii)
B (i) और (ii) दोनों
C केवल (i)
D केवल (ii)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: न तो (i) और ना ही (ii)
Q35. 30 अप्रैल 2026 तक, राजस्थान के 74 राज्य वित्त आयोग में सदस्य सचिव सहित कितने सदस्य हैं?
A 6) 4
B 3
C 2
D I
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: I
Q36. राजस्थान के राज्य सचिवालय की स्थापना कब हुई?
A 1956
B 1952
C 1950
D 1949
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: 1949
Q37. “फ्रॉम मार्जिन टू मेनस्ट्रीम मैमोयर्स” पुस्तक राजस्थान के किस पूर्व मुख्यमंत्री से संबंधित है?
A अशोक गहलोत से
B जगन्नाथ पहाड़िया से
C शिव चरण माथुर से
D हरिदेव जोशी से
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: जगन्नाथ पहाड़िया से
Q38. राजस्थान विधान सभा की निम्नांकित स्थायी समितियों में से कौनसी एक वित्तीय समिति नहीं है?
A प्राककलन समिति (क)
B लोक उपक्रम समिति
C लोक लेखा समिति
D सरकारी आश्वासनों पर समिति
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: सरकारी आश्वासनों पर समिति
Q39. राजस्थान उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति द्वारा वर्ष 2017 में, निम्नलिखित में से किन स्थानों पर “बाल सचिवालय” की स्थापना की गई? (i) जोधपुर (ii) जयपुर (iii) अजमेर। सही विकल्प चुनें —
A केवल (ii) और (iii)
B (i), (ii) और (iii)
C केवल (i)
D केवल (i) और (ii)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: केवल (i) और (ii)
Q40. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पंचायत प्रशिक्षण केंद्र स्थापित नहीं किया गया है?
A पाली
B कोटा
C बीकानेर -
D डूंगरपुर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: पाली
Q41. i4 मई 2026 को श्री राव दूदाजी की मूर्ति का अनावरण केन्द्रीय रक्षा मंत्री द्वारा किस स्थान पर किया गया?
A मेड़ता
B परबतसर
C डेगाना
D खींवसर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: मेड़ता