Q141.अशाब्दिक संचार (संप्रेषण) कौशल के बारे में कौनसा कथन सही नहीं है?
Question Paper for Lecturer and Coach (School Edu. Dept.) - Comp. Exam-2025 (Hindi)
Question Paper for Lecturer and Coach (School Edu. Dept.) - Comp. Exam-2025 (Hindi)
Hindi question paper
Q142.निम्नलिखित कॉलम ‘अ’ में आई.सी.टी. (ICT) सॉफ्टवेयर का मिलान उनके उपयोग कॉलम ‘ब’ के साथ कीजिए — कॉलम ‘अ’: (A) डेस्कटॉप प्रकाशन, (B) विद्यार्थी निगरानी, (C) ड्रिल एवं प्रैक्टिस, (D) संलेखन प्रणाली। कॉलम ‘ब’: (I) विद्यार्थी के मौजूदा कौशल को मजबूत करना। (II) हैंडआउट, न्यूज़लेटर और फ्लायर बनाना एवं डिजाइन करना, जिससे विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विभिन्न गतिविधियों तथा घटनाओं के विषय में सूचित किया जा सके। (III) वास्तविक समय और भविष्य दोनों में विद्यार्थी की प्रगति को देखना एवं रिपोर्टिंग करना। (IV) शिक्षकों को स्वयं अनुदेशात्मक सॉफ्टवेयर बनाने में मदद करना।
Q143.तकनीकी एकीकरण के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसी डिजिटल लर्निंग आधारित पूरक श्रेणीबद्ध पठन श्रृंखला है, जिसे बच्चों को प्रारंभिक वर्षों के दौरान एक शिक्षण शास्त्रीय उपकरण के रूप में पठन कौशल विकसित करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है?
Q144.निम्नलिखित में से कौनसा एक विषय विशिष्ट फ्री और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर नहीं है, जिसका उपयोग शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के साथ-साथ विषयवस्तु विकास के लिए भी किया जा सकता है?
Q145.कथन (I) : अग्रिम संगठक प्रतिमान की सामाजिक प्रणाली असंरचित होती है। कथन (II) : अग्रिम संगठक प्रतिमान की सामाजिक प्रणाली में विद्यार्थी अनेक प्रश्न पूछकर नई अधिगम सामग्री को अपने मौजूदा ज्ञान में आत्मसात करने में संलग्न होते हैं।
Q146.जब किसी दल प्रतियोगिता में उच्च प्रदर्शन करने वाले सदस्य ईनाम जीतने के लिए औसत या कम प्रदर्शन करने वाले सदस्यों की सहायता करते हैं, तो सहयोगी अधिगम में यह किस प्रकार की अन्योन्याश्रयता कहलाती है?
Q147.निम्नलिखित आभासी कक्षा की विशेषताओं का उनके विवरण के साथ सही मिलान कीजिए — सूची-I: (A) फायदा, (B) लचीलापन, (C) गुणवत्ता, (D) दक्षता। सूची-II: (I) विद्यार्थी ऐसे शिक्षण प्रारूप से सीख सकते हैं जो उनकी सीखने की शैली के लिए सबसे सही हैं। (II) विद्यार्थी जरूरत के हिसाब से सही समय पर सीख सकते हैं। (III) बड़ी संख्या में विद्यार्थी एक शिक्षक से सीख सकते हैं। (IV) विद्यार्थी सबसे अच्छे अनुदेशनकर्ता या विशेषज्ञ से सीख सकते हैं।
Q148.कक्षा में शिक्षण-अधिगम सामग्रियों के उपयोग का निम्नलिखित में से कौनसा उद्देश्य नहीं है?
Q149.इनमें से कौनसा सॉफ्टवेयर शिक्षकों को गणना करके अंकतालिका तैयार करने में मदद करता है?
Q150.पृच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान की कौनसी अवस्था परिकल्पना परीक्षण से संबंधित है?
Loading selected language questions...
Questions could not be loaded. Please try again.