Q106. रूसी नेता प्रिंस ल्वाव के नेतृत्व में गठित अस्थायी सरकार में नियुक्त प्रमुख मंत्रियों को सुमेलित कीजिए — (A) मिल्युकोव; (B) गुचकोव; (C) केरेन्सकी; (D) टेरेशचेंको। पद: (I) न्याय मंत्री; (II) विदेश मंत्री; (III) युद्ध मंत्री; (IV) वित्त मंत्री।
A (A)-(II), (B)-(I), (C)-(IV), (D)-(III)
B (A)-(III), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(IV)
C (A)-(I), (B)-(III), (C)-(IV), (D)-(II)
D (A)-(III), (B)-(II), (C)-(IV), (D)-(I)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A)-(III), (B)-(II), (C)-(I), (D)-(IV)
Q107. “संयुक्त राजस्थान” में निम्नलिखित में से कौनसी रियासत सम्मिलित नहीं थी?
A बूंदी
B किशनगढ़
C बाँसवाड़ा
D धौलपुर
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: धौलपुर
Q108. संस्थापकों का निम्न में से कौनसा एक युग्म सुमेलित नहीं है?
A सर्वहितकारिणी सभा - रणछोड़ दास गट्टानी
B आजाद मोर्चा - बाबा हरिश्चंद्र
C मारवाड़ यूथ लीग - जय नारायण व्यास
D मित्र मण्डल - साधु सीताराम दास
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: सर्वहितकारिणी सभा - रणछोड़ दास गट्टानी
Q109. भोपाल के युद्ध में किस दक्कनी शक्ति को हराकर, पेशवा बाजीराव प्रथम ने दक्कन में मराठों की सर्वोच्चता स्थापित की?
A हैदराबाद के निज़ाम
B गोलकोंडा नवाब
C बीजापुर नवाब
D जांजीबार के सिद्दी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: हैदराबाद के निज़ाम
Q110. यूनानी राजदूत मेगस्थनीज के ग्रंथ इण्डिका में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
A वार्षिक जनगणना के लिए मौर्य राज्य का एक अस्थायी विभाग था।
B राजा का महल आकर्षण, सौन्दर्य और भव्यता में /| सूसा और एकबताना के राज प्रासादों से भी ० ५. बढ़ा-चढ़ा था।
C समाज में बहुविवाह प्रचलित था।
D सबसे बड़ी नदी गंगा है।
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: वार्षिक जनगणना के लिए मौर्य राज्य का एक अस्थायी विभाग था।
Q111. अशोक कालीन ब्रह्मी लिपि के अक्षर युक्त इंटें राजस्थान के किस पुरातात्विक स्थल के उत्खनन से प्राप्त हुई हैं?
A विराटनगर (जयपुर)
B नोह (भरतपुर)
C सुनारी (झुन्झुनू॥
D जोधपुरा (जयपुर)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: विराटनगर (जयपुर)
Q112. “इटालिया इरेडेंटा” या “परतंत्र इटली” आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?
A ब्रिटेन की नौसैनिक शक्ति को चुनौती देना
B फ्रांस के साथ गठबंधन करना
C ट्रेंटिनो के क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करना
D त्रिगुट संधि को तोड़ना
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: ट्रेंटिनो के क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करना
Q113. 1909 के अधिनियम से संबंधित निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन-कौनसे सही हैं? (A) 1912 में केन्द्रीय विधान परिषद की संख्या 69 कर दी गई। (B) बंगाल में ऑनरेरी मजिस्ट्रेट्स को मताधिकार का अधिकार दिया गया। (C) लॉर्ड सिन्हा को गवर्नर जनरल की कार्यकारिणी परिषद में कानूनी सदस्य नियुक्त किया गया। (D) भारत के सचिव को भारतीय प्रशासन नियंत्रित करने का अधिकार दिया गया।
A (A), (B), (C)
B (A), (C)
C (A), (B)
D (A), (C), (D)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A), (C)
Q114. स्वराज प्राप्ति के लिए अतिवादियों ने निम्नांकित में से कौनसी नीतियों पर बल दिया था? (A) स्वदेशी; (B) पश्चिमी शिक्षा; (C) सत्याग्रह; (D) सक्रिय प्रतिरोध।
A (A) और (C)
B (A), (C) और (D)
C (A) और (B)
D (B) और (C)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A), (C) और (D)
Q115. “एडवोकेट ऑफ इण्डिया' नामक. समाचार पत्र का संपादन किसने किया था?
A जी सुब्रह्मण्यम अय्यर
B दादा भाई नौरोजी
C एन.एन. सेन
D शिशिर कुमार
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: दादा भाई नौरोजी
Q116. किस आयोग द्वारा प्रेसीडेंसी नगरों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी महिला शिक्षा को प्रोत्साहन दिये जाने पर बल दिया?
A सैडलर विश्वविद्यालय आयोग
B कोठारी शिक्षा आयोग
C राधाकृष्णन आयोग
D हण्टर शिक्षा आयोग
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: हण्टर शिक्षा आयोग
Q117. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए — (A) कण्व वंश की स्थापना वासुदेव ने की थी। (B) इस वंश की स्थापना द्वितीय शताब्दी ईसा पूर्व में हुई।
A (A) एवं (B) दोनों सही नहीं हैं
B केवल (B) सही है
C केवल (A) सही है
D (A) एवं (B) दोनों सही हैं
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) एवं (B) दोनों सही हैं
Q118. जालौर के किस चौहान शासक ने नाडोल, भीनमाल और बाड़मेर को जीतकर अपने साम्राज्य का विस्तार किया?
A समर सिंह
B उदय सिंह
C चाचिगदेव
D कीर्तिपाल
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: समर सिंह
Q119. सूची-A का सूची-B से मिलान कीजिए — सहायक संधि स्वीकार करने वाले राज्य: (A) अवध; (B) भोंसले (बराड़); (C) सिंधिया; (D) मैसूर। वर्ष: (i) 1799; (ii) 1804; (iii) 1803; (iv) 1801।
A (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)
B (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
C (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(i)
D (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
Q120. मौर्यकालीन लोककला की प्रतीक “दीदारगंज यक्षी” की मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है?
A विदिशा से
B कौशाम्बी से
C मथुरा से
D पटना से
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: पटना से
Q121. राष्ट्रकूट वंश के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं? (A) एलोरा के कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण कृष्ण प्रथम ने करवाया था। (B) राष्ट्रकूटों ने इन्द्र तृतीय के शासनकाल में कन्नौज पर कब्जा किया था। (C) अमोघवर्ष ने तेलुगु भाषा में “कविराजमार्ग” की रचना की थी।
A केवल (A)
B (B) और (C)
C (A) और (B)
D (A) और (C)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A) और (B)
Q122. भारत छोड़ो प्रस्ताव की घोषणा के बाद क्रांतिकारियों ने निम्नलिखित में से किन स्थानों पर अंग्रेजों के विरुद्ध समानांतर सरकार स्थापित की? (A) बलिया; (B) तमलुक; (C) सतारा।
A केवल (A) और (B)
B केवल (C)
C केवल (B) और (C)
D (A), (B) और (C) सभी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A), (B) और (C) सभी
Q124. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए — (A) प्रथम बौद्ध संगीति; (B) द्वितीय बौद्ध संगीति; (C) तृतीय बौद्ध संगीति; (D) चतुर्थ बौद्ध संगीति। सूची-II: (i) कनिष्क; (ii) अशोक; (iii) अजातशत्रु; (iv) कालाशोक।
A (A)-(i), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(ii)
B (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iii), (D)-(iv)
C (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
D (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
Q125. गुर्जर शासक दद्द द्वितीय ने हर्षवर्धन से ध्रुवसेन द्वितीय को कौनसा राज्य वापस दिलाया?
A मालवा
B असम
C मगध
D वल्लभी
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: वल्लभी
Q126. चोल कालीन स्थानीय सभाओं से संबंधित निम्नलिखित युग्मों में से कौनसे युग्म सुमेलित हैं? (i) वलनाडु — नागरात्तर; (ii) नाडु — नट्टार; (iii) चतुर्वेदीमंगलम — सभा; (iv) गाँव — उर।
A (i), (ii), (iv)
B (i), (iii), (iv)
C (ii), (iv)
D (i), (ii), (iii), (iv)
E अनुत्तरित प्रश्न
Show answer
Correct answer: (i), (ii), (iii), (iv)